Author: news desk2
छत्तीसगढ़ का ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम बना जंगलों का सतर्क प्रहरी अब कुछ ही मिनटों में मिलती है आग लगने की सूचना उपग्रह तकनीक से होती है सटीक निगरानी रियल टाइम मॉनिटरिंग से बढ़ी कार्यक्षमता जनजागरूकता और पूर्व तैयारी पर विशेष जोर सरकार की प्राथमिकता है सुरक्षित वन वन संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी पहल
नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किए जाने पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत-इंडोनेशिया के बीच लगातार मजबूत होते संबंधों का प्रतीक है। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग…
नई दिल्ली,। मौजूदा समय में क्रिकेट और टेनिस दुनिया की सर्वाधिक खेलों में शुमार है। क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और टेनिस के दिग्गज सर्बिया के नोवाक जोकोविच अच्छे दोस्त हैं। फिलहाल विंबलडन में हिस्सा ले रहे जोकोविच जल्द भारत आने और विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेलने की बात कही है। जोकोविच ने जियोस्टार पर कहा, “मैं विराट कोहली के साथ कुछ क्रिकेट और टेनिस खेलना पसंद करूंगा। मैं जल्द ही इंडिया आने की योजना बना रहा हूं। हम इस बारे में बात कर रहे हैं। मुझे पता है कि विराट एक वैश्विक स्टार हैं, लेकिन खासकर भारत में,…
भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड के बूथ नंबर 28 (नेताजी चौक, महाराष्ट्र बैंक के बाजू में स्थित पार्षद अमर गिदवानी के कार्यालय) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य बातें: उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता: महामंत्री शैलेन्द्र सोमवंशी, पदमा साहू, प्रेम गवली, इला दुबे, कमल रंधावा, धनेश मटलानी, कुंदन सिंह ठाकुर, नीरज मनवानी, मनीष थौरानी, राजेंद्र डडसेना, विजय गोवानी, अनीता बोए, महेश राम वर्मा, सौरभ शुक्ला, लीला धनगर, मैरी फ्रांसीस स्वामी, सुशीला सोना, सुजाता यादव, सिविल लाइन मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम…
लंदन, । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सफल आयोजन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और उसके चेयरमैन जय शाह के नेतृत्व की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जय शाह के गतिशील नेतृत्व में महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड 28,000 से अधिक दर्शकों की मौजूदगी रही। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने…
नई दिल्ली, । भारत के सबसे सफल कप्तानों का जिक्र होता है, तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में हर वो बड़ी उपलब्धि हासिल की, जिसकी कल्पना एक क्रिकेटर करता है। बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी तक में धोनी ने विश्व क्रिकेट में अपनी धाक जमाई और कई ऐसे मुकाम हासिल किए, जो हमेशा के लिए भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गए। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को रांची में हुआ। धोनी की क्रिकेट से पहचान उनके स्कूल के कोच केशव रंजन…
मुंबई, । एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से फैंस को अमेरिका में ‘फोर्थ ऑफ जुलाई’ (4 जुलाई) से पहले के सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। एक्ट्रेस ने रात का नजारा शेयर किया, जिसमें बड़ी कांच की खिड़कियों से आसमान में आतिशबाजी दिखाई दे रही थी। इस क्लिप के साथ उन्होंने लिखा, “4 जुलाई की बधाई,” जो अमेरिका के आजादी के दिन (4 जुलाई) के जश्न से जुड़ा है। प्रियंका और अमेरिका के बीच लंबे समय से जुड़ाव रहा है। बचपन में अभिनेत्री कुछ साल अमेरिका में अपने रिश्तेदारों के साथ रहीं और भारत लौटने…
नई दिल्ली, । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद खिलाड़ी थे तो उन्होंने बेटी को हर मुकाम पर पूरा सपोर्ट किया। सिंधु भी उम्मीदों पर हर बार खरी उतरीं, और वह ओलंपिक में भारत के लिए दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली एथलीट बनीं। पीवी सिंधु का जन्म 5 जुलाई, 1995 को हैदराबाद में हुआ। सिंधु के माता-पिता वॉलीबॉल खिलाड़ी थे, तो बचपन से ही उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सिंधु साल 2001 में…
हैदराबाद, । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा कि वैभव पर फैंस और विशेषज्ञों द्वारा अनावश्यक दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। वास तेलंगाना टी20 लीग में हिस्सा लेने के लिए अभी भारत में हैं, वे पलामुरु स्ट्राइकर्स के मेंटर हैं। चमिंडा वास ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “भारत ने पिछले कुछ सालों में लगातार विश्व-स्तरीय युवा क्रिकेटर दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी बहुत युवा हैं। एक खिलाड़ी के रूप में उसे विकसित होने का समय दिया…
नया रायपुर, कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान है। यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में विश्वास रखता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, भारत के महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्म और निर्वाण के अवसर पर कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा हर साल 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम “बिहाइंड द मास्क: हू हील्स द हीलर्स?” (मुखौटे के पीछे: चिकित्सकों का इलाज कौन करता है?) डॉक्टरों के कल्याण और स्वास्थ्य का समर्थन करने के महत्व पर जोर देती है, क्योंकि वे भी अपने काम में भावनात्मक और शारीरिक चुनौतियों का…

