Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

09/10/2026

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

09/10/2026

आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

09/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 9
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»खेल»श्रेयस अय्यर की बहन श्रेस्टा अय्यर का छलका दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब
    खेल

    श्रेयस अय्यर की बहन श्रेस्टा अय्यर का छलका दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब

    news desk2By news desk226/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में पंजाब किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेस्टा अय्यर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। श्रेस्टा ने कहा कि उनका वायरल वीडियो सिर्फ मजाक और हल्के-फुल्के बैंटर के लिए था, लेकिन लोगों ने उसे गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रोलिंग अब हद पार कर चुकी है और लोग उनके परिवार, सहकर्मियों और छात्रों को भी परेशान कर रहे हैं।

          वायरल वीडियो पर दी सफाई

          श्रेस्टा अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि उन्होंने किसी खिलाड़ी या टीम का मजाक उड़ाने के इरादे से वीडियो नहीं बनाया था। उन्होंने कहा, ‘जो वीडियो मैंने बनाया था, उसे लोगों ने बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। उसका मकसद सिर्फ फन बैंटर था। मैं किसी को ट्रोल नहीं कर रही थी और मेरी कोई गलत मंशा नहीं थी।’

          ‘मैं हर क्रिकेटर की इज्जत करती हूं’

          श्रेस्टा ने आगे कहा कि वह हर क्रिकेटर का सम्मान करती हैं, क्योंकि उनका भाई भी क्रिकेटर है और वह खिलाड़ियों की मेहनत को समझती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं किसी के खिलाफ नफरत नहीं फैला रही थी। मैं हर क्रिकेटर की इज्जत करती हूं, क्योंकि मेरा भाई भी क्रिकेटर है।’

          ट्रोलिंग ने पार की सारी हदें

          श्रेस्टा अय्यर ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग अब सिर्फ ऑनलाइन कमेंट्स तक सीमित नहीं रही। लोग उनके वर्कप्लेस पर कॉल कर रहे हैं और उनके साथ जुड़े लोगों को भी परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे आप लोगों पर तरस आता है। आप लोग मेरे वर्कप्लेस पर कॉल कर रहे हैं, मुझे, मेरे सहयोगियों, मेरे छात्रों और परिवार को गालियां दे रहे हैं।’

          ‘मुझसे नफरत करो, लेकिन दूसरों को परेशान मत करो’

          वीडियो के आखिर में श्रेस्टा ने ट्रोलर्स से अपील की कि अगर उन्हें उनसे दिक्कत है तो वह सिर्फ उन्हें निशाना बनाएं, लेकिन उनके परिवार और सहकर्मियों को इसमें न घसीटें। उन्होंने कहा, ‘अगर आप मुझसे नफरत करना चाहते हैं तो करते रहिए, लेकिन मेरे साथ जुड़े लोगों को परेशान करना बंद कीजिए।’

          PBKS प्लेऑफ से सिर्फ 1 अंक से चूकी

          पंजाब किंग्स IPL 2026 में बेहद करीब पहुंचकर प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। टीम सिर्फ एक अंक के अंतर से बाहर हो गई।हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 मैचों में 55.33 की औसत और 168.81 की स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए।

          श्रेयस अय्यर का शानदार सीजन

          श्रेयस ने IPL 2026 में चार अर्धशतक और एक शतक लगाया। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 101 रन रहा। मिड सीजन में थोड़ी खराब फॉर्म के बावजूद श्रेयस ने कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में टीम के लिए अहम योगदान दिया।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              खेल

              गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

              30/09/2026
              खेल

              राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

              28/09/2026
              खेल

              सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

              20/09/2026
              खेल

              नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

              17/09/2026
              खेल

              एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

              12/09/2026
              खेल

              टी20 सीरीज: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार

              08/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

              02/10/20263 Views

              CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

              08/10/20262 Views
              Don't Miss

              रायपुर में गरबा आयोजकों को पुलिस की सख्त हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द होगी अनुमति

              By News Desk09/10/20260

              रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी गरबा आयोजनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से…

              छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

              09/10/2026

              आज रायपुर में CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, शाम 3:45 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा व्यस्त शेड्यूल

              09/10/2026

              तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने किया स्पष्ट, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत होगा विकास

              08/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : localnews11live@gmail.com

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.