Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

23/11/2026

भोपाल को मिली 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

23/11/2026

MLA अनुज शर्मा की 144 गांवों में जनसंवाद यात्रा शुरू, CM साय ने दिखाई हरी झंडी

23/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»खेल»भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए दौर की शुरुआत रायपुर से, कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं, 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला
    खेल

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए दौर की शुरुआत रायपुर से, कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं, 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला

    News DeskBy News Desk11/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना के लिए यह सीरीज खास होगी, क्योंकि उनकी कप्तानी का पहला इम्तिहान रायपुर में होगा। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के साथ भारतीय टीम नए दौर की शुरुआत करेगी।

        सीरीज में हिस्सा लेने के लिए स्मृति मंधाना रविवार को रायपुर पहुंच गईं। वे दोपहर करीब 3:30 बजे यहां आईं, जबकि भारतीय टीम की बाकी खिलाड़ी बाद में पहुंचीं। जिम्बाब्वे की टीम सोमवार, 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी। यह पहला मौका होगा, जब दोनों देशों की महिला टीमें द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आमने-सामने होंगी।

        LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

        16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे मुकाबले

        रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज के तीनों टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा। सभी मैच शाम 5 बजे से शुरू होंगे।

        भारतीय टीम छह अभ्यास सत्र में लेगी हिस्सा

        सीरीज की तैयारी के लिए भारतीय महिला टीम सोमवार, 12 अक्टूबर से अभ्यास शुरू करेगी। टीम का अभ्यास कार्यक्रम तय कर दिया गया है। शुरुआती दो दिन खिलाड़ी शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक अभ्यास करेंगे। इसके बाद 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और 15 अक्टूबर को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक अभ्यास सत्र आयोजित होगा।

        पहले टी20 मुकाबले के बाद 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और दूसरे मैच के बाद 19 अक्टूबर को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक अभ्यास निर्धारित किया गया है। इस तरह भारतीय टीम सीरीज के दौरान कुल छह अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी।

        जिम्बाब्वे की टीम भी करेगी तैयारी

        जिम्बाब्वे की महिला टीम के लिए भी अभ्यास कार्यक्रम तय किया गया है। मेहमान टीम 13, 14, 15, 17 और 19 अक्टूबर को मैदान पर अभ्यास करेगी, ताकि सीरीज के मुकाबलों के लिए बेहतर तैयारी की जा सके।

        CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों पर रहेगी नजर

        क्रिकेट प्रेमियों को पहली बार मिलेगा खास मौका

        रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबले होने से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। दर्शकों को अपने शहर में भारतीय महिला टीम को खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों टीमें 21 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे रायपुर से रवाना होंगी।

        यह टी20 सीरीज स्मृति मंधाना के नेतृत्व में भारतीय टीम के प्रदर्शन और नए कप्तानी दौर की शुरुआत के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            खेल

            ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

            23/11/2026
            छत्तीसगढ़

            MLA अनुज शर्मा की 144 गांवों में जनसंवाद यात्रा शुरू, CM साय ने दिखाई हरी झंडी

            23/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत: बारिश से छूटी धान खरीदी की तारीख पर मिलेगा नया टोकन, जानें नियम

            23/11/2026
            छत्तीसगढ़

            BJP OBC मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, छत्तीसगढ़ के ललित गंगराकार बने राष्ट्रीय महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट

            22/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CM विष्णुदेव साय का आज रायपुर-जशपुर दौरा, सेवा संवाद यात्रा और कीर्तन महोत्सव में होंगे शामिल

            22/11/2026
            छत्तीसगढ़

            छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात! अब मार्कफेड करेगा 3 लघु धान्य फसलों की खरीदी, जानें रेट और पंजीयन की तारीख

            22/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

            By News Desk23/11/20260

            भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा…

            भोपाल को मिली 1000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात, CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

            23/11/2026

            MLA अनुज शर्मा की 144 गांवों में जनसंवाद यात्रा शुरू, CM साय ने दिखाई हरी झंडी

            23/11/2026

            छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत: बारिश से छूटी धान खरीदी की तारीख पर मिलेगा नया टोकन, जानें नियम

            23/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.