Author: news desk2
वांगचुक बोले, प्रधान के इस्तीफा न देने से नुकसान सरकार को नई दिल्ली, । पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार तड़के 26 दिनों से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। सरकार ने संसद में नीट प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही और शिक्षा सुधार पर विस्तृत चर्चा कराने, हालिया नीट प्रश्नपत्र लीक से जुड़े आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को उपयुक्त मुआवजा देने तथा जंतर-मंतर और 20 जुलाई के संसद मार्च में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने…
रायपुर | मानसून के बीच समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद श्रमिकों और छोटे व्यवसायियों को नि:शुल्क छतरियों का वितरण किया। 📍 इन क्षेत्रों में हुआ वितरण मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं, ठेला एवं गुमटी संचालकों को छतरियां प्रदान कर बारिश के मौसम में उनकी रोजी-रोटी से जुड़ी परेशानियों को कम करने का प्रयास किया गया। 💬 “वंचित वर्ग की सेवा ही हमारा संकल्प” “हमारी संस्था हमेशा जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। वर्षा ऋतु में खुले आसमान के नीचे काम करने वाले…
नई दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से बाजार की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। इस उतार-चढ़ाव के बीच पहले एक घंटे के कारोबार में खरीदारों का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। पहले एक घंटे का…
नई दिल्ली, । भारतीय महिला हॉकी की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने वाला चौथा हॉकी इंडिया जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 (जोन ए एवं बी) शुक्रवार, 24 जुलाई से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुरू होगा। 11 दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 3 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की 12 प्रमुख जूनियर महिला हॉकी अकादमियां खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 12 टीमों को दो पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल में छह-छह टीमें हैं और लीग चरण में सभी टीमें अपने-अपने पूल की अन्य टीमों से मुकाबला करेंगी। दोनों पूल से…
मुंबई, । पवित्र श्रावण मास की शुरुआत से पहले टी-सीरीज ने भगवान शिव को समर्पित नया भक्ति गीत ‘शिव शंभु शंकरा’ रिलीज किया है। इस गीत के जरिए फैशन डिजाइनर रश्मि आर्या ने गायिका के रूप में अपना डेब्यू किया है। गीत का संगीत गुरु शर्मा ने तैयार किया है और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। गीत के सह-निर्माता गुरप्रीत चड्ढा और निवेश हैं। गीत के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान सह-निर्माता गुरप्रीत चड्ढा ने रश्मि के डेब्यू के पीछे की कहानी बताई। उन्होंने कहा, “कुछ महीने पहले रश्मि और मैं जिम में ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे थे।…
मुंबई, । दिल्ली में जंतर-मंतर तक मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर बल प्रयोग की खबरों के बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। अभिनेत्री पूजा भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, जेनेलिया देशमुख समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों की बात सुने जाने और उनकी चिंताओं का समाधान किए जाने की अपील की है। पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब पुलिस या कानून लागू करने वाली एजेंसियां छात्रों के खिलाफ आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल करती हैं, तो यह सरकार द्वारा खुद को…
वाशिंगटन,। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के सैकड़ों उत्पादों पर 50 फीसदी का अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ओटावा पर ऑटोमोबाइल, मादक पेय और दुग्ध उत्पाद के अमेरिकी निर्यात के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। ट्रंप के इस फैसले की वजह से उत्तरी अमेरिका में दोनों पड़ोसियों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ गए हैं। 1930 के टैरिफ एक्ट की धारा 338 का इस्तेमाल करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन अलग-अलग घोषणाओं पर हस्ताक्षर किए, जिनके तहत चयनित कनाडाई आयात पर 50 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया गया। व्हाइट…
नई दिल्ली, । फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन ने इस जीत के साथ ही दूसरी बार विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद स्पेन पर जमकर पैसों की बरसात हुई है। स्पेन को फीफा विश्व कप का खिताब जीतने के बाद 50 मिलियन डॉलर (भारतीय करेंसी में लगभग 480 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली। पिछले वर्ल्ड कप में इनामी राशि 42 मिलियन डॉलर थी, और इस बार प्राइज मनी को 8 मिलियन डॉलर बढ़ाया गया था। वहीं, फाइनल में…
नई दिल्ली, । भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात जून में सालाना आधार पर 26.5 प्रतिशत बढ़कर 2.21 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी इंडस्ट्री डेटा में दी गई। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में निर्यात बढ़कर 6.61 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 0.04 प्रतिशत अधिक है। जून 2026 में कुल आयात 10.06 प्रतिशत बढ़कर 1.72 अरब डॉलर आयात रहा, जबकि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में इसमें 5.9 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4.97 अरब डॉलर रह गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात में यह…
रायपुर : एक सफल आयोजन के पीछे कई लोगों की मेहनत और बेहतर तालमेल होता है। कोई आयोजन की योजना बनाता है तो कोई मंच सजाता है। कोई खास पलों को कैमरे में कैद करता है तो कोई मेहमानों के खानपान और मनोरंजन की जिम्मेदारी संभालता है। इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े इन्हीं अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को PACE (प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ क्यूरेटर्स ऑफ इवेंट्स) एक मंच पर ला रहा है। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!PACE से जुड़े प्रोफेशनल्स एक-दूसरे के अनुभव और काम को समझने के साथ आपसी सहयोग की…

