Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

BJP का ‘सेवा दूत अभियान’ 1 दिसंबर से, 25 दिन तक जनता के बीच रहेंगे बड़े नेता; घर-घर पहुंचाएंगे योजनाओं की जानकारी

26/11/2026

CM Vishnu Deo Sai Schedule: आज जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनेंगे मुख्यमंत्री, संविधान गौरव दिवस की संगोष्ठी में भी होंगे शामिल

26/11/2026

छत्तीसगढ़ के 100 विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का प्रशिक्षण, टॉप-50 को ISRO जाने का मौका

26/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 26
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»छत्तीसगढ़»CG Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले
    छत्तीसगढ़

    CG Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले

    News DeskBy News Desk11/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    अब खबर सुनें
    पढ़ने की बजाय पूरी खबर सुनें
    हिंदी ऑडियो
    सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को जारी तबादला आदेश में संशोधन करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में 16 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत विभिन्न जिलों में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

        सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी आदेशों में प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

        Anjali Arora Viral Video: ‘आर्टिस्ट की इज्जत करनी नहीं आती क्या?’ कच्चा बादाम गाना बजने पर भड़कीं अंजलि अरोड़ा; बीच में छोड़ दिया शो!

        18 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

        जारी आदेश के अनुसार, शिम्मी नाहिद को रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वीरेंद्र लकड़ा को जांजगीर-चांपा, योगिता देवांगन को राजनांदगांव, चंद्रिका प्रसाद बघेल को बस्तर, राजकुमार तंबोली को जांजगीर-चांपा और प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

        इसके अलावा, शिव कुमार गुप्ता को सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। वहीं, अरुण कुमार खलखो को बलौदाबाजार-भाटापारा में डिप्टी कलेक्टर और गिरीश कुमार रामटेके को सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

        इसी क्रम में अनुराग राणा को संयुक्त कलेक्टर, नारायणपुर; राहुल कुमार रजक को वरिष्ठ श्रेणी कार्यालय, कलेक्टर दुर्ग; संगीता अग्रवाल को संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर; मोनिका जय नशीने को उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल और हेमलता डहरिया को उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

        वहीं, ओम विकास टंडन और ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा; सृष्टि चंद्राकर को डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग तथा गीता ठाकुर को प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

        धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

        5 अधिकारियों के लिए अलग से जारी हुए आदेश

        सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच अधिकारियों की पदस्थापना के लिए अलग-अलग आदेश भी जारी किए हैं। इनमें शामिल हैं:

        • दशरथ सिंह राजपूत: आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा, जिला दुर्ग से अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
        • भागवत प्रसाद जायसवाल: उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर।
        • प्रफुल्ल कुमार रजक: डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली।
        • दिलीप कुमार उइके: डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), कोंडागांव।
        • मृणमयी शुक्ला: डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), मुंगेली।

        इन प्रशासनिक बदलावों के जरिए विभिन्न जिलों और विभागों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। अधिकारियों को संशोधित आदेश के अनुसार अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            CM Vishnu Deo Sai Schedule: आज जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनेंगे मुख्यमंत्री, संविधान गौरव दिवस की संगोष्ठी में भी होंगे शामिल

            26/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ के 100 विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का प्रशिक्षण, टॉप-50 को ISRO जाने का मौका

            26/11/2026
            छत्तीसगढ़

            नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नृपेंद्र मिश्रा से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

            25/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CM हाउस में इस दिन लगेगा जनदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं

            25/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CG News: छत्तीसगढ़ में 1.06 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 21 परियोजनाओं से 29 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार!

            24/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ पुलिस में निकली भर्ती, बस्तर फाइटर आरक्षक के 79 पदों पर होगी नियुक्ति; जानें आवेदन की अंतिम तारीख

            24/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            BJP का ‘सेवा दूत अभियान’ 1 दिसंबर से, 25 दिन तक जनता के बीच रहेंगे बड़े नेता; घर-घर पहुंचाएंगे योजनाओं की जानकारी

            By News Desk26/11/20260

            नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर…

            CM Vishnu Deo Sai Schedule: आज जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनेंगे मुख्यमंत्री, संविधान गौरव दिवस की संगोष्ठी में भी होंगे शामिल

            26/11/2026

            छत्तीसगढ़ के 100 विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरिक्ष विज्ञान का प्रशिक्षण, टॉप-50 को ISRO जाने का मौका

            26/11/2026

            हेल्थ इंश्योरेंस में बचा सकते हैं पैसे, जानिए क्या है वेलनेस रिवॉर्ड और कैसे मिलता है इसका लाभ

            26/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.