राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 मई 2026 तक सिक्किम के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह गंगटोक और नाथू ला दर्रे सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान का करेंगी दौरा

26 मई को राष्ट्रपति गंगटोक स्थित नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान का दौरा करेंगी। यह संस्थान तिब्बती संस्कृति और बौद्ध अध्ययन के लिए प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है।

नाथू ला दर्रे और सिक्किम विश्वविद्यालय जाएंगी राष्ट्रपति

27 मई को राष्ट्रपति नाथू ला दर्रा का दौरा करेंगी। इसी दिन वह सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

सिक्किम पुलिस को प्रदान करेंगी राष्ट्रपति पुलिस ध्वज

28 मई को राष्ट्रपति गंगटोक में सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करेंगी। यह सम्मान उत्कृष्ट सेवा और अनुशासन के लिए दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *