Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

29/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

29/09/2026

न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

29/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » युवा ईमानदारी और पारदर्शिता से विकसित भारत की ओर बढ़ेंः राष्ट्रपति
    देश दुनियां

    युवा ईमानदारी और पारदर्शिता से विकसित भारत की ओर बढ़ेंः राष्ट्रपति

    news desk2By news desk216/04/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      नागपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी (एनएडीटी) में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया कि ईमानदारी और पारदर्शिता को सर्वोपरि मान कर ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ें।

        इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि एनएडीटी एक अत्यंत प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान है, जिसने दशकों से ऐसे अधिकारियों को तैयार किया है, जिन्होंने देश की प्रत्यक्ष कर प्रशासन व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। यहां प्राप्त प्रशिक्षण केवल कानूनों और प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह लोकसेवा की भावना, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की गहरी समझ विकसित करता है। देश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में निरंतर वृद्धि, कर अनुपालन में सुधार और कर आधार का विस्तार नागरिकों तथा प्रशासन के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। इस गति को बनाए रखने के लिए शासन व्यवस्था में दक्षता, पारदर्शिता और समावेशिता अत्यंत आवश्यक है।

        राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में प्राचीन भारतीय विचारक कौटिल्य के कर सिद्धांत का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कर संग्रह ऐसा होना चाहिए जो प्रजा पर अनावश्यक बोझ न डाले, जैसे मधुमक्खी फूलों को क्षति पहुंचाए बिना मधु एकत्र करती है। यह विचार इस बात को स्पष्ट करता है कि कराधान केवल राजस्व का साधन नहीं बल्कि राज्य और नागरिकों के बीच विश्वास का सेतु है। बीते एक अप्रैल 2026 से लागू आयकर अधिनियम 2025 को एक ऐतिहासिक सुधार बताते हुए उन्होंने कहा कि यह आधुनिक, सरल और पारदर्शी कर व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस सुधार की सफलता इसके निष्पक्ष और प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी, जिसकी जिम्मेदारी नवप्रशिक्षित अधिकारियों पर होगी।

        उन्होंने कहा कि भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी केवल कर संग्रहकर्ता नहीं हैं बल्कि वे जन-विश्वास, न्याय और निष्पक्षता के संरक्षक भी हैं। प्रशासन में तकनीक आधारित प्रणालियों, जैसे डेटा एनालिटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), के उपयोग से पारदर्शिता और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

        अंतरराष्ट्रीय कराधान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों के माध्यम से वैश्विक कर प्रणाली को अधिक सरल और प्रभावी बनाया जा रहा है, जिससे भारत में व्यापार करना और अधिक सुगम हुआ है।

        युवा अधिकारियों को सलाह देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वे अपने कार्य व्यवहार में विनम्रता, संयम और संवेदनशीलता को अपनाएं। उन्हें यह स्मरण रखना चाहिए कि उनके प्रत्येक निर्णय और मूल्यांकन का प्रभाव राष्ट्र के विकास और सामाजिक न्याय पर पड़ता है। स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए करदाताओं का विश्वास अत्यंत आवश्यक है।

        राष्ट्रपति ने अंत में कहा कि ‘अमृत काल’ अवसरों और उत्तरदायित्वों का काल है, जिसमें प्रत्येक अधिकारी को ईमानदारी, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा को अपना सर्वोच्च उद्देश्य बनाना चाहिए।

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            देश दुनियां

            मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

            17/09/2026
            देश दुनियां

            यूपीआई को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, भुगतान से आगे बढ़कर क्रेडिट, बीमा और निवेश पर देना होगा जोर: पीएम मोदी

            09/09/2026
            देश दुनियां

            नेपाल त्रासदी : अबतक 768 शव बरामद, लापता लोगों की संख्या 2500 के पार

            30/08/2026
            देश दुनियां

            उत्तर कोरिया का पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण हमारा लक्ष्य: अमेरिका

            27/08/2026
            देश दुनियां

            कंगना रनौत ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की धांधली पर कहा, हमारे ‘जेन-जी’ सच में हर तरह की तकलीफ झेल रहे हैं

            06/08/2026
            देश दुनियां

            राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी, शीर्ष अदालत में अब न्यायधीशों की संख्या होगी 38

            05/08/2026
            Add A Comment

            Comments are closed.

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            By news desk229/09/20260

            बिलासपुर ब्रांड के 125 वर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पुनर्निर्माण, जिसमें अतिरिक्त स्कॉच…

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026

            राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

            28/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.