Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

07/10/2026

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए ₹100 करोड़

07/10/2026

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

07/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 8
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»Uncategorized»आमिर खान धमकी मामला: लोकेशन छिपाने के लिए हुआ स्वीडिश वीपीएन का इस्तेमाल, साइबर टीम कर रही जांच
    Uncategorized

    आमिर खान धमकी मामला: लोकेशन छिपाने के लिए हुआ स्वीडिश वीपीएन का इस्तेमाल, साइबर टीम कर रही जांच

    news desk2By news desk229/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          मुंबई, । बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर शुरू हुए विवाद और अब ऑडियो क्लिप के जरिए मिली धमकी के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एक ऑडियो मैसेज और फेसबुक पोस्ट के जरिए धमकी दी गई है। वायरल ऑडियो में खुद को आरजू बिश्नोई बताने वाले शख्स ने आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने और देश की संस्कृति व सनातन धर्म के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। मैसेज में उन्हें सबक सिखाने की बात कही गई है।

          मुंबई पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी से जुड़े इन पोस्ट और ऑडियो के पीछे कौन लोग हैं। बताया जा रहा है कि यह धमकी सोशल मीडिया पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से सामने आई है, जिसमें ऑडियो के साथ-साथ एक फेसबुक पोस्ट भी शेयर किया गया है।

          जांच के दौरान पुलिस को धमकी भेजने वाले का शुरुआती आईपी एड्रेस स्वीडन का मिला है। हालांकि, आरोपी ने अपनी पहचान और लोकेशन छिपाने के लिए वीपीएन और टॉर ब्राउजर का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से आईपी एड्रेस लगातार बाउंस हो रहा है। इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस की साइबर टीम मैसेज भेजने वाले का पता लगाने और आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी हुई है।

          इस विवाद की शुरुआत आमिर खान की तीसरी शादी के बाद हुई थी। आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह एक निजी समारोह था, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। दोनों ने अपनी शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर कराया था।

          शादी के बाद कुछ लोगों और संगठनों ने आमिर खान पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे समेत कुछ नेताओं ने भी इस मुद्दे पर बयान दिए थे। वहीं, कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।

          इन आरोपों पर आमिर खान ने पहले भी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी किसी भी शादी में उनकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। आमिर ने बताया था कि उनकी शादियां सिविल मैरिज के जरिए हुई हैं। गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं और उनका परिवार अलग-अलग धर्मों का सम्मान करता है।

          आमिर खान ने अपनी पहली शादी रीना दत्ता से साल 1986 में की थी। दोनों का 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्म निर्देशक किरण राव से शादी की थी। दोनों साल 2021 में अलग हो गए थे। पहली शादी से उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं जबकि किरण राव से उनका बेटा आजाद है।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              Uncategorized

              एएचएफ जूनियर एशिया कप में खिताब बचाने उतरेंगी भारतीय हॉकी टीमें, जीत से शुरुआत का लक्ष्य

              03/09/2026
              Uncategorized

              जन औषधि के न्यूट्रास्यूटिकल्स से सस्ते हुए हेल्थ सप्लीमेंट, परिवारों को कम कीमत में मिल रहा पोषण: सरकार

              30/07/2026
              Uncategorized

              पैरा-खेलों की सफलता से सामान्य एथलीट्स को बेहतर करने की प्रेरणा मिल रही है: कोच सत्यनारायण

              30/07/2026
              Uncategorized

              फ्रांस में जंगलों की आग से संकट गहराया, स्पेन के पीएम बोले- ‘जलवायु संकट का असर झेल रहा देश’

              27/07/2026
              Uncategorized

              इतिहास के पन्नों में 16 जुलाई : आज ही के दिन विधवा पुनर्विवाह को मिली कानूनी मान्यता

              15/07/2026
              Uncategorized

              इनविट्स के जरिए 40,000 करोड़ रुपए की एसेट मोनेटाइजेशन की तैयारी में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां: रिपोर्ट

              13/07/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

              02/10/20263 Views

              रायपुर : ’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

              06/10/20262 Views
              Don't Miss

              अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

              By news desk207/10/20260

              अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…

              छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए ₹100 करोड़

              07/10/2026

              डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

              07/10/2026

              सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश

              07/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : localnews11live@gmail.com

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.