Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

Ladli Behna Yojana: नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने खातों में भेजे 1834 करोड़ रुपये

15/10/2026

CM विष्णुदेव साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, रायगढ़ से राजनांदगांव तक करेंगे दौरा

15/10/2026

Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

15/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 15
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»सेहत, खानपान, और जीवनशैली»प्रेग्नेंसी में कैसे बढ़ता है चेहरे का ग्लो, जानिए शरीर में क्या-क्या होते हैं बदलाव
    सेहत, खानपान, और जीवनशैली

    प्रेग्नेंसी में कैसे बढ़ता है चेहरे का ग्लो, जानिए शरीर में क्या-क्या होते हैं बदलाव

    news desk2By news desk217/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

          नई दिल्ली, । प्रेग्नेंसी के नौ महीनों में महिला के शरीर के अंदर कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बल्कि चेहरे और त्वचा पर भी दिखाई देता है। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि प्रेग्नेंसी में चेहरे पर अलग ही चमक आ जाती है। यह शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलावों का असर होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर महिला के चेहरे पर यह चमक दिखाई दे। हर महिला का शरीर अलग होता है और हर किसी का अनुभव भी अलग हो सकता है।

          डॉक्टर बताते हैं कि प्रेग्नेंसी ग्लो का मतलब है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का चेहरा पहले से ज्यादा साफ, चमकदार और फ्रेश दिखने लगता है। कई महिलाओं के गाल हल्के गुलाबी दिखाई देते हैं और त्वचा में एक अलग तरह की चमक नजर आती है। यह बदलाव अक्सर प्रेग्नेंसी के चौथे महीने के बाद ज्यादा दिखाई देता है। शुरुआत के महीनों में उल्टी, थकान और कमजोरी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे शरीर इस बदलाव का आदी होने लगता है, कई महिलाओं के चेहरे पर प्राकृतिक चमक दिखने लगती है।

          इस चमक की सबसे बड़ी वजह शरीर में होने वाले हार्मोन के बदलाव हैं। प्रेग्नेंसी के समय शरीर में कुछ हार्मोन पहले से ज्यादा बनने लगते हैं। इन हार्मोन का असर त्वचा पर भी पड़ता है। इससे त्वचा में खून का बहाव बेहतर होता है और चेहरा ज्यादा चमकदार दिखाई दे सकता है। यही कारण है कि कई महिलाओं का चेहरा बिना किसी क्रीम या मेकअप के भी निखरा हुआ लगता है।

          एक और बड़ी वजह शरीर में बढ़ने वाला खून है। डॉक्टरों के अनुसार, प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों की जरूरत पूरी करने के लिए शरीर में खून की मात्रा काफी बढ़ जाती है। जब खून तेजी से पूरे शरीर में पहुंचता है, तो चेहरे की छोटी-छोटी नसों तक भी ज्यादा खून पहुंचता है। इससे गालों पर हल्की लालिमा आ जाती है और चेहरा चमकता हुआ दिखाई देता है। यही बदलाव लोगों को प्रेग्नेंसी ग्लो के रूप में नजर आता है।

          प्रेग्नेंसी के दौरान त्वचा में प्राकृतिक तेल भी पहले से ज्यादा बनने लगता है। इससे चेहरा मुलायम और चमकदार दिख सकता है लेकिन हर महिला के लिए यह अच्छा अनुभव नहीं होता। जिनकी त्वचा पहले से तैलीय होती है, उन्हें इस दौरान मुंहासों की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए अगर किसी महिला को पिंपल्स हो जाएं, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसकी त्वचा स्वस्थ नहीं है। यह भी प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाला सामान्य बदलाव हो सकता है।

          जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे महिला के शरीर की त्वचा भी फैलती है। इसके साथ शरीर में खून का बहाव और गर्माहट भी बढ़ जाती है। कई महिलाओं को इस समय सामान्य से ज्यादा गर्मी लगती है। यही कारण है कि चेहरे पर हल्की लालिमा और चमक दिखाई देती है। यह भी प्रेग्नेंसी ग्लो का एक कारण माना जाता है।

          इस समय सही खानपान का असर त्वचा पर साफ दिखाई देता है। अगर गर्भवती महिला रोज ताजे फल, हरी सब्जियां, दाल, दूध, दही, अंडा या दूसरे प्रोटीन वाले भोजन खाती है और पर्याप्त पानी पीती है, तो इसका फायदा त्वचा को भी मिलता है। शरीर को जरूरी विटामिन और पोषण मिलने से त्वचा ज्यादा स्वस्थ और चमकदार दिख सकती है।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे

              27/08/2026
              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

              11/08/2026
              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें

              28/07/2026
              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              चावल-दाल छोड़िए! इस बार नाश्ते में बनाएं मैंगलोरियन स्टाइल ‘कटहल डोसा’, स्वाद में है लाजवाब

              02/06/2026
              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              तंदूर या ओवन में नहीं पानी में बनाएं सॉफ्ट और फुले फुले कुलचे, खाने में मिलेगा गजब का स्वाद, नोट करें विधि

              01/06/2026
              सेहत, खानपान, और जीवनशैली

              शाम के नाश्ते में बनाएं बाजार जैसा स्प्रिंग रोल, बच्चे बूढ़े सभी हो जाएंगे खुश, फटाफट नोट करें रेसिपी

              31/05/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

              15/10/20263 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views
              Don't Miss

              Ladli Behna Yojana: नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने खातों में भेजे 1834 करोड़ रुपये

              By News Desk15/10/20260

              Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए नवरात्रि के अवसर…

              CM विष्णुदेव साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, रायगढ़ से राजनांदगांव तक करेंगे दौरा

              15/10/2026

              Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

              15/10/2026

              EPF Advance Withdrawal: घर, इलाज और जरूरी कामों के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें नियम

              15/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.