Author: news desk2
Lifestyle Desk – आजकल घरों में फास्ट फूड बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को बाहर मिलने वाले चटपटे नूडल्स बेहद पसंद आते हैं. लोग घर पर भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार सारी सामग्री सही होने के बावजूद नूडल्स चिपचिपे, फीके या ज्यादा नरम बन जाते हैं. दरअसल, इसके पीछे कुछ छोटी-छोटी गलतियां जिम्मेदार होती हैं, जिन पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता. अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट और परफेक्ट नूडल्स बनाना चाहते हैं, तो इन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है. आइए जानते…
धर्मशाला : मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर चौथे अंपायर के लिए अपशब्दों का उपयोग करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उन पर उनकी लागू मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को यहां खेले गए मैच के दौरान घटी। मुंबई ने इस रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से जीत हासिल की। IPL ने शुक्रवार सुबह जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर आईपीएल की खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों…
Welcome to the Jungle का मजेदार टीजर रिलीज, हंसी और अफरा-तफरी से भरी दुनिया के साथ लौटे Akshay Kumar
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर अपने फैंस को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनकी मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म वेलकम टू जंगल (Welcome to the Jungle) का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को आखिरकार उस पागलपन, कन्फ्यूजन और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट की झलक देखने को मिल गई, जिसने ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी को लोगों का फेवरेट बनाया था.अपने खास कॉमिक अंदाज में अक्षय सामने आए फिल्म के टीजर की शुरुआत…
लखनऊ। बीते दिनों आई तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली से हुई धन-जनहानि के पीड़ितों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुक्रवार को मुआवजा बांटा गया। विभिन्न जिलों में प्रभारी मंत्रियों ने पीड़ितों को धनराशि का चेक सौंपा और सरकार के उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया। प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये के अलावा राहत सामग्री के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया गया। मंत्री नितिन अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया, सौंपा चेक लखीमपुर खीरी जिला में मितौली तहसील के ग्राम जमुनिया कढ़ीले में 13 मई की रात आई तेज…
भोपाल। हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करते हुए मध्य प्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में देशभर में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में 10 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे आवास निर्माण एवं हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने में देश के अग्रणी राज्यों में मध्य प्रदेश ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत मध्य प्रदेश ने आवासों की ग्राउंडिंग में देशभर में प्रथम स्थान…
गर्मी के दिनों में घरों में एसी और कूलर का चलना नॉर्मल है. क्योंकि गर्मी बढ़ने पर पंखा भी गर्म हवा देने लगता है. ऐसे में लोग घरों में कूलर चलाते हैं जिससे छत और दीवारे ठंडी होती हैं और ठंडक बनी रहती है. ये तरीका राहत जरूर देता है लेकिन ज्यादातर घरों में लोग कूलर से आने वाली मछली जैसी बदबू से परेशान होते हैं. ये स्मेल इतना परेशान करती है कि कभी-कभी बैठना तक मुश्किल हो जाता है. वैसे कुछ घरेलू तरीकों को आजमाकर कूलर से आने वाली इस बदबू को चुटकियों में खत्म किया जा सकता है.कूलर…
उत्तर प्रदेश और बिहार में वट सावित्री व्रत किया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए उपवास करती हैं। वट सावित्री पूजा में प्रसाद के लिए मीठे पुए और बरगद के फल जैसे बनाए जाते हैं। इस पूजा में बरगद का विशेष महत्व होता है। मीठे आटे से बरगद के फल जैसे बनाकर चढ़ाए जाते हैं और बाद में इन्हें प्रसाद के रूप में खाते हैं। गेहूं के आटे और गुड़ से आप पुए बनाकर तैयार कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को पुए कड़े बनते हैं, जिससे स्वाद भी फीका लगने लगता है। ऐसे में…
कलाकार: संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चन्द्रा श्रीवास्तव, पूजा त्रिधा चौधरी, मृणाल कुलकर्णी निर्देशक: अभिजीत मोहन वारंग निर्माता: निखिल नंदा, संजय दत्त रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐ (4/5) आज के दौर में जब फिल्मों में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को छूने से अक्सर परहेज किया जाता है, ऐसे समय में ‘आखिरी सवाल’ एक साहसी और विचारोत्तेजक फिल्म बनकर सामने आती है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि दर्शकों को इतिहास, विचारधारा और मीडिया की भूमिका पर सोचने के लिए मजबूर करती है। निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने संवेदनशील विषय को बहस और संवाद के जरिए बेहद…
रायपुर : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड ने विराट कोहली की नाबाद 105 रन की पारी के लिए जरूरी शारीरिक और मानसिक मेहनत पर जोर दिया। इस पारी की बदौलत मौजूदा चैंपियन टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की पॉइंट्स टेबल में ऊपर पहुंची। डेविड ने कहा कि लोग इस बात की कद्र नहीं करते कि किसी मैच को फिनिश करने के लिए कितनी फिटनेस की जरूरत होती है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लगातार दो बार ‘डक’ (बिना खाता खोले आउट होना) पर आउट होने के बाद कोहली ने शानदार वापसी की। उन्होंने रायपुर…
नेशनल डेस्क : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पहले दिन से ही किसानों के हित में कार्य कर रही है। अपने पहले फैसले में किसानों की 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कर्जमाफी करने वाली योगी सरकार के निर्देश पर किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान कराया जा रहा है।योगी सरकार की नीतियों, पारदर्शी व तकनीक आधारित व्यवस्था ने गन्ना किसानों को वर्ष 2017 से अब तक कुल 3,21,963 करोड़ का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराकर इतिहास रचा है। भुगतान की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका…

