Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

24/09/2026

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक

24/09/2026

गणेश जन कल्याण समिति, रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर

23/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 24
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया
    व्यापार

    एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

    news desk2By news desk224/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

       

        • इसके जरिए ग्राहक अब एसबीआई योनो पर 100% डिजिटल और आसान प्रक्रिया से सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं
        • डिजिटल आवेदन प्रक्रिया के ज़रिए बस 10 मिनट में सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड प्राप्त किया जा सकता है

         

        नई दिल्ली: भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो पर एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लॉन्च की घोषणा की, जिससे ग्राहकों को बिना किसी झंझट के डिजिटल तरीके से फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पाने की सुविधा मिलेगी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष, श्री चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने इस डिजिटल प्रक्रिया का शुभारंभ किया और इस मौके पर एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री अश्विनी कुमार तिवारी और एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्रीमती सलिला पांडे भी मौजूद थीं। एसबीआई योनो पर शुरू की गई इस पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया से ग्राहकों के लिए क्रेडिट की सुविधा पाना अब और भी आसान हो गया है। ग्राहक एसबीआई योनो के ज़रिए चार अलग-अलग सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड – यानी एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड प्राइम, सिंपलीक्लिक एसबीआई कार्ड और सिंपलीसेव एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

        इस लॉन्च के जरिए एसबीआई कार्ड की क्रेडिट कार्ड विशेषज्ञता और एसबीआई की व्यापक पहुंच के साथ योनो प्लेटफ़ॉर्म की डिजिटल खूबियों को जोड़ा गया है, ताकि ग्राहकों को एक सरल और बेहतर अनुभव मिल सके। एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉज़िट रखने वाले ग्राहक अब एसबीआई योनो पर बिना किसी कागजी कार्रवाई के सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पहल फिक्स्ड डिपॉज़िट की सुरक्षा को क्रेडिट कार्ड की सुविधा और फ़ायदों के साथ जोड़ती है, जो ग्राहकों के लिए रोज़मर्रा के खर्चों को और भी फ़ायदेमंद बना देती है।

        एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ़ एग्जीक्यूटिव ऑफ़िसर, श्रीमती सलिला पांडे ने कहा, “अब ग्राहक बेहद आसान और सुविधाजनक तरीके से, बिना किसी कागजी कार्रवाई के 100% डिजिटल प्रक्रिया के ज़रिए सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। एसबीआई योनो पर एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लिए शुरू की गई इस नई डिजिटल प्रक्रिया से क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना अब और भी आसान हो गया है, जिससे ग्राहक कुछ ही मिनटों में अपने फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। एसबीआई योनो पर उपलब्ध एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स की बड़ी रेंज ग्राहकों को ज़्यादा विकल्प देती है और वे अपनी ज़रूरतों के हिसाब से अपने लिए सही कार्ड चुन सकते हैं। एसबीआई कार्ड में, हमने ग्राहकों को हमेशा सबसे ज्यादा अहमियत दी है और हम हर कदम पर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर और सार्थक बनाने की कोशिश करते रहते हैं।”

        एसबीआई योनो पर उपलब्ध सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लोगों के लिए औपचारिक क्रेडिट सिस्टम से जुड़ने का एक आसान माध्यम है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो अपना क्रेडिट प्रोफ़ाइल बनाना या उसे मज़बूत करना चाहते हैं। इस नए कदम से साफ जाहिर है कि एसबीआई कार्ड डिजिटल तरीके से ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की कोशिश के साथ औपचारिक क्रेडिट तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रहा है। मौजूदा दौर में ग्राहक फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं तुरंत, आसान तरीके से और एक ही जगह पर प्राप्त करने की उम्मीद करते हैं, और एसबीआई कार्ड ने टेक्नोलॉजी पर आधारित ऐसे समाधानों में निवेश करना जारी रखा है जो रोजमर्रा के वित्तीय लेनदेन को और भी ज्यादा आसान बनाते हैं।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            व्यापार

            सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

            20/09/2026
            व्यापार

            एनएसई आईपीओ से निवेशकों को मिलेगा निवेश का नया मौका

            13/09/2026
            व्यापार

            अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया मेगा हेल्थ कैंप अभियान: ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, पहले शिविर में 450 से अधिक लोगों ने कराया इलाज

            09/09/2026
            व्यापार

            रायपुर के ज्वेलर्स को मिलेंगे जेजेएस-2026 में कारोबार बढ़ाने के नए मौके

            07/09/2026
            व्यापार

            नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री

            01/09/2026
            व्यापार

            भारत में फ़ीचर फ़ोन यूज़र्स के लिए फोनपे ने यूपीआई पेमेंट लॉन्च किया

            31/08/2026
            Add A Comment
            Leave A Reply Cancel Reply

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया

            By news desk224/09/20260

            • इसके जरिए ग्राहक अब एसबीआई योनो पर 100% डिजिटल और आसान प्रक्रिया से…

            मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक

            24/09/2026

            गणेश जन कल्याण समिति, रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर

            23/09/2026

            केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस

            22/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.