रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायगढ़ और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रायगढ़ में आयोजित ‘नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे। इसके बाद तमनार क्षेत्र में आयोजित ‘करमा पूजा उत्सव’ में शिरकत करेंगे। शाम 5:50 बजे उनके मुख्यमंत्री निवास लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 7:15 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। वे रात 9:35 बजे राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां रात 10:30 बजे तक उनका कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद मुख्यमंत्री रात 11:58 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।


