रायपुर। जेसीआई रायपुर नोबल द्वारा 19 जुलाई को ज़ोन इवेंट “प्यार का नग़मा” का भव्य आयोजन मधुबन फार्म, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा।

“प्यार का नग़मा” वर्ष 2012 से जेसीआई ज़ोन स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस वर्ष इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के विभिन्न शहरों एवं जेसीआई लोकल ऑर्गेनाइजेशन्स (LOs) से चयनित 40 दंपत्ति (कपल) सहभागिता करेंगे। प्रतिभागियों का चयन पायलट फैकल्टी द्वारा किया जाता है, जिससे कार्यक्रम की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बनी रहे।

यह विशेष कार्यक्रम दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास, संवाद, सम्मान एवं आपसी समझ को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। पूरे दिन चलने वाली 10 घंटे की कार्यशाला में प्रतिभागियों को वैवाहिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक एवं प्रेरणादायी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के पायलट फैकल्टी PPP JFR Rajesh Agrawal अपने अनुभव एवं प्रभावशाली प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को सफल एवं सुखद वैवाहिक जीवन के महत्वपूर्ण सूत्र प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण के साथ-साथ कपल एंगेजमेंट एक्टिविटीज़, मनोरंजक गेम्स, विशेष कपल अवॉर्ड्स एवं सम्मान समारोह भी कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

कार्यक्रम में ज़ोन प्रेसिडेंट CA JFP Pranav Lath की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन की चेयरमैन JFM Neetu Agrawal, प्रोग्राम डायरेक्टर JC Garima Gupta तथा होस्ट एलओ प्रेसिडेंट JC Sulbha Pandey के नेतृत्व में सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

यह जानकारी JC Sulbha Pandey, President, JCI Raipur Noble ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *