JCI रायपुर वामांजलि द्वारा 9वाँ स्थापना दिवस एवं सावन उत्सव का आयोजन अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने हरे रंग की थीम पर आधारित आकर्षक परिधानों में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में संगठन के मेंटर PPP JFR राजेश अग्रवाल का मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष JC डॉ. अनन्या मिश्रा, JC महक मैम, JC संगीता मैम, JC ईशानी मैम, JC अर्चना मैम, IPP JC आकांक्षा मैम तथा अध्यक्ष JC प्रियंका गुप्ता द्वारा सभी वरिष्ठ सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया एवं उनके योगदान की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में JC लीना मैम एवं JC रूपाली मैम ने निर्णायक (जज) के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निष्पक्ष निर्णय, मार्गदर्शन एवं पूरे कार्यक्रम में मिले सहयोग ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सावन उत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सावन क्वीन का खिताब JC महिमा साहू ने प्राप्त किया। बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड JC रंभा साहू, बेस्ट स्माइल JC सुनीता मिश्रा, गेम की विजेता JC अंजना शर्मा रहीं। वहीं क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान JC ममता शर्मा, द्वितीय स्थान JC सोना त्रिपाठी तथा तृतीय स्थान JC प्रीति शर्मा ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम की सफलता में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर JC लीला साहू का समर्पण एवं उत्कृष्ट सहयोग सराहनीय रहा। वहीं संस्था की नई सदस्य JC करीना ने प्रोग्राम डायरेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सभी की प्रशंसा प्राप्त की। JC सोनू मैम ने अपने प्रभावशाली मंच संचालन एवं उत्कृष्ट इवेंट मैनेजमेंट से पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी विजेताओं, पदाधिकारियों, सदस्यों, जजों एवं सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। सभी के सहयोग, एकजुटता एवं उत्साह ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। अध्यक्ष JC प्रियंका गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि JCI रायपुर वामांजलि भविष्य में भी इसी ऊर्जा, सेवा भावना एवं टीमवर्क के साथ समाजहित और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करती रहेगी।

