Author: news desk2
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत आज साेमवार काे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभिन्न जिलों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विशेष रूप से जनसंपर्क और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर केंद्रित रहेगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री किसी भी गांव में अचानक पहुंच सकते हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री गांवों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों में शामिल होकर आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे। वे केंद्र और राज्य सरकार की…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले में सोमवार को मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल राज्यों में चार जगह पर छापेमारी की। जांच में अब तक 142 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) का पता चला है। मामला म्यांमार और बांग्लादेश से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से संबंधित है। ईडी के आइजोल उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत यह कार्रवाई की। यह जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की अगरतला जोनल यूनिट द्वारा दर्ज मामले पर आधारित है। इस मामले में 21…
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक यानी 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,421.61 पर खुला, जबकि निफ्टी 286 अंक यानी 1.22 प्रतिशत टूटकर 23,080.70 पर पहुंच गया। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी, मेटल, ऑटो और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली। रियल्टी इंडेक्स करीब 2…
रायपुर। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों की सफलता अब नई प्रेरणा बन रही है। तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में स्पीकर हाउस राजनांदगांव में रविवार काे आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ये बच्चे अपनी नैसर्गिक क्षमता, प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दे रहे हैं। छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सम्मानित विद्यार्थियों से संवाद करते हुए डॉ. सिंह ने उन्हें जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और इंजीनियर बनने के…
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में रविवार को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा एसडीओपी कार्यालय करैरा के नवीन कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी आयुष झाखड़, नगर निरीक्षक विनोद सिंह छावई विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नवीन कक्ष का अवलोकन किया तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया।अधिकारियों ने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य निष्पादन…
उज्जैन। प्रसिद्ध गुजराती गायिका किंजल दवे और फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर ने रविवार तड़के मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों कलाकार अलसुबह भगवान महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुईं। गुजराती गायिका किंजल दवे और फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर ने रविवार तड़के चार बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहीं। इस दौरान वे भगवान महाकाल का जाप करती नजर आईं। उन्होंने नंदी महाराज का पूजन कर अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं। भस्म आरती के बाद किंजल दवे…
भोपाल। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार सुबह राजधानी भोपाल की सड़कों पर फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अनूठा नजारा देखने को मिला। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुए ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में हजारों युवाओं, खिलाड़ियों, महिलाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिलों की लंबी कतारों ने शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने हरी झंडी दिखाकर किया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान को इस…
रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज शनिवार काे मरवाही विकासखंड के ग्राम निमधा में एक अनूठा और आत्मीय जनसंवाद देखने को मिला। मुख्यमंत्री साय गांव के बीच आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर ग्रामीणों से रूबरू हुए, उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष फीडबैक लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बिजली, पानी, राशन, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एक मई से 10 जून तक पूरे प्रदेश में सुशासन…
छिन्दवाडा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा आयोजित मृगनयनी मध्य प्रदेश प्रदर्शनी-2026 का शुभारंभ शनिवार देर शाम कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा होटल पूजा लॉन, परासिया रोड में किया गया। यह प्रदर्शनी 6 जून से 16 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प एवं हथकरघा परंपरा को प्रदर्शित किया गया है। यहां चंदेरी की जरी एवं रेशम किनारी वाली साड़ियां, महेश्वरी साड़ियां, वारासिवनी एवं सौंसर की सिल्क बुनाई वाले वस्त्र, उज्जैन का बाटिक प्रिंट, धार जिले का प्रसिद्ध बाग…
LPG cylinder new rate: गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम और महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है. एक बार फिर से, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये का इजाफा किया गया है. इंटरनेशनल मार्केट में जारी उठापटक और खर्चों का वहन करने के लिए तेल कंपनियों ने यह कदम उठाया है. आइए जानते हैं कि इसके बाद आपके शहर में गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं.. दिल्ली सहित इन शहरों में LPG के दाम आज नए दाम लागू होने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 942 रुपये हो गए हैं. उत्तर भारत और दिल्ली से सटे इलाकों…

