Author: news desk2
देशभर में 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बंद को लेकर खुदरा फार्मेसी क्षेत्र में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के सूत्रों के अनुसार, कई राज्य स्तरीय रिटेल फार्मेसी संगठनों ने इस बंद से दूरी बनाने का फैसला किया है और आम जनता को दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। ई-फार्मेसी को लेकर जताई गईं चिंताएं जानकारी के मुताबिक, ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने ई-फार्मेसी के संचालन से जुड़ी कुछ चिंताओं को लेकर 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। इस संबंध…
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने सोमवार को बताया कि मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार स्टेशन पर गंगा दशहरा मेला को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु 25 एवं 26 मई को चार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 04308-04307 हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा-हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल रेलगाड़ी हरिद्वार व दिल्ली शाहदरा से 25 और 26 मई को चलेगी। ट्रेन 04302-04301 हरिद्वार-लखनऊ-हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल 25 और 26 मई को हरिद्वार व लखनऊ से चलेंगी। ट्रेन 04308 हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा अनारक्षित मेला स्पेशल हरिद्वार…
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश को हॉकी का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ खेल अवसंरचना को मजबूत करने, प्रतिभाओं को पोषित करने और राज्य को एक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी गंतव्य के रूप में स्थापित करने के संबंध में सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी के विकास और उन्नति के साथ-साथ मध्यप्रदेश को एक विकसित हॉकी केंद्र…
गर्मियों में अगर कुछ ठंडा और पेट को राहत देने वाला पीने का मन हो, तो तड़के वाला रायता एक बेहतरीन ऑप्शन है। दही, मसालों और तड़के से तैयार यह रायता खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। इसे पीते ही पेट की गर्मी शांत महसूस होती है और पाचन भी बेहतर रहता है। अगर आप रोज के सिंपल रायते से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो नोट करें तड़के वाले रायते की आसान और टेस्टी रेसिपी। तड़के वाले रायते के लिए सामग्री रायता बनाने की विधि: रायता के फायदे तड़का वाला रायता न सिर्फ खाने के स्वाद…
गर्मी के सीजन में लोग लगातार AC चलाए रखते हैं ताकि रूम ठंडा रहे और गर्मी का अहसास न हो. लेकिन कुछ ऐसी गलतियां हैं जो हम लोग जाने-अनजाने कर बैठते हैं जिससे एसी में आग भी लग सकती है. कुछ लोग तो घर से थोड़ी देर के लिए अगर बाहर भी जा रहे होते हैं तो Air Conditioner को बंद नहीं करते कि वापस लौटकर आएंगे तो रूम ठंडा होगा. ये गलती बहुत भारी पड़ सकती है, ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कितने घंटे तक लगातार एसी को चलाने के बाद एसी को आराम (बंद) देना चाहिए.बेवजह…
Sreeleela Dating Tilak Varma : साउथ की एक्ट्रेस Sreeleela अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन इंडस्ट्री में किसी न किसी को लेकर चर्चा होती ही रहती है। फिलहाल अभी सोशल मीडिया पर हर जगह एक्ट्रेस श्रीलीला की डेटिंग को लेकर खबरें काफी वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलीला इन दिनों क्रिकेटर तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि खबरों के अनुसार श्रीलीला अब से नहीं बल्कि पिछले एक साल से तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला – क्या सच में…
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पुरुषों के टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा 50-प्लस पार्टनरशिप के मामले में एलेक्स हेल्स की बराबरी करके टी20 क्रिकेट में अपनी निरंतरता को एक बार फिर साबित कर दिया है। अब ये दोनों बल्लेबाज क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 210 पचास-प्लस पार्टनरशिप के साथ शीर्ष पर हैं। कोहली ने यह उपलब्धि रविवार दोपहर धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ RCB के मैच के दौरान हासिल की। इस मैच के दौरान…
इनकम टैक्स विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 (असेसमेंट ईयर 2026-27) के लिए आईटीआर फाइलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने शुक्रवार को ITR-1 और ITR-4 फॉर्म की एक्सेल यूटिलिटीज जारी कर दी हैं। अब करदाता ई-फाइलिंग पोर्टल पर इन फॉर्म्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से भर सकते हैं। विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर आधिकारिक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। मुख्य बातें: – ITR-1 (सहज): वार्षिक आय 50 लाख रुपये तक वाले निवासी व्यक्तियों के लिए।– ITR-4 (सुगम): वार्षिक आय 50 लाख रुपये तक वाले निवासी व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) और LLP को छोड़कर…
गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के करकमलों से रविवार को गांधीनगर के दशेला में मधुर डेयरी के नवनिर्मित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी, सहकारिता मंत्री जीतूभाई वाघाणी तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीशभाई विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पशुपालक बहनों ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत भी किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दशेला में 15 एकड़ भूमि में…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। वहीं सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। अस्पतालों में दवाओं, बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता…

