Author: news desk2
रायपुर। जेसीआई रायपुर नोबल द्वारा 19 जुलाई को ज़ोन इवेंट “प्यार का नग़मा” का भव्य आयोजन मधुबन फार्म, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा। “प्यार का नग़मा” वर्ष 2012 से जेसीआई ज़ोन स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस वर्ष इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के विभिन्न शहरों एवं जेसीआई लोकल ऑर्गेनाइजेशन्स (LOs) से चयनित 40 दंपत्ति (कपल) सहभागिता करेंगे। प्रतिभागियों का चयन पायलट फैकल्टी द्वारा किया जाता है, जिससे कार्यक्रम की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बनी रहे। यह विशेष कार्यक्रम दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास, संवाद, सम्मान एवं आपसी समझ को सुदृढ़ बनाने के…
रायपुर। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के संरक्षक, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य माननीय अमर गिदवानी का पुष्पगुच्छ एवं शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पंचायत द्वारा समाज के मेधावी एवं प्रतिभावान बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते…
रायपुर, 16 जुलाई। जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा 16 जुलाई 2026 को चितवन वृद्धाश्रम का भ्रमण आयोजित किया गया। इस अवसर पर जेवाईपी यशस्विनी, नेशनल वाइस प्रेसिडेंट (एरिया-F) मुख्य अतिथि एवं जेएफपी सीए प्रणव लाठ, ज़ोन प्रेसिडेंट (ज़ोन-27) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल (पूर्व चेयरमैन, मैक) के मार्गदर्शन में, चैप्टर इंचार्ज जेसी डॉ. ऋषि पांडेय, चैप्टर प्रेसिडेंट जेसी अर्क पीयूष पांडेय एवं चैप्टर सेक्रेटरी जेसी अनंत दुबे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जेसीआई…
अटलांटा, । इंग्लैंड के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी जूड बेलिंगहम ने भावुक पोस्ट लिखा है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। बेलिंगहम ने अपने भावकु पोस्ट में सभी समर्थकों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। सेमीफाइनल मैच में एंथनी गॉर्डन द्वारा किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड मुकाबले में 1-0 से आगे चल रहा था। हालांकि, मैच के अंतिम 7 मिनटों में अर्जेंटीना ने दो गोल दागते हुए इंग्लैंड का फाइनल खेलने का सपना एक बार फिर तोड़ दिया।…
मुंबई, । हरियाणा की मशहूर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसके जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपने एक पोस्ट के जरिए ‘अच्छे व्यक्तित्व’ के महत्व को समझाया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह सड़क पर बेफिक्र होकर मस्ती भरे अंदाज में घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “सुंदरता तो सिर्फ लोगों का ध्यान खींचती है, लेकिन इंसान का अच्छा चरित्र (स्वभाव) हमेशा के लिए दिल जीत लेता है।” अभिनेत्री सपना चौधरी की पोस्ट को काफी पसंद…
नई दिल्ली, । प्रेग्नेंसी के नौ महीनों में महिला के शरीर के अंदर कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बल्कि चेहरे और त्वचा पर भी दिखाई देता है। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि प्रेग्नेंसी में चेहरे पर अलग ही चमक आ जाती है। यह शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलावों का असर होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर महिला के चेहरे पर यह चमक दिखाई दे। हर महिला का शरीर अलग होता है और हर किसी का अनुभव भी अलग हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि प्रेग्नेंसी…
मुंबई, । भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अपने स्कोर्स प्लेटफॉर्म की मदद से जून में निवेशकों की ओर से ऑनलाइन दर्ज कराई गई 5,000 से अधिक शिकायतों का निवारण किया है। यह जानकारी बाजार नियामक की ओर से एक नोट में दी गई। स्कोर्स सेबी का एक प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से निवेशक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बाजार नियामक के मुताबिक, जून में उसके शिकायत पोर्टल पर 5,035 नई शिकायतें दर्ज हुई हैं, जबकि इस दौरान 5,037 शिकायतों का निवारण किया गया है। इसके चलते बकाया शिकायतों की संख्या 30 जून, 2026 तक घटकर 5,537 से 5,524…
नई दिल्ली, । भारत की पूर्व तेज गेंदबाज निरंजना नागराजन ने कहा कि लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारत की 270 रनों की ऐतिहासिक जीत महिला टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिहाज से अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह जीत दुनिया भर में महिलाओं के लाल गेंद क्रिकेट को देखने के नजरिए को हमेशा के लिए बदल देगी। 13 जुलाई को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 186 रनों पर ऑलआउट करके एक यादगार टेस्ट जीत हासिल की। विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली…
सुपर चैप्टर्स की गतिविधियों की समीक्षा कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी ने दिया मार्गदर्शन रायपुर। जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर, ज़ोन-27 द्वारा विमतारा हॉल, शांति नगर में जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (एरिया-एफ) जेएफपी यशस्विनी के विशेष दौरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न चैप्टर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी आयोजनों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सुझाव प्रदान किए। कार्यक्रम में ज़ोन प्रेसिडेंट जेएफआर सीए प्रणव लाठ, टूर को-ऑर्डिनेटर जेसी आनंद जैन, नेशनल चेयरमैन जेकॉम जेसी सेन. अमितेश पाठक एवं पास्ट एनईसी जेसी सेन. चेतन…
डलास, मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को मंगलवार को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच खेले गए इस बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल में स्पेन ने शुरुआत से अंत तक दबदबा बनाए रखा, जबकि फ्रांस की टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। अब स्पेन का सामना रविवार को फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। दूसरी ओर फ्रांस अब तीसरे स्थान के मुकाबले में खेलेगा, जो मुख्य कोच दिदिएर डेशां के 14 वर्षीय कार्यकाल…

