Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

स्मृति मंधाना रच सकती हैं बड़ा इतिहास, 133 रन बनाकर करेंगी वो कारनामा जो विराट-रोहित भी नहीं कर पाए

16/10/2026

धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

16/10/2026

Vastu Tips: घर में नहीं टिकता पैसा और रहती है अशांति? वास्तु के 7 नियम अपनाएं, बदल सकता है माहौल

16/10/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home»अन्य»खेल»IPL 2026: दासुन शनाका का बड़ा दावा, इस युवा कप्तान को बताया टीम इंडिया के भविष्य का लीडर
    खेल

    IPL 2026: दासुन शनाका का बड़ा दावा, इस युवा कप्तान को बताया टीम इंडिया के भविष्य का लीडर

    news desk2By news desk228/05/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

        स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर Dasun Shanaka ने कप्तान Riyan Parag की जमकर तारीफ की है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले शनाका ने कहा कि रियान पराग भविष्य में राजस्थान रॉयल्स ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के भी बड़े कप्तान बन सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

          रियान पराग की कप्तानी पर बोले शनाका

          मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दासुन शनाका ने रियान पराग के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि युवा कप्तान लगातार सीख रहे हैं और इस सीजन उन्होंने शानदार कप्तानी की है।

          शनाका ने कहा, ‘रियान एक युवा कप्तान हैं और लगातार सीख रहे हैं। उन्होंने इस साल कप्तान के तौर पर शानदार काम किया है। कई लोग उनकी आलोचना करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वह RR और टीम इंडिया दोनों के लिए भविष्य के बेहतरीन लीडर साबित होंगे।’

          कुमार संगकारा की भी जमकर तारीफ

          शनाका ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच Kumar Sangakkara की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संगकारा का अनुभव टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है और वह ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहद शांत रखते हैं। शनाका ने कहा, ‘संगा पिछले पांच-छह साल से टीम के साथ हैं। उन्हें पता है कि हर खिलाड़ी की कैसे मदद करनी है। उन्होंने ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शांत रखा है। उनका अनुभव बहुत बड़ा है। वह वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी रहे हैं और लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। वह हमारे लिए शानदार काम कर रहे हैं।’

          IPL 2026 में रियान पराग का प्रदर्शन

          हालांकि कप्तानी में रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ तक पहुंचाया, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। रियान ने IPL 2026 में अब तक 12 मैचों में 272 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 24.72 और स्ट्राइक रेट 152.80 का रहा है। उन्होंने सीजन में दो अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 गेंदों में 90 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। असम के इस बल्लेबाज को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दो मुकाबलों से बाहर भी रहना पड़ा था।

          SRH के खिलाफ करो या मरो की टक्कर

          अब राजस्थान रॉयल्स की नजर सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालिफायर-2 में पहुंचने पर होगी। दूसरी ओर SRH भी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में मुल्लांपुर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

          news desk2
              Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

              Related Posts

              खेल

              स्मृति मंधाना रच सकती हैं बड़ा इतिहास, 133 रन बनाकर करेंगी वो कारनामा जो विराट-रोहित भी नहीं कर पाए

              16/10/2026
              खेल

              भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए दौर की शुरुआत रायपुर से, कप्तान स्मृति मंधाना पहुंचीं, 16 अक्टूबर को पहला मुकाबला

              12/10/2026
              खेल

              टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा नंबर-1, रोहित शर्मा भी टॉप-5 में

              10/10/2026
              खेल

              गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

              30/09/2026
              खेल

              राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

              28/09/2026
              खेल

              सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

              20/09/2026
              Add A Comment
              Leave A Reply Cancel Reply

              Top Posts

              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

              10/09/20264 Views

              जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

              10/09/20264 Views

              Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर चाहिए स्टाइलिश लुक? चूड़ा सेट के इन 5 लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें नजर

              15/10/20263 Views

              LPG Gas Subsidy: खाते में नहीं आए 210 रुपये? घर बैठे ऐसे चेक करें सब्सिडी का स्टेटस, जानें पैसे अटकने की वजह

              12/10/20263 Views
              Don't Miss

              स्मृति मंधाना रच सकती हैं बड़ा इतिहास, 133 रन बनाकर करेंगी वो कारनामा जो विराट-रोहित भी नहीं कर पाए

              By News Desk16/10/20260

              भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक…

              धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

              16/10/2026

              Vastu Tips: घर में नहीं टिकता पैसा और रहती है अशांति? वास्तु के 7 नियम अपनाएं, बदल सकता है माहौल

              16/10/2026

              Ladli Behna Yojana: नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने खातों में भेजे 1834 करोड़ रुपये

              15/10/2026
              Stay In Touch
              • Facebook
              • Twitter
              • Pinterest
              • Instagram
              Contact Us
              Contact Us

              Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
              Mobile : +91-8871339995

              Email : [email protected]

              Facebook YouTube WhatsApp
              Important Pages
              • Home
              • Privacy Policy
              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Terms & Conditions
              Post Calendar
              October 2026
              MTWTFSS
               1234
              567891011
              12131415161718
              19202122232425
              262728293031 
              « Sep    
              © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

              Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.