Author: news desk2
क्राइम, थ्रिल और वूमेन पॉवर से भरपूर फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 15 सेकंड का यह ट्रेलर रहस्य, इमोशन और एक्शन का दमदार मिश्रण पेश करता है। फिल्म में रियल लाइफ आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद एक सशक्त महिला पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रही हैं, जिनका दमदार अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेलर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। ट्रेलर की शुरुआत मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से होती है, जहां पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो जाते…
Delhi CNG Price Hike: राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह एक बार फिर CNG के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के अनुसार CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद दिल्ली में CNG का नया रेट ₹83.09 प्रति किलो हो गया है। पिछले लगभग 2 हफ्तों में यह CNG कीमतों में चौथी बढ़ोतरी है। इस अवधि में कुल मिलाकर CNG करीब ₹6 प्रति किलो तक महंगा हो चुका है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। यह बढ़ोतरी वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव और…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 मई 2026 तक सिक्किम के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह गंगटोक और नाथू ला दर्रे सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान का करेंगी दौरा 26 मई को राष्ट्रपति गंगटोक स्थित नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान का दौरा करेंगी। यह संस्थान तिब्बती संस्कृति और बौद्ध अध्ययन के लिए प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है। नाथू ला दर्रे और सिक्किम विश्वविद्यालय जाएंगी राष्ट्रपति 27 मई को राष्ट्रपति नाथू ला दर्रा का दौरा करेंगी। इसी दिन वह सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। सिक्किम पुलिस को प्रदान करेंगी राष्ट्रपति…
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को प्रातः 11 बजे से गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की 23 कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि युवा संगम में भर्ती करने आ…
रायपुर :- शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की अपनी निरंतर परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कलिंगा यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा 23 मई 2026, शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम CGBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित किया गया। पिछले चार वर्षों से कलिंगा यूनिवर्सिटी लगातार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। इस वर्ष समारोह के पांचवें संस्करण को और अधिक भव्य…
रायपुर.जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन (JITO) के तत्वावधान में “JITO National Job Fair 3.0” का आयोजन 23 मई 2026, शनिवार को रायपुर स्थित विमतारा (VIMTARA) भवन, इंद्रावती कॉलोनी, शांति नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस रोजगार मेले में युवाओं, नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस जॉब फेयर में लगभग 25 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के दौरान 125 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं लगभग 35 अभ्यर्थियों ने…
बेसन का चीला एक स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट बनने वाला नाश्ता है, जिसे लोग सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर शाम के स्नैक्स तक बड़े चाव से खाते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और कम समय में आसानी से तैयार हो जाता है। लेकिन अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि दो लोगों के लिए कितना बेसन और बाकी सामग्री लेनी चाहिए, ताकि चीला न ज्यादा पतला बने और न ही कम पड़े। अगर आप भी परफेक्ट बेसन चीला बनाना चाहते हैं, तो यहां जानिए सही मात्रा और आसान रेसिपी।दो लोगों के लिए बेसन चीला बनाने की सामग्री बेसन 1…
इन्वर्टर हमारे घर का जरूरी अप्लायंस बन गया है। इन्वर्टर पावर कट के दौरान घर में बिजली की सप्लाई करता है, जिससे घर के जरूरी अप्लायंसेज जैसे कि पंखा, ट्यूबलाइट, टीवी आदि चलते हैं। इन्वर्टर के साथ बैटरी की जरूरत होती है, जो बिजली को स्टोर करती है और पावर कट के दौरान उस बिजली को घर में सप्लाई करती है। अगर, आप लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं तो क्या इन्वर्टर को बंद कर देना चाहिए? इन दिनों आने वाले इन्वर्टर में कई मोड्स दिए जाते हैं, इनमें से कौन सा मोड चुनें ताकि बैटरी प्रभावित न हो?किस मोड…
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज सोमवार को क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए नई दिल्ली पहुंचेंगी। यह दौरा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग पर बढ़ते ध्यान के बीच हो रहा है। अपनी यात्रा से पहले जारी आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति मेंऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच क्वाड को “एक महत्वपूर्ण साझेदारी” बताया। उन्होंने कहा, “आज मैं क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने और ऑस्ट्रेलिया-भारत के विदेश मंत्रियों के फ्रेमवर्क संवाद के लिए भारत की…
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। इस दौरान सेंसेक्स 720 अंक या 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,135 और निफ्टी 247 या 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,967 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को ऑटो शेयर लीड कर रहे थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी पीएसई के साथ ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी ही लाल निशान में…

