Author: news desk2
विक्टोरिया (सेशेल्स), । भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर राजधानी विक्टोरिया में आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह के जश्न में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इस समारोह में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने सेशेल्स के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह एक्स पर लिखा, ” सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह समारोह सेशेल्स की आजादी की स्वर्ण जयंती का प्रतीक है। यह अवसर पिछले पचास वर्ष में सेशेल्स के लोगों की शानदार…
इंगलवुड, । सह-मेजबान कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान स्टीफन यूस्टाकियो ने दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में शानदार लंबी दूरी का गोल दागकर अपनी टीम को पहली बार विश्व कप के अंतिम-16 में पहुंचाया। मुकाबला पूरे समय बेहद कड़ा और रोमांचक रहा। दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। मैच अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्टॉपेज टाइम में यूस्टाकियो ने पेनल्टी क्षेत्र के बाहर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स…
एंटीगा, । वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 217 रन के विशाल अंतर से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के चौथे दिन रविवार को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी केवल 101 रन पर समेट दी। इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 308 रन बनाए थे। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने शानदार 120 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि दिनेश चांडीमल ने 54 रन और नुवांडी फर्नांडो ने 84 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने तीन…
नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि जून का महीना भारत के लिए अनेक उपलब्धियों और प्रेरणादायक पहलों का साक्षी रहा है। उन्होंने स्वदेशी रक्षा क्षमता, विमानन क्षेत्र की प्रगति, योग की वैश्विक लोकप्रियता, असम में हरगिला संरक्षण अभियान, नागालैंड में खेलों को बढ़ावा देने वाली पहल और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलाव आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नई ऊर्जा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण में संवाद करते हुए…
नई दिल्ली, । स्कॉटलैंड की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीव क्लार्क ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया । स्कॉटिश फुटबॉल एसोसिएशन ने यह जानकारी दी । एसोसिएशन ने बयान में कहा कि स्कॉटलैंड के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होने की पुष्टि के बाद देश के सबसे सफल राष्ट्रीय कोच ने अपने सात साल के कार्यकाल को समाप्त करने का फैसला किया है। स्टीव ने अपने कार्यकाल के दौरान स्कॉटलैंड को 28 वर्ष में पहली बार पुरुष फीफा विश्व कप में पहुंचाया। साथ ही लगातार दो बार यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कराया। स्कॉटलैंड…
रायपुर : भारत के सबसे भरोसेमंद बेबी केयर ब्रांड में से एक हिमालया बेबीकेयर को ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएनएआई) द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, जो भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया गया।हिमालया बेबीकेयर ने इस दौरान उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं और भारत के स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में उनके अमूल्य योगदान के लिए पुरस्कार विजेता इन 15 नर्सों को सम्मानित किया।हेल्थकेयर कम्युनिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाते हुए हिमालया बेबीकेयर ने देशव्यापी पहल के तहत भारत भर की लगभग 50,000…
रायपुर। रायपुर से बिलासपुर के बीच रोजाना मेमू और पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को 26 जून से 29 जून तक भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के तहत रायपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रिलिविंग गर्डरों के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए रेलवे ने ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया है। इस वजह से रायपुर-बिलासपुर, रायपुर-कोरबा और इतवारी पैसेंजर समेत 10 महत्वपूर्ण लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 3 ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का निर्णय लिया गया…
अधिनियम के तहत अधिसूचना की जांच सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित विश्वविद्यालय राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम-2005 के अंतर्गत विधिवत अधिसूचित है या नहीं। राजपत्र में प्रकाशन अनिवार्य विश्वविद्यालय के परिनियम एवं अध्यादेश का छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में प्रकाशित होना अनिवार्य है। नियमानुसार राजपत्र में प्रकाशन के बाद ही कोई भी निजी विश्वविद्यालय छात्रों को प्रवेश देने के लिए पात्र होता है। बिना इसके प्रवेश देना अवैध माना जाएगा। संबद्धता पर रोक छत्तीसगढ़ के सभी निजी विश्वविद्यालय एकात्मक स्वरूप के हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि इन्हें अपने कैंपस से बाहर…
सूरजपुर, । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके में सोमवार की रात मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 नाबालिगों सहित कुल 25 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से 10 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवरा इलाके में सोमवार की रात मजदूर भैयाथान में मजदूरी कर वापस अपने गांव लैंगा लौट रहे थे। इसी दौरान नेवरा के पास एक ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और…
रायपुर, । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद्,भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। उनके विचार, संघर्ष और त्याग भारतीय लोकतंत्र एवं राष्ट्रवादी चिंतन की अमूल्य धरोहर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ.…

