Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

बिना खाता खोले गिरे भारत के 3 विकेट, 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

13/11/2026

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होंगे चार दिवसीय अनुष्ठान, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

13/11/2026

CG Cabinet Meeting: 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, अनुपूरक बजट और अहम विधेयकों पर हो सकती है चर्चा

13/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 14
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»खेल»छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से दी शिकस्त, महिला मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस का जलवा
    खेल

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से दी शिकस्त, महिला मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस का जलवा

    News DeskBy News Desk11/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन मुकाबले में गुरुवार को रोमांचक खेल देखने को मिला। रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में ओलंपियन सुरेंद्र सिंह की टीम न्यायधानी नाइट्स ने ओलंपियन ललित उपाध्याय की राजधानी रॉयल्स को 2-1 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने लीग में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। वहीं, महिला प्रदर्शनी मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस ने महानदी फाल्कन्स को 4-1 से हराकर अपनी ताकत दिखाई।

        चिराग और केतन ने दिलाई न्यायधानी नाइट्स को जीत

        मुकाबले की शुरुआत से ही न्यायधानी नाइट्स ने आक्रामक रुख अपनाया। मैच के 12वें मिनट में चिराग ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में केतन कुशवाहा ने बेहतरीन मैदानी गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया।

        शरद पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि!

        दो गोल से पिछड़ने के बाद राजधानी रॉयल्स ने वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम को पहले हाफ में ज्यादा सफलता नहीं मिली। दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर के मौके मिले, मगर खिलाड़ी उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे।

        सुरेंद्र सिंह की मजबूत रक्षापंक्ति ने रोकी राजधानी रॉयल्स की राह

        न्यायधानी नाइट्स के अनुभवी खिलाड़ी और ओलंपियन सुरेंद्र सिंह ने रक्षापंक्ति में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को गोल करने के आसान मौके नहीं दिए। न्यायधानी के रक्षकों ने भी सूझबूझ के साथ गेंद को खतरे वाले क्षेत्र से बाहर निकाला।

        दूसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में अनिकेत कुजूर को पास देने के दौरान सुरेंद्र सिंह के चेहरे पर चोट लग गई। इसके बावजूद न्यायधानी नाइट्स की रक्षापंक्ति ने मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।

        दूसरे हाफ में गोल के लिए संघर्ष करती रहीं दोनों टीमें

        दूसरे हाफ में न्यायधानी नाइट्स को पेनल्टी कॉर्नर के कई अवसर मिले, लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी। केतन कुशवाहा ने विपक्षी टीम के डी क्षेत्र में लगातार हमले किए, हालांकि उनके शॉट्स में सटीकता की कमी रही।

        दूसरी ओर, राजधानी रॉयल्स ने भी तीसरे क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाते हुए बराबरी करने की कोशिश की। हालांकि, अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल नहीं होने के कारण टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

        चौथे क्वार्टर में खेल की रफ्तार कुछ धीमी रही। राजधानी रॉयल्स ने वापसी के लिए प्रयास किए, लेकिन न्यायधानी नाइट्स की मजबूत रक्षा के सामने उसकी रणनीति कारगर साबित नहीं हुई। इसी दौरान राजधानी रॉयल्स के पहले रशर प्रेमचंद सोय और न्यायधानी नाइट्स के चिराग के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों खिलाड़ियों के मैदान पर गिरने के बाद कुछ समय के लिए खेल रोकना पड़ा।

        अंततः न्यायधानी नाइट्स ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए केतन कुशवाहा को ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

        शुक्रवार को होंगे दो रोमांचक मुकाबले

        छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दो मैच खेले जाएंगे।

        • पहला मुकाबला: शाम 5:30 बजे मैनपाट टाइटंस बनाम बैलाडीला बुल्स।
        • दूसरा मुकाबला: शाम 7:30 बजे चक्रधर चैंपियंस बनाम संस्कारधानी स्ट्राइकर्स।

        महिला प्रदर्शनी मैच में इंद्रावती टाइग्रेस ने मारी बाजी

        महिला प्रदर्शनी मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महानदी फाल्कन्स को 4-1 से हरा दिया। इंद्रावती टाइग्रेस की कप्तान आंचल साहू ने दो गोल दागे, जबकि लीना कोरसे और ममतेश्वरी लहरे ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। महानदी फाल्कन्स की ओर से रिया खलखो ने एकमात्र गोल किया।

        मैच की शुरुआत से ही इंद्रावती टाइग्रेस ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रामक हमले किए। टीम ने लगभग 60 प्रतिशत समय तक गेंद अपने कब्जे में रखी। इसके विपरीत, महानदी फाल्कन्स की टीम खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी से जूझती नजर आई।

        बेहतर रणनीति, मजबूत तालमेल और प्रभावी आक्रमण के दम पर इंद्रावती टाइग्रेस ने चार गोल दागकर शानदार जीत दर्ज की।

        1 नवंबर तक चलेगी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

        छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) प्रदेश की पहली आधिकारिक राज्य स्तरीय हॉकी लीग है। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। लीग का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने और राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

        लीग का पहला संस्करण 21 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इनमें राजधानी रॉयल्स, बैलाडीला बुल्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटंस शामिल हैं।

        प्रत्येक टीम में 22 खिलाड़ी हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के 18 और राज्य के बाहर के राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के चार खिलाड़ी शामिल हैं। इस पहल के जरिए प्रदेश में हॉकी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, उभरती प्रतिभाओं को मंच देने और खेल के विकास को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

        Latest Bichhiya Designs: दिवाली-करवाचौथ पर पहनें ये लेटेस्ट बिछिया डिजाइन, ट्रेडिशनल लुक के साथ ऑफिस में भी दिखेंगी स्टाइलिश

        ‘चलो रे संगी, हॉकी खेलबो’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित यह लीग प्रदेश में हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ाने और छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            छत्तीसगढ़

            CG Cabinet Meeting: 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, अनुपूरक बजट और अहम विधेयकों पर हो सकती है चर्चा

            13/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छठ पूजा पर रेलवे अलर्ट, स्टेशनों पर 24 घंटे निगरानी के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

            13/11/2026
            छत्तीसगढ़

            धान खरीदी से पहले किसानों में उत्साह, रायपुर में 184 से अधिक किसानों ने ऑनलाइन बुक किया टोकन

            12/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CM विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, दोपहर में वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे, जानें पूरा शेड्यूल

            12/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CISCE Board Exam 2027: ICSE-ISC की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं की परीक्षाएं, समय में भी बदलाव

            12/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

            11/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            बिना खाता खोले गिरे भारत के 3 विकेट, 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

            By News Desk13/11/20260

            क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जिन पर यकीन करना…

            Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होंगे चार दिवसीय अनुष्ठान, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

            13/11/2026

            CG Cabinet Meeting: 18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, अनुपूरक बजट और अहम विधेयकों पर हो सकती है चर्चा

            13/11/2026

            RBI का बड़ा ऐलान: बिना बैंक खाते के भी भेज सकेंगे 50 हजार रुपये, NEFT और कैश पे-आउट के नियम बदले

            13/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.