Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

मोहरेंगा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा हेल्थ कैंप, 375 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार और दवाइयाँ

06/11/2026

भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

06/11/2026

छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

06/11/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 7
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»खेल»IPL 2026 Qualifier 2, RR vs GT: 29 मई का बदला लेंगे वैभव सूर्यवंशी, 4 साल से जारी राजस्थान रॉयल्स के दर्द का करेंगे खात्मा!
    खेल

    IPL 2026 Qualifier 2, RR vs GT: 29 मई का बदला लेंगे वैभव सूर्यवंशी, 4 साल से जारी राजस्थान रॉयल्स के दर्द का करेंगे खात्मा!

    news desk2By news desk229/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        RR vs GT Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाना है. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर ये मैच खेला जाएगा. इस मैच का आगाज शाम साढ़े 7 बजे से होगा. दूसरे क्वालिफायर से जुड़ी सबसे बड़ी बात तो यही है कि इसे जीतने वाली टीम IPL 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट बनेगी. लेकिन, इस मुकाबले को और भी रोमांचक बनाती है इसकी तारीख. 4 साल पहले 29 मई को ही खेले IPL 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था. उसके बाद अब एक बार फिर दोनों टीमें 29 मई को आमने-सामने होने जा रही हैं. मुकाबला फाइनल का तो नहीं, मगर राजस्थान के पास मौका जरूर है, गुजरात को खिताब से दूर कर 4 साल से जारी अपने दर्द का खात्मा करने का.

          4 साल से जारी दर्द का खात्मा करेगी RR!

          राजस्थान रॉयल्स अगर IPL 2026 के दूसरे क्वालिफायर में जीत जाती है तो इससे उसे फाइनल का टिकट तो मिल ही जाएगा, उसके अलावा 29 मई 2022 को गुजरात टाइटंस के हाथों IPL फाइनल में जो हार मिली थी, उसका भी हिसाब बराबर हो जाएगा.IPL के प्लेऑफ में ये राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की तीसरी टक्कर होगी. इससे पहले दोनों भिड़ंत IPL 2022 में हुई थी, जहां गुजरात ने पहले राजस्थान को क्वालिफायर 1 में हराया था, फिर फाइनल में शिकस्त दी थी.

          29 मई का बदला लेंगे वैभव सूर्यवंशी!

          साफ है कि IPL 2026 का दूसरा क्वालिफायर, राजस्थान रॉयल्स के लिए, गुजरात टाइटंस से हिसाब बराबरी का मैच भी बन गया है. वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से इस अहम मैच में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि मुकाबला उसी मैदान पर है, जिस पर एलिमिनेटर खेला गया था और जहां वैभव के बल्ले के तूफान ने सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था. वैभव ना सिर्फ फुल फॉर्म में हैं बल्कि IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा छक्के बरसाने वाले बल्लेबाज भी हैं. ऐसे में अगर उनका बल्ला 29 मई 2026 को गरजा तो इसमें दो राय नहीं कि राजस्थान रॉयल्स को 29 मई 2022 को मिले दर्द का हिसाब जरूर होगा.

          IPL में कैसा है RR और GT का रिकॉर्ड?

          IPL की पिच पर रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स पर अब तक हुई 10 भिड़ंत में 7-3 से भारी है. हालांकि, IPL 2025 से अब तक खेले 4 मुकाबलों में दोनों टीमों का आंकड़ा 2-2 की बराबरी का रहा है.

          न्यू चंडीगढ़ में RR और GT का रिकॉर्ड?

          राजस्थान रॉयल्स ने न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक खेले सभी मुकाबले जीते हैं. उसने यहां 4 मैच खेले और सारे जीते. वहीं गुजरात टाइटंस को इस मैदान पर खेले 3 मुकाबलों में 1 में जीत मिली है जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है.

          क्वालिफायर 2 में टॉस कितना बड़ा फैक्टर?

          न्यू चंडीगढ़ का मैदान पहले बैटिंग करने वाली टीमों के लिए अच्छा रहा है. इस मैदान पर खेले IPL 2026 के 7 मुकाबलों में से 6 बार ऐसा देखने को मिला कि जिस टीम ने पहले बल्लेबाजी की, उसी ने जीत दर्ज की. ऐसे में टॉस एक अहम फैक्टर रहेगा. क्वालिफायर 2 में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो मैदान के इतिहास को देखते हुए पहले बैटिंग करना पसंद कर सकती है.

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              खेल

              IND vs NZ 1st ODI: हिटमैन का जलवा बरकरार! रोहित शर्मा ने अपनी फुर्ती से डेरिल मिचेल को भेजा पवेलियन, देखें VIDEO

              04/11/2026
              खेल

              छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

              02/11/2026
              खेल

              छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से दी शिकस्त, महिला मुकाबले में इंद्रावती टाइग्रेस का जलवा

              23/10/2026
              खेल

              न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, T20I सीरीज से पहले फैंस में जबरदस्त क्रेज, 3 मैचों के टिकट SOLD OUT

              20/10/2026
              खेल

              स्मृति मंधाना रच सकती हैं बड़ा इतिहास, 133 रन बनाकर करेंगी वो कारनामा जो विराट-रोहित भी नहीं कर पाए

              16/10/2026
              खेल

              भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए दौर की शुरुआत रायपुर से, कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं, 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला

              12/10/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              दिवाली पार्टी में दिखना है सबसे ग्लैमरस, तो प्रियंका से आलिया तक के ये Indo-Western लुक्स करें ट्राई

              02/11/20263 Views

              भारत पर्व में छाया छत्तीसगढ़ का हुनर, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों के मुरीद हुए PM मोदी

              31/10/20263 Views
              Don't Miss

              मोहरेंगा में अदाणी फाउंडेशन का मेगा हेल्थ कैंप, 375 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार और दवाइयाँ

              By News Desk06/11/20260

              तिल्दा खरोरा, 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज और सही स्वास्थ्य सलाह मिलना…

              भारत का बड़ा अंतरिक्ष मिशन! 2030 तक स्पेस को मलबा मुक्त बनाने की तैयारी, ISRO ने स्टार्टअप से मिलाया हाथ

              06/11/2026

              छत्तीसगढ़ में दिवाली पर 4670 परिवारों को मिली पक्के घर की सौगात, साय सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

              06/11/2026

              Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!

              06/11/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              November 2026
              MTWTFSS
               1
              2345678
              9101112131415
              16171819202122
              23242526272829
              30 
              « Oct    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.