Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

29/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

29/09/2026

न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

29/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » टी20 सीरीज: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार
    खेल

    टी20 सीरीज: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार

    news desk2By news desk208/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      नई दिल्ली,। अफगानिस्तान और भारत के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज 13, 15, और 17 सितंबर को खेली जाएगी। तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज बेशक भारत में खेली जा रही है, लेकिन इसका मेजबान अफगानिस्तान है। अफगानिस्तान पहली बार भारत में भारत की मेजबानी कर रहा है। अफगानिस्तान ने विश्व क्रिकेट में तेजी से अपना प्रभाव बनाया है। पिछले पांच वर्षों में वनडे और टी20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन टीमों को करारी शिकस्त दी है। हालांकि, किसी भी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार है। एक क्रिकेट देश के रूप में अफगानिस्तान के विकास में भारत का अहम योगदान रहा है। भारत ने समय-समय पर नोएडा, देहरादून में बने स्टेडियमों को अफगानिस्तान को अपने घरेलू मैदान के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत दी है। इन स्टेडियमों में अफगानिस्तान ने दूसरी टीमों की मेजबानी भी की है। अफगानिस्तान अपनी क्रिकेट के विकास में भारत के योगदान को मानता है और सराहना करता है। कुछ दिन पूर्व अपने एक्स पोस्ट में एसीबी ने लिखा था, “एक ऐसी सीरीज जिसका देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। एक ऐसी सीरीज जो एक बार फिर दो ऐसे देशों को साथ लाएगी जिनका इतिहास, संस्कृति और खेल के लिए एक जैसा जुनून है। ये सिर्फ मैच नहीं हैं। ये जुनून, उत्साह और अहमियत के मुकाबले हैं, जहां अफगानअटालान मैदान में उतरेगा, और लाखों लोगों की उम्मीदों और गर्व को अपने साथ लेकर जाएगा।” भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 टी20 मैच हुए हैं। सात टी20 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि एक मैच का टाई रहा और एक का कोई परिणाम नहीं आया। भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में अफगानिस्तान अपनी पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगा। अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान टी20 टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजाई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            खेल

            राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

            28/09/2026
            खेल

            सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, बोलीं- यह पदक जिंदगी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण

            20/09/2026
            खेल

            नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

            17/09/2026
            खेल

            एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

            12/09/2026
            खेल

            दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

            31/08/2026
            खेल

            पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

            26/08/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            By news desk229/09/20260

            बिलासपुर ब्रांड के 125 वर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पुनर्निर्माण, जिसमें अतिरिक्त स्कॉच…

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026

            राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

            28/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.