Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

27/09/2026

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा

27/09/2026

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

27/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » ‘विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं’: नोवाक जोकोविच
    खेल

    ‘विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं’: नोवाक जोकोविच

    news desk2By news desk207/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      नई दिल्ली,। मौजूदा समय में क्रिकेट और टेनिस दुनिया की सर्वाधिक खेलों में शुमार है। क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और टेनिस के दिग्गज सर्बिया के नोवाक जोकोविच अच्छे दोस्त हैं। फिलहाल विंबलडन में हिस्सा ले रहे जोकोविच जल्द भारत आने और विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेलने की बात कही है। जोकोविच ने जियोस्टार पर कहा, “मैं विराट कोहली के साथ कुछ क्रिकेट और टेनिस खेलना पसंद करूंगा। मैं जल्द ही इंडिया आने की योजना बना रहा हूं। हम इस बारे में बात कर रहे हैं। मुझे पता है कि विराट एक वैश्विक स्टार हैं, लेकिन खासकर भारत में, वह कमाल के हैं। मैं चाहूंगा कि वह मेरे मेजबान बनें और मुझे घुमाएं। मेरे मन में उनके और भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत सम्मान है।” उन्होंने कहा, “मैं सर्बिया से आता हूं, जहां क्रिकेट बड़ा खेल नहीं है। लेकिन मेरी टीम में कुछ लोग ब्रिटिश हैं, और उन्हें क्रिकेट पसंद है। इसलिए मैं पिछले 10 से 15 वर्षों से इस गेम के बारे में सीख रहा हूं। मुझे अभी भी अपनी क्रिकेट स्किल्स पर काम करने की जरूरत है। शायद विराट मेरी तकनीक और बैट स्विंग में मदद कर सकें। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा है। मुझे उनके देश भारत में उनसे मिलकर अच्छा लगेगा।” जोकोविच ने रविवार को खेले गए चौथे राउंड के मुकाबले में रोमन सफीउलिन को 7-6(6), 6-3, 3-6, 6-3 से हराकर, न सिर्फ अगले राउंड में जगह बनाई, बल्कि पूर्व दिग्गज रोजर फेडरर के 105 विंबलडन पुरुष एकल जीत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस टूर्नामेंट के सबसे सफल एकल खिलाड़ी बने। जोकोविच लगातार 9वीं बार विंबलडन क्वार्टर-फाइनल में पहुंचे हैं। विंबलडन में अपनी सफलता पर जोकोविच ने कहा, “विंबलडन में, मैंने जो भी हासिल किया है, वो मेरी विरासत है। मैंने यह कई बार कहा है, और मैं हमेशा इसके बारे में खुलकर बात करता रहा हूं। यह वह टूर्नामेंट था जिसे जीतने का सपना मैंने बचपन में देखा था। मैं हमेशा यहां अच्छा करना चाहता था, हमेशा विंबलडन जीतना और दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनना चाहता था। 2011 में यह अनुभव करना मेरे लिए खुशी की बात थी। और फिर, कुल सात बार टूर्नामेंट जीतना और इतने सारे फाइनल में खेलना, यह एक अविश्वसनीय सफर रहा है।” उन्होंने कहा, “किसी वजह से, मैं हमेशा इस घास वाली सतह पर, खासकर सेंटर कोर्ट पर अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा टेनिस खेलने में कामयाब रहा हूं। ऊर्जा, इतिहास, माहौल – यह सब मुझमें कुछ अलग लाता है। मैं इन मौकों को हल्के में नहीं लेता। अभी भी अपना और खेल का इतिहास लिख पाना, अभी भी इस स्तर पर प्रदर्शन कर पाना और एक और क्वार्टर-फाइनल में होना, यह बहुत मायने रखता है। उम्मीद है, मैं इस साल कम से कम कुछ और कदम आगे बढ़ पाऊंगा।” जोकोविच का अगला मुकाबला क्वार्टर-फाइनल में फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे या एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से होगा। —

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            खेल

            सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

            20/09/2026
            खेल

            नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

            17/09/2026
            खेल

            एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

            12/09/2026
            खेल

            टी20 सीरीज: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार

            08/09/2026
            खेल

            दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

            31/08/2026
            खेल

            पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

            26/08/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

            By news desk227/09/20260

            रायपुर, 27 सितम्बर 2026/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित…

            बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा

            27/09/2026

            बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

            27/09/2026

            सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा

            26/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.