Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह

18/10/2026

PM E-Bus Service: छत्तीसगढ़ के चार शहरों में शुरू होगी ई-बस सेवा, जानें कितनी बसें मिलेंगी और कहां होंगे स्टॉपेज

18/10/2026

Kanya Pujan Vidhi 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और पूरी विधि

18/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 18
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»देश दुनियां»Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह
    देश दुनियां

    Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह

    News DeskBy News Desk18/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 13 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयोजकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गिरिश पार्क थाने में गैर-इरादतन हत्या के मामले में FIR दर्ज की गई है।

          PM E-Bus Service: छत्तीसगढ़ के चार शहरों में शुरू होगी ई-बस सेवा, जानें कितनी बसें मिलेंगी और कहां होंगे स्टॉपेज

          हादसे में जान गंवाने वालों में उत्तर 24 परगना जिले की 12वीं कक्षा की एक छात्रा और हुगली की एक नर्स भी शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

          कैसे मची दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़?

          प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बारिश शुरू होने के बाद पंडाल में लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। पंडाल के भीतर पर्याप्त रोशनी नहीं थी और प्रवेश तथा निकास के रास्ते भी संकरे थे। इसी दौरान भीड़ का दबाव बढ़ने से निकास द्वार का एक हिस्सा गिर गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को बाहर निकलने के लिए अनाउंसमेंट किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।

          गौरतलब है कि हादसे से महज दो दिन पहले इसी दुर्गा पूजा पंडाल को पश्चिम बंगाल सरकार के ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ के तहत ‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’ श्रेणी में चुना गया था। इस श्रेणी में कोलकाता के केवल तीन पंडालों को जगह मिली थी।

          14 घायलों का इलाज जारी, तीन ICU में भर्ती

          भगदड़ में घायल हुए 25 लोगों में से 14 का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इनमें तीन मरीज ICU में भर्ती हैं, जबकि एक की हालत गंभीर बताई गई है। पश्चिम बंगाल क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन के अध्यक्ष विश्वजीत बसु ने रविवार को यह जानकारी दी।

          बसु के अनुसार, ICU में भर्ती एक मरीज एसिडोसिस की समस्या से जूझ रहा है। डॉक्टरों का मानना है कि भीड़ में लंबे समय तक दबे रहने के कारण मांसपेशियों को नुकसान पहुंचने से यह स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं, अन्य दो ICU मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें जनरल वार्ड में स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है। जनरल वार्ड में भर्ती 11 मरीजों की स्थिति भी लगभग स्थिर है।

          घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह

          कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार सुबह उस निजी अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। उनके साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक, अमित शाह डॉक्टरों से बातचीत कर घायलों के इलाज की जानकारी लेंगे और मरीजों से मुलाकात भी कर सकते हैं।

          Census Duty: प्राइवेट टीचर से लेकर बैंक कर्मियों तक की लगेगी जनगणना में ड्यूटी, सरकार ने बनाया नया प्लान

          अस्पताल पहुंचने से पहले अमित शाह ने कालीघाट मंदिर में दर्शन किए। वह दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। हालांकि, दुर्गा पूजा पंडाल में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद उन्होंने पंडालों में जाने से जुड़े अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए। फिलहाल प्रशासन और पुलिस हादसे की जांच में जुटे हैं।

          News Desk
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              देश दुनियां

              Census Duty: प्राइवेट टीचर से लेकर बैंक कर्मियों तक की लगेगी जनगणना में ड्यूटी, सरकार ने बनाया नया प्लान

              17/10/2026
              देश दुनियां

              भारत से संबंध मजबूत करने में जुटा कनाडा, प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मिलीं अनीता आनंद

              15/10/2026
              देश दुनियां

              ‘मुझे युवाओं की आंखों में दिखता है भारत का भविष्य’, PM मोदी ने युवाओं को दिया खास संदेश

              12/10/2026
              देश दुनियां

              Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

              04/10/2026
              देश दुनियां

              मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

              17/09/2026
              देश दुनियां

              यूपीआई को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, भुगतान से आगे बढ़कर क्रेडिट, बीमा और निवेश पर देना होगा जोर: पीएम मोदी

              09/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

              15/10/20263 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views
              Don't Miss

              Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह

              By News Desk18/10/20260

              Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात…

              PM E-Bus Service: छत्तीसगढ़ के चार शहरों में शुरू होगी ई-बस सेवा, जानें कितनी बसें मिलेंगी और कहां होंगे स्टॉपेज

              18/10/2026

              Kanya Pujan Vidhi 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और पूरी विधि

              18/10/2026

              Census Duty: प्राइवेट टीचर से लेकर बैंक कर्मियों तक की लगेगी जनगणना में ड्यूटी, सरकार ने बनाया नया प्लान

              17/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.