Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की

15/09/2026

देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/09/2026

भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

14/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 16
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » नूडल्स बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा उसका स्वाद …
सेहत, खानपान, और जीवनशैली

नूडल्स बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा उसका स्वाद …

news desk2By news desk216/05/2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

Lifestyle Desk – आजकल घरों में फास्ट फूड बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को बाहर मिलने वाले चटपटे नूडल्स बेहद पसंद आते हैं. लोग घर पर भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार सारी सामग्री सही होने के बावजूद नूडल्स चिपचिपे, फीके या ज्यादा नरम बन जाते हैं. दरअसल, इसके पीछे कुछ छोटी-छोटी गलतियां जिम्मेदार होती हैं, जिन पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता. अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट और परफेक्ट नूडल्स बनाना चाहते हैं, तो इन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कौन सी ग़लतियाँ कर देते हैं हम.ज्यादा देर तक नूडल्स उबालना

नूडल्स बनाते समय सबसे आम गलती होती है उन्हें जरूरत से ज्यादा उबाल देना. ऐसा करने से नूडल्स बेहद नरम और चिपचिपे हो जाते हैं. हमेशा पैकेट पर दिए गए समय के अनुसार ही नूडल्स पकाएं. उबालने के बाद तुरंत इन्हें छानकर ठंडे पानी से धो लें. इससे नूडल्स अलग-अलग रहते हैं और चिपकते नहीं हैं.

उबालते समय तेल न डालना

कई लोग नूडल्स उबालते समय पानी में तेल नहीं डालते. जबकि थोड़ा सा तेल डालने से नूडल्स आपस में चिपकते नहीं हैं. साथ ही उबालने के बाद थोड़ा तेल मिलाकर उन्हें अलग-अलग रखना भी जरूरी होता है.

सब्जियों को ज्यादा पकाना

नूडल्स का स्वाद तभी अच्छा लगता है जब उसमें इस्तेमाल की गई सब्जियां हल्की क्रंची रहें. कई लोग सब्जियों को बहुत ज्यादा पका देते हैं, जिससे उनका रंग और स्वाद दोनों खराब हो जाते हैं. तेज आंच पर कम समय के लिए सब्जियां पकाना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है.

सॉस की मात्रा का गलत संतुलन

नूडल्स का स्वाद काफी हद तक सॉस पर निर्भर करता है. अगर सोया सॉस, चिली सॉस या टोमैटो सॉस ज्यादा हो जाए तो नूडल्स बहुत खट्टे या नमकीन लगने लगते हैं. हमेशा संतुलित मात्रा में सॉस डालें और स्वाद चखते हुए मिलाएं.

तेज आंच का इस्तेमाल न करना

रेस्टोरेंट स्टाइल नूडल्स का एक बड़ा राज तेज आंच पर कुकिंग करना है. धीमी आंच पर नूडल्स पकाने से वे पानी छोड़ने लगते हैं और उनका टेक्सचर खराब हो जाता है. इसलिए नूडल्स और सब्जियों को हमेशा हाई फ्लेम पर जल्दी-जल्दी टॉस करें.

सही पैन का इस्तेमाल जरूरी

नूडल्स बनाने के लिए चौड़े और गहरे पैन या वॉक का इस्तेमाल करना चाहिए. छोटे बर्तन में नूडल्स ठीक से मिक्स नहीं हो पाते और टूटने लगते हैं. बड़े पैन में सभी चीजें आसानी से टॉस हो जाती हैं और स्वाद बेहतर आता है.

मसालों का सही चुनाव करें

कई बार लोग नूडल्स में जरूरत से ज्यादा मसाले डाल देते हैं, जिससे असली स्वाद दब जाता है. नूडल्स में हल्के मसाले और सॉस का संतुलन ही उन्हें स्वादिष्ट बनाता है. अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो घर पर बने नूडल्स भी बिल्कुल बाजार जैसे स्वादिष्ट और शानदार बनेंगे. सही तरीका अपनाकर आप अपने परिवार को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आसानी से दे सकते हैं.

news desk2
news desk2
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

सेहत, खानपान, और जीवनशैली

रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे

27/08/2026
सेहत, खानपान, और जीवनशैली

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

11/08/2026
सेहत, खानपान, और जीवनशैली

बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें

28/07/2026
सेहत, खानपान, और जीवनशैली

प्रेग्नेंसी में कैसे बढ़ता है चेहरे का ग्लो, जानिए शरीर में क्या-क्या होते हैं बदलाव

17/07/2026
सेहत, खानपान, और जीवनशैली

चावल-दाल छोड़िए! इस बार नाश्ते में बनाएं मैंगलोरियन स्टाइल ‘कटहल डोसा’, स्वाद में है लाजवाब

02/06/2026
सेहत, खानपान, और जीवनशैली

तंदूर या ओवन में नहीं पानी में बनाएं सॉफ्ट और फुले फुले कुलचे, खाने में मिलेगा गजब का स्वाद, नोट करें विधि

01/06/2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/20264 Views

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/20264 Views

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/20262 Views

AM/NS इंडिया–टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटिकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच

09/09/20262 Views
Don't Miss

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की

By news desk215/09/20260

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की* *17…

देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/09/2026

भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

14/09/2026

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश

14/09/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
Contact Us
Contact Us

Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
Mobile : +91-8871339995

Email : localnews11live@gmail.com

Facebook YouTube WhatsApp
Important Pages
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Post Calendar
September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« Aug    
© 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.