Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

PM मोदी ने मेट्रो में DK शिवकुमार का खरीदा था टिकट, कर्नाटक CM ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

15/11/2026

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाअभियान शुरू, मंडियों में किसानों का उत्साह; 21 क्विंटल प्रति एकड़ होगी खरीदी

15/11/2026

सिंगर ध्वनि भानुशाली ने की सगाई, यश भानुशाली के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें; फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

15/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 15
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»देश दुनियां»Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’
    देश दुनियां

    Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

    News DeskBy News Desk04/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      Flydubai Flight Hijack: फ्लाईदुबई फ्लाइट को कथित तौर पर कब्जे में लेने की कोशिश नाकाम करने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट के अंदर के उन खौफनाक पलों का खुलासा किया है, जब उनके को-पायलट ने अचानक उन पर हमला कर दिया था। इस हमले में कैप्टन मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के दौरान घटना की पूरी कहानी साझा की।

        कैप्टन मच्छार ने बताया कि उड़ान की शुरुआत पूरी तरह सामान्य थी। वह कॉकपिट में सामने की ओर देख रहे थे, जबकि उनके को-पायलट ने उनसे प्रार्थना करने की अनुमति मांगी थी। स्थानीय यात्रियों और क्रू के बीच इस तरह प्रार्थना करना असामान्य नहीं होने के कारण उन्हें किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।

        सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

        मच्छार के मुताबिक, उन्होंने को-पायलट के सम्मान में पीछे देखने के बजाय सामने की तरफ ध्यान रखा। करीब चार-पांच मिनट बाद अचानक उनके सिर के पीछे जोरदार वार हुआ।

        उन्होंने बताया, “जब वह प्रार्थना कर रहा था, तो सम्मान के तौर पर मैं पीछे नहीं बल्कि सामने देख रहा था। अचानक करीब चार-पांच मिनट बाद मेरे सिर के पीछे बहुत जोर से वार हुआ।”

        शुरुआत में कैप्टन को लगा कि शायद विमान में कोई बड़ी तकनीकी या अन्य समस्या आ गई है। लेकिन लगातार हो रहे हमलों के बाद उन्हें समझ आया कि खतरा विमान में नहीं, बल्कि कॉकपिट में मौजूद उनके को-पायलट से है।

        उन्होंने बताया कि हमले के शुरुआती वारों के कारण उनकी नजर बुरी तरह प्रभावित हो गई थी और उन्हें साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि विमान तेजी से नीचे की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस समय की उनकी यादें पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं और कई बातें उन्हें टुकड़ों में याद हैं।

        कैप्टन मच्छार ने बताया कि उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की और एक बार दरवाजा खुल भी गया, लेकिन उन्हें लगता है कि हमलावर ने उसे दोबारा बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें याद है कि वह कॉकपिट के फर्श पर पड़े थे। विमान की तेज आवाज के बीच यात्रियों के चीखने की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं।

        इसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि विमान को नीचे जाने से रोकने के लिए उनके पास शायद सिर्फ एक आखिरी मौका बचा है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दोबारा कॉकपिट के दरवाजे तक पहुंचने का फैसला किया।

        कैप्टन मच्छार ने कहा, “मेरे अंदर एक आखिरी कोशिश की ताकत बची थी। इसे आप अपने लिए कहें या लोगों के लिए, मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अगर मैं कुछ नहीं करता, तो मेरी मौत तय थी। मैंने अपने अंदर बची पूरी ताकत लगा दी और दरवाजे तक पहुंचकर उसे खोल दिया।”

        उन्होंने बताया कि कॉकपिट के बाहर मौजूद लोग स्थिति संभालने के लिए तैयार थे। दरवाजा खुलते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और हालात को काबू में कर लिया।

        कैप्टन की पूरी कहानी सुनने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनके साहस की जमकर सराहना की। नेतन्याहू ने कहा कि इतने गंभीर हालात में भी कैप्टन ने जिस तरह शांत रहकर फैसला लिया, वह बेहद असाधारण है।

        नेतन्याहू ने कहा कि कैप्टन मच्छार ने विमान में सवार लोगों की जान बचाने के साथ-साथ दुनिया को यह संदेश भी दिया कि बहादुर लोग कितनी भी खतरनाक और हिंसक परिस्थिति का सामना कर सकते हैं।

        वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

        उन्होंने कैप्टन को संबोधित करते हुए कहा, “आप इजरायल के हीरो हैं। आप भारत के हीरो हैं। आप पूरी दुनिया के हीरो हैं।”

        नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार के परिवार के प्रति भी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कैप्टन को दोबारा इजरायल आने का न्योता भी दिया।

        इसके अलावा, नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन की अगली इजरायल यात्रा उनके लिए और भी खास और यादगार होगी।

        बातचीत के अंत में इजरायल के प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छार के साहस के लिए उनका आभार जताया और कहा कि उन्होंने जिस तरह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी, उसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।

        News Desk
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            देश दुनियां

            PM मोदी ने मेट्रो में DK शिवकुमार का खरीदा था टिकट, कर्नाटक CM ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

            15/11/2026
            देश दुनियां

            MP को मिल सकता है एक और नया जिला, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, 2027 में पिछोर को मिलेगी सौगात?

            14/11/2026
            देश दुनियां

            मैसूरु में PM मोदी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, चक्कर आने पर बुजुर्ग महिला की खुद की मदद

            14/11/2026
            देश दुनियां

            Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होंगे चार दिवसीय अनुष्ठान, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

            13/11/2026
            देश दुनियां

            स्वच्छ सर्वेक्षण में नवी मुंबई ने मारी बाजी, देश का सबसे साफ शहर बना; इंदौर टॉप-3 से बाहर; देखें पूरी लिस्ट

            12/11/2026
            छत्तीसगढ़

            CISCE Board Exam 2027: ICSE-ISC की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं की परीक्षाएं, समय में भी बदलाव

            12/11/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Don't Miss

            PM मोदी ने मेट्रो में DK शिवकुमार का खरीदा था टिकट, कर्नाटक CM ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

            By News Desk15/11/20260

            बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की बेंगलुरु मेट्रो यात्रा का…

            छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाअभियान शुरू, मंडियों में किसानों का उत्साह; 21 क्विंटल प्रति एकड़ होगी खरीदी

            15/11/2026

            सिंगर ध्वनि भानुशाली ने की सगाई, यश भानुशाली के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें; फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

            15/11/2026

            केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 1.80 लाख रुपये तक का लैपटॉप, सरकार ने तय किए नए नियम

            15/11/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : [email protected]

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.