Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

09/10/2026

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

09/10/2026

आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

09/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 9
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»हिमालया बेबीकेयर ने भारत के नर्सिंग समुदाय के योगदान को दी पहचान, 15 राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार विजेता नर्सों सहित देशभर की 50,000 नर्सों को किया सम्मानित
    छत्तीसगढ़

    हिमालया बेबीकेयर ने भारत के नर्सिंग समुदाय के योगदान को दी पहचान, 15 राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार विजेता नर्सों सहित देशभर की 50,000 नर्सों को किया सम्मानित

    news desk2By news desk226/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          रायपुर : भारत के सबसे भरोसेमंद बेबी केयर ब्रांड में से एक हिमालया बेबीकेयर को ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएनएआई) द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, जो भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया गया।
          हिमालया बेबीकेयर ने इस दौरान उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं और भारत के स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में उनके अमूल्य योगदान के लिए पुरस्कार विजेता इन 15 नर्सों को सम्मानित किया।
          हेल्थकेयर कम्युनिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाते हुए हिमालया बेबीकेयर ने देशव्यापी पहल के तहत भारत भर की लगभग 50,000 नर्सों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया और उनके समर्पण का अभिनंदन किया।
          इस अभिनंदन कार्यक्रम के माध्यम से, हिमालया बेबीकेयर का उद्देश्य उन नर्सों की करुणा, दृढ़ता और निस्वार्थ समर्पण का सम्मान करना है जो मातृ, नवजात और सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहती हैं।
          देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में 10 से 25 वर्षों तक सेवा कर चुकी नर्सों को इस पहल के अंतर्गत उनकी देखभाल और सामुदायिक कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए आभार जताते हुए अभिनंदन कार्यक्रमों, प्रमाण पत्रों और विशेष रुप से तैयार किए गए उपहार पैकों के माध्यम से सम्मानित किया गया।
          इस पहल के बारे में बात करते हुए, हिमालया वेलनेस कंपनी के बेबीकेयर निदेशक चक्रवर्ती एनवी ने बताया, “नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, जो जीवन के हर चरण में देखभाल, आराम और भरोसा प्रदान करती हैं। हिमालय बेबीकेयर में, हम माताओं और नवजात शिशुओं के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण व परिवर्तनकारी क्षणों के दौरान नर्सों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को गहराई से समझते हुए उनका सम्मान करते हैं। यह पहल भारत के नर्सिंग समुदाय की करुणा, दृढ़ता और अटूट समर्पण के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है, क्योंकि हम उनकी सेवाओं का सम्मान करते हैं और समाज में उनके स्थायी योगदान का जश्न मनाते हैं।”
          यह पहल हिमालया बेबीकेयर की देखभाल, सामुदायिक कल्याण और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। विश्वास और सौम्य देखभाल की विरासत के अनुरुप यह ब्रांड नर्सों को सम्मानित करने और देश भर में सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने वाली पहलों का निरंतर समर्थन करता रहेगा।
          हिमालया वेलनेस कंपनी के बारे में
          1930 में युवा दूरदर्शी श्री एम. मनाल ने देहरादून के आसपास के जंगलों में घूमते हुए हर्बल उपचारों के लाभों की पहचान की। आयुर्वेद के पारंपरिक विज्ञान पर गहन शोध के बाद, उन्होंने अपना जीवन ऐसे उत्पाद बनाने के लिए समर्पित कर दिया जो दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकें।
          आज नौ दशकों के हर्बल अनुसंधान के बाद, हिमालया एक ऐसा ब्रांड है जो न केवल लोगों के जीवन को समृद्ध बना रहा है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा और संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध है। ‘हेड-टू-हील’ रेंज के साथ, हिमालया हर दिन की ज़रूरतों के लिए व्यापक समाधान प्रदान करने का प्रयास करता है।
          प्रकृति के अनुसंधान की विरासत में डूबे, हिमालया ने आयुर्वेद के विज्ञान को आधुनिक शोध के माध्यम से सफलतापूर्वक अपनाकर एक ऐसा ब्रांड विकसित किया है जो सुरक्षित, कोमल और भरोसेमंद है। अधिक जानकारी के लिए कृपया विजिट करें:

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              छत्तीसगढ़

              रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

              09/10/2026
              छत्तीसगढ़

              छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

              09/10/2026
              छत्तीसगढ़

              आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

              09/10/2026
              छत्तीसगढ़

              तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने किया स्पष्ट, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत होगा विकास

              08/10/2026
              छत्तीसगढ़

              Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त

              08/10/2026
              छत्तीसगढ़

              CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

              08/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

              02/10/20263 Views

              CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

              08/10/20262 Views
              Don't Miss

              रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

              By News Desk09/10/20260

              रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी गरबा आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से…

              छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

              09/10/2026

              आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

              09/10/2026

              तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने किया स्पष्ट, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत होगा विकास

              08/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : localnews11live@gmail.com

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.