Author: news desk2
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर और श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में चुने गए आयुष पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री श्री साव के नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान श्री साव ने उन्हें भारतीय टीम में चयन पर बधाई दी। उन्होंने श्रीलंका में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। उप मुख्यमंत्री साव ने आयुष के खेल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, क्षमता, मेहनत और प्रदर्शन से इंडिया-ए टीम में जगह बनाई है। यह छत्तीसगढ़…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के होनहार युवा क्रिकेटर आयुष पांडे के इंडिया ‘ए’ टीम के श्रीलंका दौरे के लिए चयन होने पर आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आयुष को पुष्पगुच्छ, शॉल, प्रेरक पुस्तक एवं प्रतीकात्मक बल्ला भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि, आयुष का इंडिया ‘ए’ टीम में चयन छत्तीसगढ़ और रायपुर जिले के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आयुष जिले के…
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि, कृषि विभाग के सभी आरएईओ फील्ड में निरंतर जाएं और किसानों को नैनो डीएपी व यूरिया के उपयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें और जिले में इसे एक अभियान के रूप में चलाएं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि, पीएम सूर्यघर योजना का लाभ सभी अधिकारी-कर्मचारी उठाएं एवं सभी अधीनस्थ और आमजनों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके माध्यम से हम बिजली की बचत कर सकते हैं और बिजली उत्पादक…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों को मिला लाभ अमित शाह ने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण के 12 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के जरिए…
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना से अप्रैल 2026 तक देश के 36.8 लाख परिवारों को लाभ मिला है। सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की संख्या दिसंबर 2024 के 6.3 लाख से बढ़कर अप्रैल 2026 तक 30 लाख हो गई। 13 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारंभ की गई इस अभूतपूर्व पहल का उद्देश्य छत पर सौर पैनल लगाने की सुविधा देकर घरों को मुफ़्त बिजली प्रदान करना है। दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सोलर पहल, पीएमएसजीएमबीवाई, मार्च 2027 तक एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति करने के उत्साहपूर्ण लक्षित दृष्टिकोण के साथ भारत के ऊर्जा परिदृश्य…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान से तत्काल सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की है। बेहद कम शब्दों में उन्होंने ट्रुथ सोशल के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को “फौरन शूटिंग (गोलीबारी)” बंद करनी चाहिए। दो महीनों की सीजफायर के बाद रविवार को ईरान की ओर से इजरायल पर मिसाइल दागे गए। जवाबी कार्रवाई में तेल अवीव ने भी तेहरान के कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जिसमें कारून पेट्रोकेमिकल्स प्लांट भी शामिल था। ट्रंप ने इससे पहले दोनों देशों से संयंम बरतने को कहा था। उन्होंने अमेरिकी मीडिया आउटलेट फॉक्स न्यूज से बातचीत…
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण सप्लाई चेन में व्यवधान के बावजूद वर्तमान खरीफ सीजन में किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश में उर्वरकों का कुल भंडार संतोषजनक है। यह जानकारी उर्वरक मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक अपडेट में दी गई। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि खरीफ 2026 के लिए उर्वरक की आवश्यकता का पुनर्मूल्यांकन 383.9 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) किया गया है। इसके मुकाबले, आज की तारीख में भंडार लगभग 197.56 लाख मीट्रिक टन है, जो आवश्यक मात्रा का 51 प्रतिशत से अधिक है और सामान्यतः इस समय तक भंडारित किए जाने वाले…
जशपुर। निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का निरीक्षण जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने आज जशपुर में निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तेज गति से संचालित किए जाने पर संबंधित एजेंसी और अधिकारियों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि अस्पताल के पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा तथा स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र…
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय पर्यावरण महोत्सव, राष्ट्रीय संगोष्ठी और लीडरशिप कोहोर्ट-2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दावा किया गया कि सिंहस्थ के लिए पर्यावरण संरक्षण का वैश्विक मॉडल सम्राट विक्रमादित्य विवि बनेगा। इस आयोजन का प्रबंधन भोपाल की संस्था क्रिसप द्वारा किया गया था। विवि के कुलगुरु प्रो.अर्पण भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत विश्वविद्यालय परिसर और उज्जैन शहर को पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा। कुलसचिव अनिल शर्मा ने शिक्षा और नवाचार के मेल से पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक प्रयासों पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने अनेक परिवर्तनकारी बदलाव देखे हैं और इन बदलावों के केंद्र में गरीबों तथा वंचित वर्गों का कल्याण रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित होकर काम कर रही है और यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया गया है कि विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचे, जो लंबे समय तक मुख्यधारा के विकास से वंचित रहे हैं। अंत्योदय की भावना से संचालित रही विकास यात्रा प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं का मुख्य उद्देश्य…

