Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

01/10/2026

अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

01/10/2026

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

30/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»रामगढिया बुंगा में रखा तख्ते ताऊस मुगल शासकों की हार व बेइज्जती की दास्तानसर्वसमाज की सेवा करने वाली 10 सिक्ख संस्थाओं का सम्मान
    छत्तीसगढ़

    रामगढिया बुंगा में रखा तख्ते ताऊस मुगल शासकों की हार व बेइज्जती की दास्तानसर्वसमाज की सेवा करने वाली 10 सिक्ख संस्थाओं का सम्मान

    news desk2By news desk207/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp


      रामगढ़िया सेवक सभा ने मनाया महाराजा जस्सा सिंह रामगढिया का जन्मदिन

        रायपुर, / सन् 1783 में अत्याचारी मुगल शासक से युध्द जीत कर लाल किले पर खालसा पंथ का ध्वज फहराने वाले सिक्खों के एक महान योध्दा महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया का कल टाटीबंध गुरुव्दारा में जन्मदिन मनाया गया। रामगढ़िया सेवक सभा के अध्यक्ष बलदेव सिंह भुई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह भामरा और सचिव ओंकार सिंह मुद्दड़ व्दारा कार्यक्रम में रायपुर में जनहित और समाज की सेवा कर रही 10 सिक्खों की संस्था को सम्मान भी किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ अल्प संख्यक आयोग क अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा भी उपस्थित थे।
        इस अवसर पर टाटीबंध गुरुव्दारा के हेड ग्रंथी सरदार हरदीप सिंह ने महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के इतिहास पर जानकारी देते हुए कहा कि वे रामगढ़िया मिसल (सेना) के संस्थापक सेनापति थे। उन्होंने 18वीं शताब्दी में जब मुगल साम्राज्य का पतन हो रहा था और अफगान आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली भारत पर हमला कर रहा था, तब जस्सा सिंह रामगढ़िया ने सिख धर्म और पंजाब की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
        महान योद्धा और रणनीतिकार जस्सा सिंह रामगढ़िया ने सिक्खों के अन्य जत्थों के साथ मिलकर अत्याचारी मुगलों और अफगानों शासकों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए। 1748 में जब अफगान आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली भारत को लूटने की कोशिश में अमृतसर के पवित्र हरमंदिर साहिब को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा था तब उन्होंने अपनी छोटी सी सेना के साथ अब्दाली की विशाल फौज पर छापामार हमले कर उसकी रसद (सप्लाई) को रोक दिया और उसके चंगुल से भारतीय महिलाओं और कैदियों को छुड़ाया।

        रामगढिया बुंगा में तख्ते ताऊस मुगल शासकों की हार और बेइज्जती की दास्तान
        जस्सा सिंह रामगढ़िया ने सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया और सरदार बघेल सिंह के साथ मिलकर अत्याचारी मुगल शासक शाह आलम द्वितीय से युध्द कर “दिल्ली के लाल किले” पर खालसाई ध्वज फहराया कर उस पर अपना कब्ज किया। उन्होंने दिल्ली का तख्ते ताऊस जिस पर बैठ कर मुगल शासक राज करते थे और फरमान जारी करते थे उसे उखाड़ कर दिल्ली से 450 किलोमीटर दूर स्वर्ण मंदिर अमृतसर ले जाकर सिक्ख गुरु के चरणों में समर्पित कर दिया । मुगलों शासकों के अहंकार नेस्तानूबद करने वाला यह तख्ते ताऊस आज भी स्वर्ण मंदिर परिसर में रामगढिया बुंगा में रखा गया है।
        सर्वसमाज की सेवा करने वाले 10 सिक्ख संस्थाओं का सम्मान
        रामगढिया सेवक सभा में महाराजा जस्सा सिंह रामगढिया के जन्म दिवस मनाते हुए रायपुर के दल सिक्ख समितियों को उनके सर्वसमाज व लोकहित कार्य को रेखांकित करने और सभी को एक मंच पर लाकर उनके कार्यों से संगत को अवगत कराया। इस अवसर पर रामगढ़िया सेवक सभा सभा के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने बताया कि इन संस्थाओं ने समाज की सेवा के साथ ही रायपुर में सर्वसमाज के लिए निःशुल्क मेडिकल कैम्प, दवाईयों का लंगर, मेकाहारा में शीतल जल व गर्म पानी की व्यवस्था, फिजियोथैरेपी चिकित्सा,रक्तदान, शालाओं के गरीब बच्चों को पाठ्य् पुस्तकें, मरीजों के लिए बैसाखी, व्हील चेयर, बेड, परिवार परामर्श केन्द्र, महावीर नगर गुरुव्दारा परिसर में निःशुल्क कानूनी सलाह, शासकीय स्कूल पुरैना को गोद लेकर वहां के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर व प्रोजेक्टर उपलब्ध कराया गया। साइबर क्राईम के संबंध में जागरुकता अभियान, कोविड -19 में लंगर की व्यवस्था के साथ ही पुरानी पगड़ियों से हजारों की संख्या में मास्क बना कर वितरित किए गए। इसके अलावा भाटापारा से रायपुर के मध्य एंबुलेंस सुविधा, शव लाने ले जाने हेतु वाहन सुविधा,जैसी सेवाएं जिन संगठनों को सम्मानित किया गया उसमें छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन,जलविहार कॉलोनी, दशमेश सेवा सोसायटी – देवेन्द्नगर, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन – महावीर नगर, गुरु आसरा सेवा समिति – टाटीबंध, बाबा तेरा तेरा सेवा दल – स्टेशन रोड, शहीद तारू सिंह फाऊंडेशन – गुरुनानक नगर, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज – तेलीबांधा, समाज सेवा समिति – टाटीबंध, रामगढिया सेवक सभा – टाटीबंध, छत्तीसगढ़ सिक्ख कौंसिल – गुरुनानक नगर,किरण फाऊंडेशन – भाटापारा- रायपुर शामिल है।

        news desk2
        news desk2
            The Peacock Throne kept in Ramgarhia Bunga the story of the defeat and humiliation of the Mughal rulers
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

            01/10/2026
            छत्तीसगढ़

            अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

            01/10/2026
            छत्तीसगढ़

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026
            छत्तीसगढ़

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026
            छत्तीसगढ़

            वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

            27/09/2026
            छत्तीसगढ़

            बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा

            27/09/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

            By news desk201/10/20260

            छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंह देव के सड़क हादसे के बाद…

            अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

            01/10/2026

            गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

            30/09/2026

            वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम देकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे

            30/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            October 2026
            MTWTFSS
             1234
            567891011
            12131415161718
            19202122232425
            262728293031 
            « Sep    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.