अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि गेंदबाजी में सुधार के लिए मैंने अपने वीडियो देखे और नई गेंद से अभ्यास किया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए मोहम्मद सिराज ने कहा कि गेंद मेरे हाथ से काफी अच्छी तरह से निकल रही है।
वर्ल्ड कप के ज्यादातर मैचों से मैं बाहर ही रहा था और मुझे खेलने का मौका नहीं मिला था। इसी वजह से गेम के लिए जिस लय की जरूरत होती है, वो मेरे पास नहीं थी। मैं पहले कुछ मैचों में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहा था। लेकिन इसके बाद मैंने अपने वीडियोज देखे और उसके बाद से गेंद अच्छी तरह से पड़ने लगी।
उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान मैंने अपनी लाइन और लेंथ सुधारने के लिए नई गेंद का प्रयोग किया। इसके बाद यॉकर्र की भी प्रैक्टिस की। लाल मिट्टी वाली पिच पर मैं हमेशा संजू सैमसन से ड्राइव करवाने की कोशिश करुंगा। पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए मेरा काम होता है कि बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखूं। अगर मैं दबाव बनाकर रखता हूं तो फिर उससे रबाडा को भी विकेट मिल सकता है। साझेदारी में आप इसी तरह से गेंदबाजी करते हैं।

