Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/2026

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/2026

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 11
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » CGBSE के मेधावी छात्रों को कलिंगा यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित, “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0” का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़

CGBSE के मेधावी छात्रों को कलिंगा यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित, “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0” का भव्य आयोजन

news desk2By news desk225/05/2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

रायपुर :- शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की अपनी निरंतर परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कलिंगा यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा 23 मई 2026, शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम CGBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित किया गया।

पिछले चार वर्षों से कलिंगा यूनिवर्सिटी लगातार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। इस वर्ष समारोह के पांचवें संस्करण को और अधिक भव्य एवं प्रेरणादायक रूप में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, वहीं 150 से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और विशेष बना दिया। पूरे समारोह के दौरान विद्यार्थियों की मेहनत, उपलब्धियों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीवकुमार, चेयरमैन, कलिंगा यूनिवर्सिटी रहे। कार्यक्रम में डॉ. मोनिकासेठी, प्रो वाइस चांसलर, कलिंगा यूनिवर्सिटी डॉ. संदीप गांधी, कुलसचिव की विशेष उपस्थिति रही। वहीं प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर एवं लोकप्रिय “HiRaipur” पेज के क्रिएटर पिजुशकेरॉय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए कलिंगा यूनिवर्सिटी में प्रवेश हेतु 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान करने की घोषणा की गई।

विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को उनकी रैंक के अनुसार नगद पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले छात्र को ₹10,000, द्वितीय रैंक के लिए ₹8,000, तृतीय रैंक के लिए ₹6,000, चतुर्थ रैंक के लिए ₹4,000, पंचम रैंक के लिए ₹3,000 तथा छठवींसेदसवीं रैंक तक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹2,000 प्रत्येक प्रदान किए गए।

सम्मानित विद्यार्थियों में सिफतपरवीन (96.4%), मानसीटंडन (96.4%), अंजलिझा (96.4%), काजलसाहू (96.6%), रूबीपाटले (96.6%), पौरवीदेवांगन (96.6%), वैभवरत्नाकर (96.6%), आर्यापैंकरा (96.8%), तनिषासाहू (96.8%), हिमशिखागुप्ता (96.8%), शीतलसाहू (96.8%), महकसचदेव (97%), करिनासिंह (97.2%), लोकनाथमेहर (97.2%), आशायादव (97.4%), हेमलतासाहू (97.4%), रियासाहू (97.6%), ओमनीवर्मा (98%) एवं जिज्ञासुवर्मा (98.6%) शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किए गए। समीर रत्नपारखी द्वारा अभिभावकों के लिए “How Parents Can Support Growth Without Pressure” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को समझने एवं उन पर अनावश्यक दबाव डाले बिना उनके विकास में सहयोग करने पर चर्चा की गई। वहीं सौरभ बनवार द्वारा विद्यार्थियों को लक्ष्य, करियर एवं आत्मविश्वास से जुड़ा प्रेरणादायक सत्र दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन वर्तिका सचान द्वारा किया गया, जो कलिंगा यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं एवं उन्होंने B.Sc. Forensic Science विभाग से अध्ययन किया है। उन्होंने पूरे समारोह का प्रभावशाली मंच संचालन किया।

मंच संचालन में कलिंगा यूनिवर्सिटी की BJMC छात्रा सोनालिकामॉन्टेरो के साथ कृष्णापंजवानी भी शामिल रहे, जो कलिंगा यूनिवर्सिटी के BJMC विभाग के छात्र हैं तथा पिछले वर्ष की CGBSE बोर्ड परीक्षा में 9वीं रैंक प्राप्त कर चुके हैं। उनके प्रभावशाली मंच संचालन एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व ने नवसम्मानित विद्यार्थियों को उत्साहित एवं प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं, आधुनिक लैब्स एवं कैंपस वातावरण से भी परिचित कराया गया। इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस विजिट एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

“टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0” के माध्यम से कलिंगा यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
news desk2
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/2026
छत्तीसगढ़

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/2026
छत्तीसगढ़

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/2026
छत्तीसगढ़

AM/NS इंडिया–टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटिकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच

09/09/2026
छत्तीसगढ़

 राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

07/09/2026
छत्तीसगढ़

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

07/09/2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

AM/NS इंडिया–टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटिकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच

09/09/20261 Views

यूपीआई को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, भुगतान से आगे बढ़कर क्रेडिट, बीमा और निवेश पर देना होगा जोर: पीएम मोदी

09/09/20261 Views

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/20260 Views

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/20260 Views
Don't Miss

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

By news desk210/09/20260

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न…

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/2026

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/2026

अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया मेगा हेल्थ कैंप अभियान: ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, पहले शिविर में 450 से अधिक लोगों ने कराया इलाज

09/09/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram

Adress : Pratidin House, Sharda Chowk, Near Bhagirathi Hotel, Opp. RDA Building, GE Road, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mobile : +91-8871339995

Email : localnews11live@gmail.com

Facebook YouTube WhatsApp
Our Picks

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/2026

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/2026

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/2026
Most Popular

इमरान हाशमी की फिल्म का पहला टिकट 5 लाख रुपये में क्यों बिका?

03/09/20250 Views

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज

14/09/20250 Views

मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

14/09/20250 Views
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Home
  • Lifestyle
  • World
  • Technology
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.