भारतीय समाज सुधार के इतिहास में 16 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ष 1856 में इसी दिन हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम लागू हुआ, जिसके बाद पहली बार हिंदू समाज, विशेषकर ऊंची जातियों की विधवाओं को दोबारा विवाह करने का कानूनी अधिकार मिला। यह कानून भारतीय समाज में महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ।

उस समय समाज में ऊंची जातियों की विधवाओं के पुनर्विवाह पर कठोर सामाजिक और धार्मिक प्रतिबंध थे। कम उम्र में विधवा हो जाने वाली महिलाओं को जीवनभर सामाजिक उपेक्षा और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे दौर में महान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने इस कुरीति के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया।

विद्यासागर ने धर्मग्रंथों का अध्ययन कर यह साबित करने का प्रयास किया कि विधवा विवाह हिंदू धर्म के विरुद्ध नहीं है। उन्होंने हजारों लोगों के हस्ताक्षर के साथ तत्कालीन ब्रिटिश सरकार को ज्ञापन सौंपा और विधवा पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए। उनकी मुहिम के परिणामस्वरूप तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग के शासनकाल में 16 जुलाई 1856 को यह कानून पारित हुआ।

ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने केवल विचारों तक ही अपनी मुहिम सीमित नहीं रखी, बल्कि समाज के सामने उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने पुत्र का विवाह एक विधवा से करवाकर यह संदेश दिया कि सामाजिक परिवर्तन केवल कानून से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत पहल और साहस से भी संभव है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1661 – स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।

1856 – हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।

1890 – पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।

1905 – बागेरहाटर (अब बांग्लादेश) में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई।

1925 – इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।

1925 – नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों की प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली।

1945 – अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।

1951 – नेपाल को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1969 – इंसान को चांद पर पहुंचाने की पहली कोशिश के तहत अमेरिका के केप केनेडी स्टेशन से अपोलो 11 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।

1990 – यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1999 – जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।

2001 – जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।

2002 – पराग्वे में आपातकाल की घोषणा।

2003 – पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।

2004 – चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।

2006 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।

2007 – बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।

2008 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की। अमेरिका ने अगले पांच सालों में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।

2011- देश में पिछले एक दशक में गांवों की तुलना में शहरी आबादी ढाई गुना से भी अधिक तेज़ी से बढ़ी है। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दशक में देश की जनसंख्या में 17.64 प्रतिशत का इजाफ़ा हुआ है। यह वृद्धि गांवों में 12.18 और शहरी क्षेत्रों में 31.80 प्रतिशत की रही है।

जन्म

1968 – धनराज पिल्लै – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी हैं।

1956 – भागवत कराड – महाराष्ट्र से राज्य सभा सांसद है, जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।

1937 – आर. के. धवन – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और सांसद थे।

1937 – जरीना हाशमी- भारतीय-अमेरिकी कलाकार और प्रिंटमेकर थीं।

1909 – अरुणा आसफ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।

1984 – कटरीना कैफ – बालीवुड अभिनेत्री।

1923 – के. वी. कृष्ण राव – भूतपूर्व भारतीय थल सेना प्रमुख थे।

1917 – जगदीशचन्द्र माथुर – प्रसिद्ध नाटककार।

1896 – ट्रीगवी ली – प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे।

निधन

2021 – सुरेखा सीकरी – भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन कलाकार ।

2017 – नर बहादुर भंडारी – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री ।

2005 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *