Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

17/09/2026

नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

17/09/2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की

15/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 17
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
खेल

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

news desk2By news desk226/08/2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

लाहौर, । पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने तीन टी20 वर्ल्ड कप और 2022 में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद अपने करियर को विराम दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को पुष्टि करते हुए बताया कि जुलाई 2016 से फरवरी 2023 तक पाकिस्तान के लिए आठ वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद ऐमन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। दाएं हाथ की मध्यम गति की तेज गेंदबाज ने जुलाई 2016 में साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वह टी20 कैप हासिल करने वाली पाकिस्तान की 37वीं महिला खिलाड़ी बनी थीं। उन्होंने फरवरी 2017 में कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और 50-ओवर के फॉर्मेट में चार विकेट लिए।

टी20 इंटरनेशनल में ऐमन ने खेले 37 मुकाबलों में कुल 29 विकेट चटकाए। वहीं, 45 मैचों के अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 33 विकेट हासिल किए। ऐमन 2018, 2020 और 2022-23 में महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने न्यूजीलैंड में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में भी पाकिस्तान के अभियान में हिस्सा लिया था।

घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2020 के लिए नेशनल टीम में वापस बुलाया था। पीसीबी ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद, ऐमन ब्रॉडकास्टिंग के जरिए खेल से जुड़ी रहेंगी और अब एक अधिकारी के तौर पर एक नए रोल में नजर आएंगी।

इस साल जनवरी में मैच रेफरी इंडक्शन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उन्होंने सोमवार को चल रहे नेशनल महिला अंडर-19 टूर्नामेंट में मैच रेफरी के तौर पर डेब्यू किया। उनका इंटरनेशनल करियर लगभग सात साल का रहा, इस दौरान वह पाकिस्तान महिला क्रिकेट के कई अहम पड़ावों का हिस्सा रहीं और देश की कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के साथ खेलीं।

news desk2
news desk2
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

खेल

नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

17/09/2026
खेल

एमपी एमएसएससी सीनियर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्रॉफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ़

12/09/2026
खेल

टी20 सीरीज: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को पहली जीत का इंतजार

08/09/2026
खेल

दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

31/08/2026
खेल

विश्व कप 2027 में क्वालीफाई करने का हमारे पास अच्छा मौका: ओवेन डॉकिन्स

18/08/2026
खेल

मैं अपना रास्ता खुद बनाना चाहता हूं, वर्ल्ड चैंपियनशिप में डेब्यू करना मेरे लिए एक शानदार मौका: आयुष शेट्टी

10/08/2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

10/09/20264 Views

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

10/09/20264 Views

निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

09/09/20262 Views

AM/NS इंडिया–टाइम्स फाउंडेशन ने बस्तर के विद्यार्थियों को दिया क्रिटिकल थिंकिंग का राष्ट्रीय मंच

09/09/20262 Views
Don't Miss

मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

By news desk217/09/20260

मदुरै,। विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में गुरुवार को महा कुंभाभिषेक समारोह भव्य तरीके से…

नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

17/09/2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की

15/09/2026

देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

15/09/2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
Contact Us
Contact Us

Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
Mobile : +91-8871339995

Email : localnews11live@gmail.com

Facebook YouTube WhatsApp
Important Pages
  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Post Calendar
September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« Aug    
© 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.