Author: news desk2
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडर्स की संख्या को घटाकर वार्षिक स्तर पर नौ से चार करने पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि यह कदम कुछ लाभार्थियों द्वारा सब्सिडी वाले सिलेंडर्स के दुरुपयोग के चलते उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि यह कदम इस सबूत के आधार पर उठाया गया था कि कई लाभार्थियों को अतिरिक्त सिलेंडरों की जरूरत नहीं थी और कुछ सिलेंडरों का इस्तेमाल कमर्शियल कामों के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा, “आज सुबह से ही इस बात पर काफी चर्चा…
रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को सहकारिता विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज बुधवार को जारी आदेश के अनुसार उन्हें आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में गृह विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। शासन के आदेश के तहत अब वे सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे।
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को उप नगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में 3.92 करोड़ की लागत से विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। तोमर विभिन्न कार्यक्रमों के समापन उपरांत रात्रि विश्राम आनंद नगर सी-ब्लॉक स्थित माता मंदिर में करेंगे। ऊर्जा मंत्री तोमर शाम 5 बजे वार्ड 32 स्थित गांधी नगर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 01 करोड 98 लाख की लागत से निर्मित होने वाली नवीन सीवर लाईन संधारण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसी कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री 60 लाख 14 हजार की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, 81 लाख 12 हजार…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल केे संरक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 06.06.26 से 12.06.26 तक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है रायपुर- 10 जून, 2026 – अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर दिनांक 06.06.26 से 12.06.26 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दिनांक 09.06.26 को संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों सिविल डिफेंस वोलैंटियर एवं स्काउट गाईड के द्वारा विभिन्न समपार फाटकों जैसे खमतराई गेट (समपार फाटक-417), उरकुरा गेट (समपार फाटक-414), सेरीखेङी गेट(समपार फाटक-RV-12), आर वी एच गेट…
00 रायपुर की प्रोफेसर कॉलोनी में सजी नृत्य की भव्य महफिल; प्रथम साहू, शैली महंत और ग्रुप-3 की विशेष प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल रायपुर :- रायपुर राजधानी के प्रोफेसर कॉलोनी (सेक्टर-1) स्थित ए.के. डांस एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित भव्य नृत्य प्रतियोगिता का समापन बेहद गरिमामयी और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मंच पर जब एक के बाद एक नन्हे-मुन्नों और युवाओं ने कदमताल मिलाई, तो पूरा प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच ये रहे विजेता प्रतियोगिता…
भारत की विकास यात्रा में पश्चिम बंगाल के योगदान को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास, उद्यमिता के विस्तार और रोजगार सृजन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में राउंडटेबल बैठकों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इन बैठकों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, प्रमुख उद्योग संगठन और एमएसएमई एसोसिएशन शामिल होंगे, ताकि क्रेडिट (ऋण) की उपलब्धता को बढ़ाया जा सके। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास, योजनाओं के विस्तार और आर्थिक गतिविधियों को तेज करने पर चर्चा हुई। मंत्रालय के बयान के अनुसार,…
भारत का समुद्री उत्पाद (सीफूड) निर्यात पिछले दस वर्षों में करीब 70 प्रतिशत बढ़ा है और अब सरकार अगले पांच वर्षों में इसे 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह बात विशाखापट्टनम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय समुद्री उत्पाद निर्यात कार्यशाला के दौरान कही। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग ने मत्स्य पालन विभाग और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से 5-6 जून 2026 को इस कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मूल्य…
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में आज साेमवार काे आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इस पहल के प्रति उनके विश्वास और उत्साह को दर्शाया। नक्सल समस्या के कारण वर्षों से बुनियादी दस्तावेजों एवं शासकीय सेवाओं के लिए भटकने वाले ग्रामीणों को अब गांव में ही सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में पुवर्ती में आयुष्मान कार्ड, नवीन खाता, राशन कार्ड, बी-1, खसरा, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण…
भोपाल। मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) ने विद्युत उत्पादन क्षेत्र में तकनीकी आधुनिकीकरण और ग्रिड प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह, दोंगलिया के सभी विद्युत उत्पादन इकाइयों में केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप उन्नत डिविजनल सेटलमेंट मशीन (डीएसएम) सिस्टम को सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया गया है। कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रणाली विद्युत गृह को वास्तविक समय में ग्रिड की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक सटीक, त्वरित एवं प्रभावी ढंग से संचालन करने में…
रायपुर। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में विद्युत लाइन से जुड़े तकनीकी कार्य के चलते 11 जून को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के प्रमुख जल शोधन संयंत्रों का संचालन कुछ समय के लिए बंद रहेगा, जिसके कारण 10 से अधिक जलागारों से होने वाली शाम की जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। नगर निगम और जल विभाग ने नागरिकों से पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण करने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, रावणभाटा उपकेंद्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 33 केवी फीडर लाइन से संबंधित अंडरग्राउंड केबल जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित…

