Author: news desk2
4 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। यह तिथि आज दोपहर 02.11 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही, सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से लेकर दोपहर के 12:26 तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 12.50 बजे से शाम 06.20 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। हिंदू पंचांग को वैदिक…
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 14 April 2026 : आज मेष संक्रांति का पावन पर्व है। आज सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं और अगले 30 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे। यह सौर नववर्ष का आरंभ भी माना जाता है। इस समय शुक्र मेष, गुरु मिथुन, केतु सिंह तथा बुध, शनि और मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ स्थित हैं। आज सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की पूजा करें। सात्विक भोजन करें और लाल…
US Iran War Update: शनिवार 11 अप्रैल को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर शांति वार्ता बुलाई गई थी। लेकिन 21 घंटे तक चली शांति वार्ता बिना किसी नतीजे पर पहुंचे खत्म हो गई। इससे अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम की संभावनाएं भी धुंधली हो गईं। वहीं इस शांति वार्ता के फेल होने से पाकिस्तान की भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी बेइज्जती हो रही है। तो वहीं दूसरी ओर ईरान ने होर्मुज खोलने से साफ इनकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों…
Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में तीज त्योहारों का विशेष महत्व होता है। ठीक वैसे ही अक्षय तृतीया का भी खास महत्व होता है। इसे आखा तीज और अक्ती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया जप, तप व दान कभी व्यर्थ नहीं जाता है। ऐसा करने से युगों-युगों तक इनका पुण्य फल प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं इस बार अक्षय तृतीया कब मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से लेकर 20 अप्रैल को 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इस समय में देवी…
मुंबई। भारत की मशहूर और सुरों की मल्लिका आशा भोसले का कल रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और संगीत का एक स्वर्णिम युग हमेशा के लिए यादों में बदल गया है। वहीं आज सोमवार को मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आनंद ने उन्हें नम आंखों से मुखाग्नि दी। बता दें कि, मशहूर सिंगर आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। लोग मुंबई में उनके…
अंबिकापुर। अंबिकापुर से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप में एकपक्षीय कार्रवाई का भय दिखाकर कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) द्वारा रिश्वत ली जा रही थी। शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रार्थी अजीत कुमार कश्यप, निवासी प्रतापपुर जिला सूरजपुर, द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह हैदराबाद की कंपनी साईं…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां 3 साल की मासूम बच्ची के साथ उसी के अधेड़ नाना के हैवानियत करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैकरा ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी नातिन के साथ अश्लील हरकत किया गया। इसके बाद परिजनों ने भटगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस…
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मायके पक्ष के कुछ परिवार की नाराजगी ने इतना गहरा असर किया कि दुल्हन ने फांसी लगा ली। पूरा मामला सरगुजा संभाग के पत्थलगांव के ग्राम सुखरापारा के कठरापारा का है। इसके बाद आसपास के गांव में भी मातम पसर गया है। पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुखरापारा निवासी पंकज सिदार का विगत लगभग दो वर्षों से रायगढ़ जिले के पोतरा गांव निवासी मोनिका सिदार से प्रेम संबंध था। चूंकि लंबे समय से परिचित थे, इस कारण सहमति से दोनों साथ भी रहने…
बीजापुर। जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है। भैरमगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही परिचित युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को उसके ही परिचित युवकों ने बहला‑फुसलाकर घर से बाहर बुलाया। घूमने के बहाने उसे सुनसान इलाके में जंगल की ओर ले जाया गया, जहां सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को…
दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरझाल से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की लाश सड़क किनारे मिली। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय असुर मरकाम के रूप में हुई है, जो पेशे से हाईवा चालक था। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी दानेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि असुर मरकाम शराब पीने का आदी था और अक्सर बिना बताए घर…

