Author: news desk2
सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान, मोहनलाल, विजय सेतुपति और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान जल्द ही फिल्म के लिए 5 दिनों का शूटिंग शेड्यूल शुरू करने वाले हैं। खबर है कि शाहरुख खान फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, मोहनलाल ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। इससे पहले विजय सेतुपति भी फिल्म में कैमियो करने की पुष्टि कर चुके हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त…
स्मार्ट रेफ्रिजरेटर गाइड: Mini LED और AI कूलिंग वाले फ्रिज कैसे बिजली बचाते हैं, जानें इनके बारे में
Smart Refrigerator Guide: ट्रेडिशनल रेफ्रिजरेटर के मुकाबले AI कूलिंग और Mini LED वाले रेफ्रिजरेटर बिजली बचाने में बेहद मददगार साबित होते हैं और 20 परसेंट से 30 परसेंट तक बिजली की बचत कर सकते हैं। यह आपकी जेब और पर्यावरण दोनों के लिए एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है। यहां जानिए कि AI कूलिंग और Mini LED असल में बिजली कैसे बचाती है। Mini LED से रोशनी ज्यादा, बिजली कम की सुविधा ट्रेडिशनल रेफ्रिजरेटर में बड़े LED बल्ब्स या पुराने जमाने के फिलामेंट बल्ब होते थे। ये न सिर्फ ज्यादा बिजली खाते थे बल्कि फ्रिज के अंदर गर्मी भी पैदा करते…
गर्मियों के मौसम में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। यही वजह है कि फल हो या फिर सब्जी, खाने-पीने की चीजों को सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी होता है। क्या आप जानते हैं कि टमाटर को किस तरह से स्टोर किया जा सकता है? अगर आप सही तरीके से टमाटर को स्टोर करके रखते हैं, तो इन्हें जल्दी खराब होने से बचाया जा सकता है। कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो कर आप कई दिनों तक टमाटर को फ्रेश रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…स्टोर करने का तरीका- सबसे पहले एक भगोने में पानी निकाल लीजिए।…
भिलाई। भिलाई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक BSP के PBS-2 यूनिट के टरबाइन में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में 2 BSP कर्मी और 3 ठेका मजदूर झुलस गए हैं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई कर्मचारी व मजदूर जान बचाने के लिए पीछे के रास्ते से भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। संयंत्र प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासन…
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके तहत विभाग ने आदेश जारी कर प्रमुख अभियंता से लेकर कई मुख्य अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार, शंकर ठाकुर (मुख्य अभियंता, सिविल) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का प्रभार दिया गया है। वहीं 6 मुख्य अभियंताओं की नई पदस्थापना की गई है, जिसमें मक्सी कुजूर को मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना रायपुर, शंकर राव सोने को मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना बिलासपुर, जितेन्द्र कुमार नेताम को हसदेव कछार बिलासपुर, अलेक्जेंडर ग्राहम को गोदावरी…
बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा परमार का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुभद्रा परमार सहित 10 कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी घायलो का सेंधवा सिविल हॉस्पिटल और निजी अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सेंधवा से जुलवानिया जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरा वाहन मोटर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा परमार सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों में 8 घायलों का सेंधवा सिविल अस्पताल तो…
बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने न केवल नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया, बल्कि बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी सौंपा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी…
नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी मजबूती बनाए रखना है तो बुधवार को यहां होने वाले मैच में गुजरात टाइटंस की लड़खड़ाती टीम के खिलाफ केएल राहुल की अगुवाई वाले उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे वह पिछले कुछ मैच जीतने में सफल रही। बल्लेबाजी में उसकी तरफ से 22 वर्षीय समीर रिजवी ने अधिक जिम्मा संभाला है। इस युवा बल्लेबाज ने अपने धैर्य और कौशल का शानदार नमूना पेश करके प्रभावित किया है। अगर राहुल और शीर्ष क्रम के…
LPG Crisis: पश्चिम एशिया संकट के कारण रसोई गैस (LPG) के बाद अब पाइपलाइन के जरिये किचन तक आने वाली प्राकृतिक गैस (PNG) के दाम भी बढ़ गये हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ कानपुर, मेरठ, अजमेर जैसे कई शहरों में घरों में PNG की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 1 अप्रैल से PNG की कीमत बढ़ाकर दिल्ली में 49.59 रुपये प्रति मानक घन मीटर (SCM) कर दिया है। इससे पहले 1 जनवरी 2026 से इसकी कीमत 47.89 रुपये प्रति SCM थी। इस प्रकार राष्ट्रीय राजधानी में PNG 1.70 रुपये प्रति SCM महंगी हो गयी है। NCR के दूसरे…
Air India Ticket Prices: दुनिया भर में विमान ईंधन की कीमतों में आए उछाल के बाद एयर इंडिया ग्रुप ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। यह नई व्यवस्था बुधवार यानी 8 अप्रैल से ज्यादातर रूटों पर लागू हो जाएगी। वहीं, जो लोग यूरोप, उत्तरी अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बना रहे हैं, उन पर यह बढ़ा हुआ खर्च 10 अप्रैल 2026 से लागू होगा। Airlines का कहना है कि पेट्रोलियम और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बीच हुई चर्चा के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसमें घरेलू हवाई ईंधन की बढ़ती कीमतों…

