Author: news desk2
रायपुर। रायपुर से बिलासपुर के बीच रोजाना मेमू और पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को 26 जून से 29 जून तक भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के तहत रायपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रिलिविंग गर्डरों के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए रेलवे ने ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया है। इस वजह से रायपुर-बिलासपुर, रायपुर-कोरबा और इतवारी पैसेंजर समेत 10 महत्वपूर्ण लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 3 ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का निर्णय लिया गया…
अधिनियम के तहत अधिसूचना की जांच सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित विश्वविद्यालय राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम-2005 के अंतर्गत विधिवत अधिसूचित है या नहीं। राजपत्र में प्रकाशन अनिवार्य विश्वविद्यालय के परिनियम एवं अध्यादेश का छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में प्रकाशित होना अनिवार्य है। नियमानुसार राजपत्र में प्रकाशन के बाद ही कोई भी निजी विश्वविद्यालय छात्रों को प्रवेश देने के लिए पात्र होता है। बिना इसके प्रवेश देना अवैध माना जाएगा। संबद्धता पर रोक छत्तीसगढ़ के सभी निजी विश्वविद्यालय एकात्मक स्वरूप के हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि इन्हें अपने कैंपस से बाहर…
सूरजपुर, । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके में सोमवार की रात मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 नाबालिगों सहित कुल 25 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से 10 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवरा इलाके में सोमवार की रात मजदूर भैयाथान में मजदूरी कर वापस अपने गांव लैंगा लौट रहे थे। इसी दौरान नेवरा के पास एक ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और…
रायपुर, । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद्,भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। उनके विचार, संघर्ष और त्याग भारतीय लोकतंत्र एवं राष्ट्रवादी चिंतन की अमूल्य धरोहर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ.…
रायपुर, 21 जून 2026 – कलिंगा विश्वविद्यालय में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान संकाय (योग विभाग) एवं डीन छात्र कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Aging) रही।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी एवं विज्ञान संकाय के डीन डॉ. अंजनयुलु बेंदी के उद्बोधनों से हुआ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ ॐ के सामूहिक उच्चारण…
नोवा सीरीज़ का विस्तार करते हुए, कंपनी ने पेश किए नोवा 2 नियो 5जी और नोवा 2 प्रो 5जीरायपुर, जून, 2026:एआई+ स्मार्टफोन ने अपनी नोवा सीरीज़ का विस्तार करते हुए, नोवा 2 नियो 5जी और नोवा 2 प्रो 5जी लॉन्च कर दिए हैं। इन नए स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए भरोसेमंद, आसानी से उपलब्ध और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन अनुभव की पेशकश करने की अपनी कोशिश को और आगे बढ़ा रही है।नोवा 2 नियो 5जी और नोवा 2 प्रो 5जी को अलग-अलग तरह के यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालाँकि, दोनों…
सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र : मुख्यमंत्री साय
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज साेमवार काे राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से सोमनाथ गुजरात के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र है। सोमनाथ मंदिर को अनेक बार आक्रांताओं ने तोड़ा, लेकिन हर बार मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, ये देशवासियों की अटूट आस्था का परिणाम है। सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के तहत विशेष ट्रेन से छत्तीसगढ़ से सोमनाथ के लिए 1000 से अधिक विशिष्टजन, पद्मश्री, राज्य एवं राष्ट्रीय…
कलिंगा विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा, अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), नया रायपुर के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “स्मार्ट ज्ञान भविष्य के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा पुस्तकालयों का रूपांतरण (ICTL–2026)” का सफल समापन 20 जून 2026 को हुआ। इस सम्मेलन में भारत एवं विदेशों से शिक्षाविदों, पुस्तकालयाध्यक्षों, शोधकर्ताओं, सूचना वैज्ञानिकों, उद्योग विशेषज्ञों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया और पुस्तकालयों तथा ज्ञान प्रबंधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की परिवर्तनकारी भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श किया।सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में डॉ. अख्तर परवेज, विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष, जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय एवं निदेशक एवं समन्वयक, ज्ञान भारतम्…
रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सारंगढ़ के कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय वृहद योग कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस वर्ष “योगा 365 डेज एम्ब्रेस योगा” और “बढ़ते उम्र के स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर आधारित इस शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गरिमा के साथ भगवान श्री धनवंतरि और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस आयोजन में प्रशासनिक और राजनीतिक अमला एक मंच पर नजर आया। मुख्य अतिथि…
रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेसीआई रायपुर संस्कार (ज़ोन-27) एवं योग भारती संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं योग साधकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान सत्रों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान भी किया गया।…

