Author: news desk2
Bakrid Released Movie: बॉलीवुड में तमाम फिल्ममेकर्स और एक्टर्स किसी खास मौके और त्योहारों पर ही ज्यादातर फिल्मों को रिलीज करने का प्लान करते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि त्योहारों पर रिलीज करने से उस फिल्म को छुट्टी का फायदा मिलता है और पिक्चर आम दिनों की तुलना में अच्छा कलेक्शन करती है. आज यानी 28 मई को ईद उल-अजहा का त्योहार है, जिसे बकरीद भी कहते हैं. बकरीद पर भी अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्में रिलीज कर चुके हैं. दरअसल, बॉलीवुड में ईद पर ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं. हर साल ईद के मौके पर किसी न किसी स्टार्स…
नौतपा की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन पर भी होता है. ज्यादा गर्म होने की वजह से फोन की बैटरी खराब हो सकती है, परफॉर्मेंस धीमी पड़ सकती है और कई बार डिवाइस अचानक बंद भी हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि यूजर्स अपने फोन को गर्मी से बचाने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाएं क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपका महंगा स्मार्टफोन खराब हो सकता है. तेज धूप में फोन इस्तेमाल करना पड़ सकता है…
बेसन वाली कढ़ी से क्यों बेहतर है मूंग दाल की कढ़ी? मूंग दाल की कढ़ी न सिर्फ स्वाद में पारंपरिक बेसन वाली कढ़ी से एकदम अलग और टेस्टी होती है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अक्सर देखा जाता है कि बेसन से बनी कढ़ी खाने के बाद कई लोगों को पेट में भारीपन, गैस या अपच की समस्या होने लगती है। इसके विपरीत, मूंग दाल पचने में बहुत हल्की होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। यही वजह है कि यह स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन ‘कॉम्बो’ मानी जाती…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात कर भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चा की। बैठक में रक्षा, व्यापार, तकनीक और सप्लाई चेन की मजबूती सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक मुक्त, खुला, सुरक्षित और खुशहाल हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की जानकारी नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग का स्वागत कर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राजस्थान के बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सांचू पोस्ट पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिला बैरकों का ई-उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, सीमा प्रबंधन सचिव और BSF के महानिदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। BSF के बलिदान को नमन अमित शाह ने कहा कि BSF के जवान स्थापना काल से ही भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड, घने जंगलों और बर्फीली…
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित राम परिवार और मंदिर के परकोटे में स्थापित छह उप मंदिरों व शेषावतार मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को वैदिक परंपराओं के साथ मनाया गया । उल्लेखनीय है कि गत वर्ष पांच जून 2025 को गंगा दशहरा के अवसर पर इन सभी मंदिरों में विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आज धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रंगार आरती , अभिषेक, पूजन और आरती की गई। ट्रस्ट ने बताया कि मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, 22 जून को आयोजित होगा। इस अवसर पर शेषावतार…
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा रेलवे स्टेशन से आज बुधवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत द्वारका-सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस ट्रेन से जिले के 196 बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन तीर्थ दर्शन उपरांत दो जून को वापस विदिशा लौटेगी। विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत द्वारका सोमनाथ तीर्थदर्शन के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों के लिए विदिशा रेल्वे स्टेशन पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के दायित्व रेल्वे स्टेशन परिसर…
मौसम कोई सा भी हो लेकिन लंच या डिनर के बाद मीठा खाने की क्रविंग लोगों को खूब होती है। ऐसे में लोग ऑनलाइन मीठा ऑर्डर करते हैं जो जेब पर भारी पड़ता है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले मीठे में मिलावटी घी और तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप घर पर मूंग दाल के हेल्दी और स्वाद से भरपूर लड्डू बना सकते हैं। घर पर बने मूंग दाल के लड्डू न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि यह बाज़ार में मिलने वाले मिलावटी लड्डुओं से कहीं ज़्यादा हेल्दी और शुद्ध होते हैं। इनका दानेदार…
क्या गर्मियों में आपका फोन भी ओवरहीट होकर भट्टी की तरह तपने लगता है? अगर हां, तो स्मार्टफोन यूज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी गर्मी के मौसम में ओवरहीट होकर ब्लास्ट हो सकते हैं, जिसकी वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन दिनों आने वाले स्मार्टफोन का इस्तेमाल केवल कॉल करने या सुनने और मैसेज के लिए नहीं होता है।स्मार्टफोन का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट, फोटोग्राफी, कंटेंट क्रिएशन, OTT पर वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग आदि के लिए किया जाता है। ऐसे में फोन को तेजी से चीजों…
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में पंजाब किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेस्टा अय्यर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। श्रेस्टा ने कहा कि उनका वायरल वीडियो सिर्फ मजाक और हल्के-फुल्के बैंटर के लिए था, लेकिन लोगों ने उसे गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रोलिंग अब हद पार कर चुकी है और लोग उनके परिवार, सहकर्मियों और छात्रों को भी परेशान कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर दी सफाई श्रेस्टा अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा…

