Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

मप्रः सात दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव’ आज से भोपाल में

12/10/2026

मध्य प्रदेश में 20 अक्टूबर से बढ़ेगी रात में ठंड, तापमान में आयेगी गिरावट, लेकिन दिन के समय रहेगी गर्मी

12/10/2026

‘मुझे युवाओं की आंखों में दिखता है भारत का भविष्य’, PM मोदी ने युवाओं को दिया खास संदेश

12/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, October 12
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»खेल»टेस्ट जीत के बाद गैरी सोबर्स के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी
    खेल

    टेस्ट जीत के बाद गैरी सोबर्स के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

    news desk2By news desk229/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          सेंट जॉन्स वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के बारबाडोस के खिलाड़ी दिवंगत महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्वदेश लौटेंगे। यह राजकीय अंतिम संस्कार बुधवार को केंसिंग्टन ओवल में आयोजित किया जाएगा।

          बारबाडोस सरकार के सहयोग से, यह टीम तारोबा में ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में पाकिस्तान पर 90 रन की शानदार जीत दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद ब्रिजटाउन लौट रही है। सोबर्स के अंतिम संस्कार में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज और सीमित ओवरों के कप्तान शाई होप शामिल होंगे।

          चेस और होप के अलावा, उप-कप्तान जोमेल वारिकन, जस्टिन ग्रीव्स, केमार रोच, जोशुआ बिशप और सहायक कोच फ्लॉयड रीफर भी इसमें शामिल होंगे। उनके साथ क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसका नेतृत्व अध्यक्ष डॉ. किशोर शैलो और सीईओ क्रिस डेहरिंग करेंगे।

          डॉ. शैलो ने एक बयान में कहा, “हमारे बारबाडोस के प्रतिनिधियों के लिए ‘द राइट एक्सीलेंट सर गारफील्ड सोबर्स’ के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का मौका वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए बहुत मायने रखता है। जिस दिन क्रिकेट की दुनिया उनके असाधारण जीवन का जश्न मना रही थी, उसी दिन टीम ने उनके शानदार करियर और पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले साहस और कौशल को दर्शाते हुए उनके यादगार योगदान का सम्मान किया।”

          शैलो ने कहा, “हम प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली और उनकी सरकार के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने इसे संभव बनाया। हम एक सच्चे आइकन की यादों को संजोने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, जिनका नाम हमेशा वेस्टइंडीज क्रिकेट की महानता का पर्याय बना रहेगा।”

          गैरी सोबर्स के अंतिम संस्कार में सीडब्ल्यूआई के निदेशक एनोक लुईस (लीवर्ड आइलैंड्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष), बिसूनदयाल सिंह (गुयाना क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष) और क्लेमेंट मार्सेलिन (विंडवर्ड आइलैंड्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष) भी शामिल होंगे।

          क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडर्स में शुमार सोबर्स का निधन 17 जुलाई को 89 वर्ष की आयु में हाईगेट गार्डन्स स्थित उनके घर पर निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे केंसिंग्टन में होगा। इस अंतिम संस्कार में दिग्गज नेता और वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें सर क्लाइव लॉयड, सर विवियन रिचर्ड्स, सर एंडी रॉबर्ट्स, सर रिची रिचर्डसन और ब्रायन लारा शामिल हैं। अंतिम संस्कार से दो दिन पहले, सोबर्स का पार्थिव शरीर संसद भवन में रखा गया था और फिर उसे स्टेडियम ले जाया गया।

          –आईएएनएस

          आरएसजी

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              खेल

              भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए दौर की शुरुआत रायपुर से, कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं, 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला

              12/10/2026
              खेल

              टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा नंबर-1, रोहित शर्मा भी टॉप-5 में

              10/10/2026
              खेल

              गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

              30/09/2026
              खेल

              राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

              28/09/2026
              खेल

              सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

              20/09/2026
              खेल

              नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

              17/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views

              CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर रहेगी नजर

              11/10/20263 Views
              Don't Miss

              मप्रः सात दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव’ आज से भोपाल में

              By news desk212/10/20260

              भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज (सोमवार) से सात दिवसीय ‘अंतराष्ट्रीय श्रीराम लीला…

              मध्य प्रदेश में 20 अक्टूबर से बढ़ेगी रात में ठंड, तापमान में आयेगी गिरावट, लेकिन दिन के समय रहेगी गर्मी

              12/10/2026

              ‘मुझे युवाओं की आंखों में दिखता है भारत का भविष्य’, PM मोदी ने युवाओं को दिया खास संदेश

              12/10/2026

              भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए दौर की शुरुआत रायपुर से, कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं, 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला

              12/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : localnews11live@gmail.com

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.