Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

05/10/2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

05/10/2026

Chhattisgarh News: फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

05/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 6
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»खेल»सौरव गांगुली का एक फैसला बना था धोनी के लिए वरदान, तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान
    खेल

    सौरव गांगुली का एक फैसला बना था धोनी के लिए वरदान, तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान

    news desk2By news desk206/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          नई दिल्ली, । भारत के सबसे सफल कप्तानों का जिक्र होता है, तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में हर वो बड़ी उपलब्धि हासिल की, जिसकी कल्पना एक क्रिकेटर करता है। बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी तक में धोनी ने विश्व क्रिकेट में अपनी धाक जमाई और कई ऐसे मुकाम हासिल किए, जो हमेशा के लिए भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गए।

          महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को रांची में हुआ। धोनी की क्रिकेट से पहचान उनके स्कूल के कोच केशव रंजन बनर्जी ने करवाई। दरअसल, स्कूल की क्रिकेट टीम में एक विकेटकीपर की जरूरत थी। कोच बनर्जी की नजर धोनी पर पड़ी, जो फुटबॉल में शानदार गोलकीपिंग कर रहे थे। उन्होंने धोनी को क्रिकेट टीम में बतौर विकेटकीपर जगह दी और इसके बाद माही का क्रिकेट के खेल से लगाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता चल गया। लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से धोनी को रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी मिली,जहां वह नौकरी के बाद मैदान पर भी जाकर खूब पसीना बहाते थे।

          घरेलू क्रिकेट और फिर भारत ए की तरफ से दमदार प्रदर्शन के बाद धोनी को भारतीय नेशनल टीम से बुलावा आया। हालांकि, दिसंबर, 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई शुरुआती वनडे सीरीज में धोनी बुरी तरह से फ्लॉप रहे। 3 पारियों में धोनी सिर्फ 19 रन ही बना सके। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भी धोनी सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। 4 मैचों में लगातार नाकाम रहने के बाद हर किसी को लग रहा था कि धोनी को अगले मैच में ड्रॉप कर दिया जाएगा।

          हालांकि, तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी पर अपना भरोसा कायम रखा और उन्होंने दूसरे वनडे मुकाबले में धोनी को नंबर तीन पर प्रमोट किया। इस मुकाबले में धोनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों में 148 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए विश्व क्रिकेट में अपने नाम की सनसनी फैलाई। कप्तान गांगुली का एक फैसला धोनी के लिए वरदान साबित हुआ और इसके बाद उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा। धोनी ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भारत के लिए खेले कुल 538 मुकाबलों में 17,266 रन बनाए। टेस्ट में धोनी ने 6 और वनडे में 10 शतक लगाए।

          बल्लेबाजी के साथ-साथ बतौर कप्तान धोनी का रिकॉर्ड बेमिसाल रहा। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2007 में टी20 विश्व चैंपियन बनाया। इसके बाद धोनी की अगुवाई में ही भारतीय टीम ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज भी जीती। वहीं, साल 2011 में धोनी ने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए भारत को वनडे विश्व कप का खिताब जिताया। 2013 में धोनी की ही कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में हराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। धोनी दुनिया और भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने तीन आईसीसी ट्रॉफी (टी20 और वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी) जीती है। धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              खेल

              गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

              30/09/2026
              खेल

              राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

              28/09/2026
              खेल

              सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

              20/09/2026
              खेल

              नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

              17/09/2026
              खेल

              एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

              12/09/2026
              खेल

              टी20 सीरीज: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार

              08/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

              02/10/20263 Views

              वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

              02/10/20262 Views
              Don't Miss

              सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

              By news desk205/10/20260

              रायपुर 5 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ ने आज भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनने…

              प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

              05/10/2026

              Chhattisgarh News: फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

              05/10/2026

              रायपुर : ’छत्तीसगढ़ के शहरी गरीबों के पक्के आवास अभियान को राष्ट्रीय पहचान’

              05/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : localnews11live@gmail.com

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.