Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

01/10/2026

अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

01/10/2026

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

30/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»रायपुर में JITO Job Fair 3.0 बना युवाओं के सपनों का मंच 25 कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर…
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में JITO Job Fair 3.0 बना युवाओं के सपनों का मंच 25 कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर…

    news desk2By news desk225/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      रायपुर.जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन (JITO) के तत्वावधान में “JITO National Job Fair 3.0” का आयोजन 23 मई 2026, शनिवार को रायपुर स्थित विमतारा (VIMTARA) भवन, इंद्रावती कॉलोनी, शांति नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस रोजगार मेले में युवाओं, नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस जॉब फेयर में लगभग 25 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के दौरान 125 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं लगभग 35 अभ्यर्थियों ने जॉब फेयर स्थल पर पहुंचकर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाया। अभ्यर्थियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर करियर संबंधी जानकारी प्राप्त की। आयोजन के माध्यम से युवाओं को रोजगार के साथ-साथ करियर मार्गदर्शन एवं प्रोफेशनल नेटवर्किंग का भी अवसर मिला। JITO Jobs द्वारा आयोजित यह “One Day | Multi-City | Pan India” पहल देशभर के 100 से अधिक शहरों में एक साथ आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य योग्य प्रतिभाओं को उद्योग जगत से जोड़ना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना रहा। इस राष्ट्रीय अभियान के माध्यम से हजारों युवाओं को विभिन्न कंपनियों तक अपनी प्रतिभा पहुँचाने का अवसर मिला। JITO चैप्टर रायपुर के चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि इस जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं को उचित मंच प्रदान करना तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना है। उन्होंने कहा कि JITO सदैव समाजहित एवं युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इस प्रकार के आयोजन रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को केवल नौकरी दिलाना ही उद्देश्य नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, मार्गदर्शन और उद्योगों से सीधा जुड़ाव प्रदान करना भी इस आयोजन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। JITO Jobs रायपुर कन्वेनर राज बोथरा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में युवाओं को सही अवसर एवं सही मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। JITO Job Fair युवाओं और उद्योग जगत के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रहा है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। को-कन्वेनर राकेश नवलखा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपने ही शहर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि JITO भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे रोजगारोन्मुख कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। JITO लेडीज विंग जॉब कन्वेनर नेहा बाघमार ने कहा कि महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि JITO लेडीज विंग महिलाओं के कौशल विकास एवं करियर प्रोत्साहन हेतु निरंतर कार्य कर रही है। को-कन्वेनर श्वेता बेगानी ने कहा कि जॉब फेयर के माध्यम से अभ्यर्थियों को कॉर्पोरेट वातावरण को समझने, इंटरव्यू प्रक्रिया जानने एवं प्रोफेशनल नेटवर्क विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर मिला। उन्होंने आयोजन में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों, कंपनियों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवाओं को अवसर उपलब्ध कराना ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सबसे बड़ा योगदान है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अंकुश गोलछा, नरेश नहर, अंकिता बरड़िया, पूजा बोथरा, निकेश बरड़िया, सुशील बरलोटा, अशोक पटवा, कीर्ति जैन, अभय भंसाली, अभिलेश कटारिया एवं विपुल सेठिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर JITO चैप्टर रायपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की। साथ ही अभ्यर्थियों ने भी इस पहल को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में ऐसे और आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की। तिलोकचंद बरड़िया चेयरमैन JITO चैप्टर रायपुर

        news desk2
        news desk2
            JITO Job Fair 3.0 in Raipur became the platform for the dreams of the youth
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

            01/10/2026
            छत्तीसगढ़

            अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

            01/10/2026
            छत्तीसगढ़

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026
            छत्तीसगढ़

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026
            छत्तीसगढ़

            वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

            27/09/2026
            छत्तीसगढ़

            बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा

            27/09/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

            By news desk201/10/20260

            छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंह देव के सड़क हादसे के बाद…

            अदाणी फाउंडेशन की हरित पहल: मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण

            01/10/2026

            गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

            30/09/2026

            वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम देकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे

            30/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            October 2026
            MTWTFSS
             1234
            567891011
            12131415161718
            19202122232425
            262728293031 
            « Sep    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.