Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

07/10/2026

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए ₹100 करोड़

07/10/2026

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

07/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 8
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»Uncategorized»जन औषधि के न्यूट्रास्यूटिकल्स से सस्ते हुए हेल्थ सप्लीमेंट, परिवारों को कम कीमत में मिल रहा पोषण: सरकार
    Uncategorized

    जन औषधि के न्यूट्रास्यूटिकल्स से सस्ते हुए हेल्थ सप्लीमेंट, परिवारों को कम कीमत में मिल रहा पोषण: सरकार

    news desk2By news desk230/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          नई दिल्ली, । केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत उपलब्ध न्यूट्रास्यूटिकल (पोषण संबंधी सप्लीमेंट) उत्पाद देश भर के परिवारों के लिए स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट को अधिक सुलभ और किफायती बना रहे हैं। योजना के तहत प्रोटीन बार, इम्यूनिटी बार, माल्ट आधारित पोषण आहार और विशेष पोषण उत्पाद बाजार की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

          सरकार के अनुसार, जन औषधि पोर्टफोलियो में 35 ग्राम के चॉकलेट पैक में जन औषधि प्रोटीन बार और जन औषधि इम्यूनिटी बार उपलब्ध हैं। वहीं, जन औषधि वुमेन प्रोटीन बूस्ट 250 ग्राम के चॉकलेट और वनीला फ्लेवर पैक में 204.66 रुपए की कीमत पर मिलता है। इन उत्पादों को बच्चों, कामकाजी लोगों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की अलग-अलग पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

          परिवार के सभी सदस्यों के लिए रोजमर्रा के पोषण को सुलभ बनाने के उद्देश्य से जन औषधि पोषण रेंज भी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर माल्ट-आधारित न्यूट्रिशनल फूड शामिल है।

          सरकार ने बताया कि 500 ग्राम का जन औषधि पोषण माल्ट पैक 160.17 रुपए में उपलब्ध है, जबकि कोको फ्लेवर की कीमत 164.62 रुपए है। इसके अलावा, 30 ग्राम का कोको सैशे केवल 8.90 रुपए में खरीदा जा सकता है।

          सरकार का कहना है कि अलग-अलग पैक साइज उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा देते हैं। इन्हें तैयार करना आसान है और नियमित सेवन के लिए उपयुक्त माना गया है, जिससे परिवारों को कम लागत में अतिरिक्त पोषण मिल सकता है।

          सरकारी बयान के मुताबिक, जन औषधि प्रोटीन बार और इम्यूनिटी बार पोषक तत्वों से भरपूर हैं और बच्चों, कामकाजी पेशेवरों तथा फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों के लिए चलते-फिरते पोषण का अच्छा विकल्प हैं।

          जिन लोगों को अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है, उनके लिए 100 प्रतिशत व्हे प्रोटीन पाउडर और जन औषधि प्रोटीन पाउडर भी उपलब्ध हैं। ये दैनिक प्रोटीन की जरूरत पूरी करने और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करते हैं।

          जन औषधि प्रोटीन पाउडर वनीला और केसर पिस्ता फ्लेवर में उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिलते हैं।

          महिलाओं की अलग-अलग आयु और जीवन के विभिन्न चरणों में पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जन औषधि वुमेन प्रोटीन बूस्ट तैयार किया गया है, जो दैनिक प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के साथ ऊर्जा स्तर बनाए रखने और हड्डियों एवं मांसपेशियों के स्वास्थ्य को समर्थन देने के लिए विकसित किया गया है।

          हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष पोषण संबंधी उत्पादों का उपयोग डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही किया जाना चाहिए। लेकिन इनकी किफायती उपलब्धता से जरूरतमंद परिवारों के लिए उचित पोषण सहायता हासिल करना पहले की तुलना में अधिक आसान हो गया है।

          –आईएएनएस

          डीबीपी

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              व्यापार

              वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम देकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे

              30/09/2026
              व्यापार

              डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

              29/09/2026
              छत्तीसगढ़

              न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

              29/09/2026
              व्यापार

              आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने परामर्शकों और वितरण भागीदारों की डिजिटल क्षमता बढ़ाने के लिए लॉन्च किया ‘आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0’

              28/09/2026
              व्यापार

              एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

              24/09/2026
              व्यापार

              सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

              20/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

              02/10/20263 Views

              रायपुर : ’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

              06/10/20262 Views
              Don't Miss

              अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

              By news desk207/10/20260

              अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…

              छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए ₹100 करोड़

              07/10/2026

              डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

              07/10/2026

              सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश

              07/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : localnews11live@gmail.com

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.