Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

04/11/2026

CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

04/11/2026

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

04/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 5
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»व्यापार»अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग
    व्यापार

    अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

    news desk2By news desk228/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल
          इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित,
          रायपुर, 28 जुलाई 2026: अदाणी फाउंडेशन द्वारा अपनी उत्थान परियोजना के अंतर्गत रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के 41 शासकीय स्कूलों में चार हज़ार से अधिक स्कूल बैग बाँटे हैं। इस पहल के तहत अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के ग्राम भाटापारा, रायखेड़ा, मोहरेंगा, मुरा, चिचोली, बरतोरी, खम्हारिया, ताराशिव, कोनारी, गैंतरा, तुलसी इत्यादि सहित कुल 16 गांवों के विद्यार्थी लाभान्वित हुए। इस विशेष कार्यक्रम में 10 से 28 जुलाई तक 18 दिनों तक चले अभियान में कक्षा 1 से 12वीं तक के कुल 41 विद्यालयों के 4,393 विद्यार्थियों में स्कूल बैग वितरित किए गए। इसका उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

          ग्राम भाटापारा से शुरू किए गए स्कूल बैग वितरण के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा, ग्राम पंचायत रायखेड़ा के सरपंच श्री दिनेश वर्मा ने उपस्थित छात्रों को स्कूल बैग प्रदान किया। सभी 16 गांवों में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, शाला प्रबंधन समितियों के सदस्यों सहित, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं उपसरपंच, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सहभागिता निभाई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा अदाणी पॉवर लिमिटेड के अधिकारीगण जिनमें सुरक्षा विभाग प्रमुख, सीनियर मैनेजर, फाइनेंस विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, टेक्नोकॉमरशीयल विभाग के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर हेड के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें टीम सीएसआर ने विशेष भूमिका निभाई।

          इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराते हुए उन्हें विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस पहल के अंतर्गत चार शासकीय नवीन प्राथमिक शालाएँ, सात शासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी शालाएँ, एक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय, एक राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित 16 शासकीय प्राथमिक शालाएँ व 12 शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं को शामिल किया गया है।

          ग्राम पंचायत ताराशिव के शासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी शालाएँ में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच श्री मनीष वर्मा ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। स्कूल बैग वितरण जैसी पहल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए भी प्रेरित करती है।”

          ग्राम पंचायत रायखेड़ा के स्कूल में सरपंच श्री दिनेश वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “अदाणी फाउंडेशन केवल आधारभूत विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए फाउंडेशन की यह पहल अनुकरणीय है।”

          ग्राम पंचायत मुरा के हाई स्कूल में छात्रों के समक्ष सरपंच श्रीमती कंचन गायकवाड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की यह पहल अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा अभिभावकों का विश्वास भी मजबूत होता है।”

          अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सतत एवं समर्पित प्रयासों की कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समितियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सराहना की एवं भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं शिक्षा उन्मुख कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

          अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। यह पहल ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण तथा ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की फाउंडेशन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करता है।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              व्यापार

              हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! फ्लाइट टिकट के किराये पर सरकार की नजर, मनमानी नहीं कर सकेंगी एयरलाइंस

              03/11/2026
              व्यापार

              ESIC माफी योजना की बढ़ी डेडलाइन, 31 दिसंबर तक कंपनियों और बीमित लोगों को मिलेगा लाभ

              30/10/2026
              व्यापार

              Government Schemes: रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए नियमित कमाई? इन 3 सरकारी योजनाओं में करें निवेश

              27/10/2026
              व्यापार

              Diwali Business Ideas: दिवाली पर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ेगी कमाई! महज ₹10,000 में शुरू करें ये बिजनेस

              25/10/2026
              व्यापार

              Jeevan Pramaan 2026: अब बैंक की लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र; जानें तरीका

              21/10/2026
              व्यापार

              EPF Advance Withdrawal: घर, इलाज और जरूरी कामों के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें नियम

              15/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/20263 Views

              भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी

              31/10/20263 Views
              Don't Miss

              IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

              By News Desk04/11/20260

              IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज…

              CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

              04/11/2026

              Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों की खरीदारी भी मानी जाती है बेहद शुभ, देखें पूरी लिस्ट

              04/11/2026

              छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रहेंगे अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; देखें पूरा शेड्यूल

              03/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              November 2026
              MTWTFSS
               1
              2345678
              9101112131415
              16171819202122
              23242526272829
              30 
              « Oct    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.