Author: news desk2

सोने की कीमतों में भी मजबूत उछाल देखने को मिला। घरेलू बाजार में सोना लगभग 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,600 रुपये महंगा होकर 1,53,944 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सोने में आई इस बढ़त से यह साफ है कि निवेशकों का रुझान फिर से कीमती धातुओं की ओर बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। स्पॉट गोल्ड करीब 2.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,811 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स…

Read More

बिलासपुर ;- के सकरी थाना क्षेत्र के आवास पारा पेंडारी में मामूली विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब पड़ोसियों ने एकजुट होकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना 6 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे की है, जब प्रार्थी राजा बघेल के परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले अर्जुन, लक्ष्मण, दिलीप और सुमित्रा बघेल ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी आरोपी धारदार हथियार और लाठियों से लैस होकर आए और प्रार्थी के परिवार के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने…

Read More

पुणे। महाराष्ट्र के रंजनगांव एमआईडीसी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय महिला ने अपने ही 11 महीने के बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। शुरुआत में महिला ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि बच्चा घर में गिरने से मर गया और डर के कारण उसने शव को कुएं में फेंक दिया लेकिन पूछताछ में विरोधाभास मिलने पर सख्ती की गई तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने कबूल किया कि वह बच्चे के रोने-धोने से परेशान थी और पति को छोड़कर दूसरी जिंदगी शुरू करना चाहती…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण के लिए राजस्थान पधार रहे हैं। यह रिफाइनरी रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ सिद्ध होगी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ सिद्ध होगी। राजस्थान की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

Read More

1857 की क्रांति के अमर नायक मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके साहस, बलिदान और 1857 की क्रांति में योगदान को याद करते हुए उन्हें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा बताया। ओम बिरला ने बताया अदम्य साहस का प्रतीक लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “1857 की क्रांति के अमर नायक वीर मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके अदम्य साहस और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष ने स्वतंत्रता संग्राम की नींव…

Read More

रायपुर। एलपीजी गैस से जुड़े मुद्दों को लेकर कलेक्टरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने जिले के एलपीजी वितरकों की बैठक ली। अपर कलेक्टर राठौर ने कहा जिले में निवासरत विद्यार्थियों को 5 किलो का छोटा सिलेंडर गैस एजेंसी द्वारा आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र के आधार पर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है। नियमानुसार उपभोक्ताओं को सिलेण्डर का वितरण किया जा रहा है। यह ध्यान रखें कि वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही यदि कोई तत्व वितरण में…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में करीब 100 प्रतिशत का उछाल आया है। इसके असर से टाटा ग्रुप की एयरलाइन, ‘एयर इंडिया’ भी अछूती नहीं रही। कंपनी ने 8 अप्रैल 2026 से पुराने फ्लैट सरचार्ज सिस्टम को खत्म कर दूरी (Distance) के आधार पर नया ‘स्लैब सिस्टम’ लागू करने का फैसला किया है घरेलू उड़ानों पर 8 अप्रैल से नया रेट घरेलू रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब दूरी तय करेगी कि उन्हें कितना एक्स्ट्रा पैसा देना होगा। 0–500 किमी: छोटी दूरी के सफर…

Read More

रायपुर: ऊर्जाधानी कोरबा की जीवनरेखा मानी जाने वाली हसदेव नदी अब प्रदूषण के काले साये से मुक्त होकर फिर से कल-कल बहेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘अमृत मिशन 2.0’ योजना ने कोरबा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ दी है। छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से भारत सरकार ने शहर के दूषित जल के वैज्ञानिक उपचार हेतु 165 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।सालों से शहर के 11 बड़े नालों का दूषित सीवरेज जल सीधे हसदेव नदी में मिलकर उसकी शुद्धता को प्रभावित कर रहा था। इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए 20…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान में सरकार ने सोमवार को फैसला किया कि देश भर के बाजार और शॉपिंग मॉल सिंध को छोड़कर ऊर्जा बचाने के उपायों के तहत रात 8 बजे तक बंद हो जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि यह फैसला इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया। सिंध को छोड़कर सभी जगहों पर पाबंदी लागू इससे पहले बयान में कहा गया था कि KP के डिविजनल मुख्यालयों में बाजारों को रात 9 बजे तक खुला रहने की अनुमति होगी, और सिंध के बाजारों के लिए…

Read More

रायपुर: कभी नक्सल प्रभाव और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जिन गांवों के लोग अपने ही क्षेत्र में सीमित रहने को विवश थे, आज वही ग्रामीण निर्भय होकर शहरों तक आवागमन कर रहे हैं। माओवाद के खात्में और सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ होने के साथ-साथ शासन की जनहितकारी योजनाओं ने सुकमा जिले के दूरस्थ अंचलों में विकास की नई इबारत लिखनी शुरू कर दी है। इसी परिवर्तन का सशक्त उदाहरण मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के रूप में सामने आया है, जिसने वनांचल और अंदरूनी क्षेत्रों के जनजीवन को नई गति प्रदान की है। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम…

Read More