Author: news desk2
रायपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा शुक्रवार को अखिल भारतीय स्वास्थ्य विज्ञान कुलपति सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित समस्त प्रदेश के विश्वविद्यालयों का सम्मेलन का मुख्य विषय चिकित्सा शिक्षा के मानकों, मूल्यांकन में पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को बेहतर बनाने के लिए; तथा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विज्ञान के भारतीयकरण पर शोध करने और उसे बढ़ावा देने के लिए है। इसी विषय पर विभिन्न सत्रों में देश के विशेषज्ञ कुलपति एवं वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षाविद चर्चा करेंगें। सम्मेलन में चर्चा उपरांत शासन के नीति निर्धारकों को अनुशंसा…
रायपुर। प्रदेश के दलहन – तिलहन उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित करने के लिये लागू किया गया पी एम आशा योजना में जहां किसानों के फसल व रकबा सत्यापन करने हेतु नया निर्देश नया नियम बना जारी कर दिया गया है वहीं किसान पंजीयन तिथि को भी आसन्न 20 अप्रैल तक के लिये बढ़ा दिया गया है। दलहन – तिलहन उत्पादक किसानों के हित में ध्यानाकर्षण के बाद शासन – प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।ज्ञातव्य हो किसान पंजीयन तिथि समाप्त होने के लगभग एक सप्ताह पहले ही गिरदावरी पंजीयन पोर्टल बंद कर दिये जाने की वजह…
गरियाबंद। भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर गांव बस्ती चलो अभियान अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने नक्सली मुक्त होने के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे दर्रीपारा के अनेक ग्रामों का दौरा कर सीधे ग्रामीणों से चर्चा की गांव की मूलभूत समस्या सुनी। इसके अलावा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अनेक योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों ने चर्चा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की संचालित योजनाओं के लाभ मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत अभियान की तरफ देश आगे बढ़ रहा है ।…
रायपुर ;-प्रदेशवासियों को यातायात के लिए मजबूत और चौड़ी सड़कें उपलब्ध कराने लोक निर्माण विभाग ने 15 फोरलेन सड़कों के निर्माण के लिए 708 करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपए मंजूर किए हैं। हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस राशि से विभिन्न जिलों में कुल 90.5 किमी फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण से प्रमुख सड़कों पर सुगम यातायात और जॉम से मुक्ति के साथ ही यात्रा का समय घटेगा। फोरलेन सड़कों से सुरक्षित यातायात के साथ ही आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी। इससे कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा…
रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सीडीएस परीक्षा-2026 और एनडीए परीक्षा-2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। यह परीक्षा राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पीजी उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कार्यक्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव कम करने और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के अधिकारी-कर्मचारी को विपश्यना ध्यान में शामिल होने के लिए 12 दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों सहित राज्य सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार विशेष आकस्मिक अवकाश ( स्पेशल कैजुअल लीव) मिलेगा। हर शिविर के लिए यात्रा समय समेत अधिकतम 12 दिन का अवकाश स्वीकृत होगा। शिविर…
रायगढ़। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां बुधवार की सुबह गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव जंगल में पेड़ से लटके मिले, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना छाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में पदस्थ दिवंगत आरक्षक शिवबचन सिंह की पत्नी वर्षा रानी सिंह को छत्तीसगढ़ शासन की ‘पुलिस सैलरी पैकेज’ योजना के तहत 1 करोड़ रुपए का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया गया। यह सहायता राशि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की मौजूदगी में उनके परिजनों को सौंपी गई। आरक्षक क्रमांक 809 शिवबचन सिंह थाना सनावल में कार्यरत थे। 12 मई 2025 की रात करीब 1:30 बजे अवैध रेत तस्करी रोकने के दौरान झारखंड से आए तस्करों ने उन्हें ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मंगलवार को जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कोर्ट रूम में उनके अंतिम कार्यदिवस के दौरान न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायालय परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने जस्टिस वर्मा की निष्पक्षता, विधिक ज्ञान और प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि उनका न्यायिक जीवन निष्ठा, अनुशासन और न्याय के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उन्होंने बताया कि जस्टिस वर्मा ने अपने कार्यकाल में 9,800 से अधिक मामलों का निराकरण किया, जिनमें 238 एएफआर निर्णय भी शामिल हैं।
BREAKING : भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है। जारी लिस्ट के अनुसार राकेश सिंह कोलकाता पोर्ट से चुनाव लड़ेंगे।

