Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका! सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से

25/11/2026

CM हाउस में इस दिन लगेगा जनदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं

25/11/2026

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दुनियाभर में जलवा, RRR और KGF 2 को पछाड़कर रचा इतिहास

25/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»खेल»IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO
    खेल

    IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

    News DeskBy News Desk11/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने भी कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया। इसी बीच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी शानदार फील्डिंग से मैदान पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

        39 साल की उम्र में भी रोहित की फुर्ती देखने लायक रही। उन्होंने शानदार डाइव लगाकर गेंद पकड़ी और सटीक थ्रो से न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल को रन आउट कर दिया। खास बात यह है कि मिचेल अपने वनडे करियर में इससे पहले कभी रन आउट नहीं हुए थे।

        CG Rajyotsav 2026: अमित शाह ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों से किया विभूतियों का सम्मान, साहित्य से लेकर खेल और पत्रकारिता तक की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

        रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया शानदार थ्रो

        यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 22वें ओवर की पहली गेंद पर हुई। भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने लेग साइड की तरफ हल्के हाथों से शॉट खेलकर एक रन लेने की कोशिश की।

        इस दौरान नॉन-स्ट्राइक छोर पर मौजूद डेरिल मिचेल शुरुआत में रन लेने को लेकर असमंजस में दिखाई दिए, लेकिन बाद में उन्होंने दौड़ लगा दी। मिडविकेट पर तैनात रोहित शर्मा ने तेजी से गेंद की ओर दौड़ लगाई और डाइव लगाते हुए उसे पकड़ा। इसके बाद उन्होंने हवा में ही विकेटकीपर केएल राहुल की तरफ शानदार थ्रो कर दिया।

        केएल राहुल ने बिना देर किए गेंद को विकेट पर लगा दिया। मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा। रीप्ले में साफ दिखाई दिया कि मिचेल क्रीज से बाहर थे। अगर रोहित के थ्रो या विकेटकीपर की प्रतिक्रिया में जरा भी देरी होती तो मिचेल क्रीज तक पहुंच सकते थे। लेकिन रोहित की शानदार फील्डिंग ने न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दे दिया।

        Shanagiri and Reflexes both getting better with age for the Hitman 😍

        Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/NlYb7LRmHV

        — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026

        भारत के खिलाफ फिफ्टी लगाने से चूके डेरिल मिचेल

        डेरिल मिचेल का वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। पिछली नौ पारियों में यह केवल दूसरी बार था, जब वह 50 या उससे अधिक रन बनाने में नाकाम रहे। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और दो अर्धशतक निकले थे।

        ऐसे में पहले वनडे में उनका जल्दी आउट होना भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत साबित हुआ। 97 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया। वहीं रोहित शर्मा की इस बेहतरीन फील्डिंग का वीडियो क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            खेल

            वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका! सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से

            25/11/2026
            खेल

            ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

            23/11/2026
            खेल

            केएल राहुल ने रचा इतिहास, वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय ओपनर नहीं कर सका

            21/11/2026
            खेल

            India vs Nepal Match: फ्री में कैसे देखें भारत-नेपाल का मुकाबला? जानें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

            19/11/2026
            खेल

            IPL से संन्यास लेंगे एमएस धोनी! CSK ने बनाया नया प्लान, अब मेंटर की भूमिका में आएंगे नजर

            17/11/2026
            खेल

            छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

            11/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका! सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से

            By News Desk25/11/20260

            भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में…

            CM हाउस में इस दिन लगेगा जनदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं

            25/11/2026

            रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दुनियाभर में जलवा, RRR और KGF 2 को पछाड़कर रचा इतिहास

            25/11/2026

            MP पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब 9 दिसंबर को होगा एग्जाम

            24/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.