Author: news desk2

मुंबई, । हरियाणा की मशहूर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसके जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपने एक पोस्ट के जरिए ‘अच्छे व्यक्तित्व’ के महत्व को समझाया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह सड़क पर बेफिक्र होकर मस्ती भरे अंदाज में घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “सुंदरता तो सिर्फ लोगों का ध्यान खींचती है, लेकिन इंसान का अच्छा चरित्र (स्वभाव) हमेशा के लिए दिल जीत लेता है।” अभिनेत्री सपना चौधरी की पोस्ट को काफी पसंद…

Read More

नई दिल्ली, । प्रेग्नेंसी के नौ महीनों में महिला के शरीर के अंदर कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बल्कि चेहरे और त्वचा पर भी दिखाई देता है। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि प्रेग्नेंसी में चेहरे पर अलग ही चमक आ जाती है। यह शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलावों का असर होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर महिला के चेहरे पर यह चमक दिखाई दे। हर महिला का शरीर अलग होता है और हर किसी का अनुभव भी अलग हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि प्रेग्नेंसी…

Read More

मुंबई, । भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अपने स्कोर्स प्लेटफॉर्म की मदद से जून में निवेशकों की ओर से ऑनलाइन दर्ज कराई गई 5,000 से अधिक शिकायतों का निवारण किया है। यह जानकारी बाजार नियामक की ओर से एक नोट में दी गई। स्कोर्स सेबी का एक प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से निवेशक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बाजार नियामक के मुताबिक, जून में उसके शिकायत पोर्टल पर 5,035 नई शिकायतें दर्ज हुई हैं, जबकि इस दौरान 5,037 शिकायतों का निवारण किया गया है। इसके चलते बकाया शिकायतों की संख्या 30 जून, 2026 तक घटकर 5,537 से 5,524…

Read More

नई दिल्ली, । भारत की पूर्व तेज गेंदबाज निरंजना नागराजन ने कहा कि लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारत की 270 रनों की ऐतिहासिक जीत महिला टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिहाज से अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह जीत दुनिया भर में महिलाओं के लाल गेंद क्रिकेट को देखने के नजरिए को हमेशा के लिए बदल देगी। 13 जुलाई को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 186 रनों पर ऑलआउट करके एक यादगार टेस्ट जीत हासिल की। ​​विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली…

Read More

सुपर चैप्टर्स की गतिविधियों की समीक्षा कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी ने दिया मार्गदर्शन रायपुर। जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर, ज़ोन-27 द्वारा विमतारा हॉल, शांति नगर में जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (एरिया-एफ) जेएफपी यशस्विनी के विशेष दौरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न चैप्टर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी आयोजनों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सुझाव प्रदान किए। कार्यक्रम में ज़ोन प्रेसिडेंट जेएफआर सीए प्रणव लाठ, टूर को-ऑर्डिनेटर जेसी आनंद जैन, नेशनल चेयरमैन जेकॉम जेसी सेन. अमितेश पाठक एवं पास्ट एनईसी जेसी सेन. चेतन…

Read More

डलास, मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को मंगलवार को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच खेले गए इस बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल में स्पेन ने शुरुआत से अंत तक दबदबा बनाए रखा, जबकि फ्रांस की टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। अब स्पेन का सामना रविवार को फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। दूसरी ओर फ्रांस अब तीसरे स्थान के मुकाबले में खेलेगा, जो मुख्य कोच दिदिएर डेशां के 14 वर्षीय कार्यकाल…

Read More

भारतीय समाज सुधार के इतिहास में 16 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ष 1856 में इसी दिन हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम लागू हुआ, जिसके बाद पहली बार हिंदू समाज, विशेषकर ऊंची जातियों की विधवाओं को दोबारा विवाह करने का कानूनी अधिकार मिला। यह कानून भारतीय समाज में महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। उस समय समाज में ऊंची जातियों की विधवाओं के पुनर्विवाह पर कठोर सामाजिक और धार्मिक प्रतिबंध थे। कम उम्र में विधवा हो जाने वाली महिलाओं को जीवनभर सामाजिक उपेक्षा और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता…

Read More

नई दिल्ली, । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब स्मार्टफोन खरीदने का एक अहम आधार बनता जा रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, 68 प्रतिशत उपभोक्ता स्मार्टफोन खरीदते समय एआई फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, जबकि 82 प्रतिशत लोगों का मानना है कि पारदर्शी डेटा प्रबंधन और भरोसा स्मार्टफोन खरीदने के फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 61 प्रतिशत उपभोक्ताओं का मानना है कि डिवाइस के भीतर (ऑन-डिवाइस) होने वाली एआई प्रोसेसिंग से स्मार्टफोन की प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होती है और डेटा की गोपनीयता भी अधिक सुरक्षित रहती है। रिपोर्ट में…

Read More

नई दिल्ली, । सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की रोड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 में इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट्स) के माध्यम से करीब 40,000 करोड़ रुपए की एसेट मोनेटाइजेशन करने की तैयारी में हैं, जिसका उद्देश्य पूंजी (कैपिटल) जुटाना, कर्ज का बोझ कम करना और भविष्य के विस्तार के लिए वित्तीय संसाधन जुटाना है। ब्रिकवर्क रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान सड़क क्षेत्र में सरकार के निरंतर निवेश के दम पर करीब 10,000 किलोमीटर नए हाईवे, एक्सप्रेसवे और हाई-स्पीड कॉरिडोर परियोजनाओं के आवंटन का भी लक्ष्य रखा गया है।…

Read More

गयाजी, । भारत के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को बिहार के गयाजी में ‘बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट’ में बिहार विधानसभा के 18वें सत्र के सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद के पीठासीन अधिकारियों और लोकसभा सचिवालय के ‘पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसीज’ की पहल की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विधायकों को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए तैयार करके लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करते हैं। गयाजी में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्पीकर…

Read More