Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

Vastu Tips: घर में नहीं टिकता पैसा और रहती है अशांति? वास्तु के 7 नियम अपनाएं, बदल सकता है माहौल

16/10/2026

Ladli Behna Yojana: नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने खातों में भेजे 1834 करोड़ रुपये

15/10/2026

CM विष्णुदेव साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, रायगढ़ से राजनांदगांव तक करेंगे दौरा

15/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»व्यापार»स्मार्टफोन खरीदते समय 68 प्रतिशत उपभोक्ता एआई फीचर्स को दे रहे प्राथमिकता: रिपोर्ट
    व्यापार

    स्मार्टफोन खरीदते समय 68 प्रतिशत उपभोक्ता एआई फीचर्स को दे रहे प्राथमिकता: रिपोर्ट

    news desk2By news desk213/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          नई दिल्ली, । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब स्मार्टफोन खरीदने का एक अहम आधार बनता जा रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, 68 प्रतिशत उपभोक्ता स्मार्टफोन खरीदते समय एआई फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, जबकि 82 प्रतिशत लोगों का मानना है कि पारदर्शी डेटा प्रबंधन और भरोसा स्मार्टफोन खरीदने के फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

          साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 61 प्रतिशत उपभोक्ताओं का मानना है कि डिवाइस के भीतर (ऑन-डिवाइस) होने वाली एआई प्रोसेसिंग से स्मार्टफोन की प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होती है और डेटा की गोपनीयता भी अधिक सुरक्षित रहती है।

          रिपोर्ट में कहा गया है कि अब एआई केवल एक अतिरिक्त सुविधा नहीं रह गया है, बल्कि यह स्मार्टफोन खरीदने का प्रमुख कारण बन चुका है। उपभोक्ता बेहतर प्रदर्शन (78 प्रतिशत), एआई से लैस बेहतर कैमरा गुणवत्ता (70 प्रतिशत) और मजबूत एआई फीचर्स (59 प्रतिशत) को स्मार्टफोन की सबसे महत्वपूर्ण खूबियां मानते हैं।

          रिपोर्ट के मुताबिक, एआई ने खरीदारी के प्रमुख मानकों में डिजाइन, कीमत और बैटरी लाइफ जैसे पारंपरिक पहलुओं को भी पीछे छोड़ दिया है।

          यदि समान कीमत वाले दो स्मार्टफोन में से किसी एक का चयन करना हो, तो 60 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे फोन को पसंद करते हैं जिसमें एआई फीचर्स और दमदार हार्डवेयर दोनों का संतुलित मेल हो। वे इनमें से किसी एक के साथ समझौता नहीं करना चाहते। वहीं, 25 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं जो एआई को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हैं, जबकि सिर्फ 15 प्रतिशत लोग अब भी केवल हार्डवेयर को ही सबसे अहम मानते हैं।

          सीएमआर के इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप (आईआरजी) के वाइस प्रेसिडेंट प्रभु राम ने कहा कि एआई को अब अतिरिक्त फीचर के रूप में नहीं देखा जा रहा, बल्कि यह पूरे स्मार्टफोन अनुभव को प्रभावित कर रहा है। अलग-अलग आयु वर्ग और विभिन्न कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट के उपभोक्ता अब ऐसे एआई फीचर्स चाहते हैं जो उपयोगी हों, सहज हों और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी से शामिल हो जाएं।

          उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं बदल रही हैं, एआई क्षमताएं भविष्य में स्मार्टफोन की पहचान और खरीद के निर्णय में और भी बड़ी भूमिका निभाएंगी।

          रिपोर्ट के अनुसार, 57 प्रतिशत उपभोक्ता एआई फीचर्स को अच्छी तरह समझते हैं और उनका सक्रिय रूप से उपयोग करते हैं, जबकि 43 प्रतिशत लोग एआई का केवल आंशिक रूप से इस्तेमाल करते हैं।

          एक्टिव एआई यूजर्स में 49 प्रतिशत ऐसे हैं जो नियमित रूप से पांच या उससे अधिक एआई फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं, जबकि 41 प्रतिशत मध्यम स्तर के यूजर्स हैं और 10 प्रतिशत लोग केवल जरूरत पड़ने पर ही एआई फीचर्स का उपयोग करते हैं।

          रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यम स्तर के एआई उपयोगकर्ताओं का वर्ग सबसे बड़ा है, जो इस क्षेत्र में कंपनियों के लिए भविष्य में बड़े अवसर प्रदान करता है।

          रिपोर्ट के मुताबिक, 77 प्रतिशत उपभोक्ता एआई-आधारित कैमरा फीचर्स जैसे कम रोशनी में बेहतर फोटो, पोर्ट्रेट ऑप्टिमाइजेशन और इंटेलिजेंट सीन डिटेक्शन का सक्रिय रूप से इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि फोटोग्राफी रोजमर्रा के जीवन में एआई अपनाने का सबसे बड़ा माध्यम बनकर उभरी है।

          इसके अलावा, 71 प्रतिशत उत्तरदाता सप्ताह में कई बार जनरेटिव एआई फीचर्स का उपयोग करते हैं, जिनमें एआई-आधारित सर्च, कंटेंट का सारांश (समरी), लेखन सहायता, अनुवाद और संवादात्मक (कन्वर्सेशनल) इंटरफेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              व्यापार

              EPF Advance Withdrawal: घर, इलाज और जरूरी कामों के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें नियम

              15/10/2026
              व्यापार

              सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर: GPF की नई ब्याज दरें जारी, अक्टूबर-दिसंबर में कितना मिलेगा ब्याज?

              11/10/2026
              व्यापार

              वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम देकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे

              30/09/2026
              व्यापार

              डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

              29/09/2026
              छत्तीसगढ़

              न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

              29/09/2026
              व्यापार

              आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने परामर्शकों और वितरण भागीदारों की डिजिटल क्षमता बढ़ाने के लिए लॉन्च किया ‘आईसीआईसीआई लाइफ पार्टनर स्टैक 2.0’

              28/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

              15/10/20263 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views
              Don't Miss

              Vastu Tips: घर में नहीं टिकता पैसा और रहती है अशांति? वास्तु के 7 नियम अपनाएं, बदल सकता है माहौल

              By News Desk16/10/20260

              Vastu Tips: घर का माहौल शांत और सकारात्मक बनाए रखने के लिए साफ-सफाई के साथ…

              Ladli Behna Yojana: नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने खातों में भेजे 1834 करोड़ रुपये

              15/10/2026

              CM विष्णुदेव साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, रायगढ़ से राजनांदगांव तक करेंगे दौरा

              15/10/2026

              Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

              15/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.