Close Menu
Localnews11.comLocalnews11.com
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
What's Hot

डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

29/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

29/09/2026

न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

29/09/2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Localnews11.comLocalnews11.com
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश दुनियां
    • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • अन्य
    • अपराध / हादसा
    • राजनीति
    • सेहत, खानपान, और जीवनशैली
    • धर्म
  • मनोरंजन
  • व्यापार
Localnews11.comLocalnews11.com
Home » Uttarakhand STF को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड फेंकने का था प्लान
    देश दुनियां

    Uttarakhand STF को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड फेंकने का था प्लान

    news desk2By news desk212/04/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

      देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी कामयाबी में देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। देवभूमि उत्तराखंड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में गुरुवार देर रात राज्य एसटीएफ टीम द्वारा जनपद देहरादून के थाना प्रेम नगर क्षेत्रान्तर्गत एक संदिग्ध 29 वर्षीय विक्रांत कश्यप पुत्र वीरेंद्र कश्यप निवासी झाझरा, देहरादून को एक पिस्तौल, 32 बोर और सात कारतूस एवं एक स्प्रे पेंट की कैन के साथ गिरफ्तार किया। इसके विरुद्ध ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट,बीएनएस और अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 

        पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन से था संपर्क 
        उत्तराखंड के पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन अल बर्क ब्रिगेड के आतंकवाद शहजाद भट्टी एवं उसके साथी राणा के लगातार संपर्क में था, जो तहरीर-ए- तालिबान हिंदुस्तान की योजना पर कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि एसटीएफ द्वारा अपने गोपनीय सूत्रों और तकनीकी सर्विलांस के जरिए जानकारी ली गयी तो पता चला कि विक्रांत नाम का एक लड़का जो झाझरा क्षेत्र प्रेम नगर देहरादून का रहने वाला है और वर्तमान में पाकिस्तानी आतंकवादी और आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा के संपर्क में रहा, जो सोशल मीडिया के माध्यम से शहजाद भट्टी से दिशा-निर्देश प्राप्त कर रहा है। 

        पूछताछ में हुए बड़े खुलासे 
        गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का प्रशंसक था और उसकी हत्या से नाराज था, वह उसकी हत्या करने वालों से बदला लेना चाहता था। इसी बीच, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वालों से बदला लेने के संबंध में रील और पोस्ट डाली थी, जिससे वह प्रभावित हो गया। इसके बाद वह भट्टी को सोशल मीडिया पर फॉलो करने लग गया। कुछ दिन बाद वह उसके संपकर् में आ गया। शहजाद भट्टी ने उसे कुछ टास्क दिये, जिसमें देहरादून और आसपास के मुख्य स्थानों और पुलिस थानों की वीडियो बनाकर भेजने को कहा गया। 

        कई जगहों को बम से उड़ानें का था प्लान
        उसके बाद एक और टास्क दिया और देहरादून के आसपास के महत्वपूर्ण भवनों, संस्थानों, पुलिस मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की वीडियो और फुटेज बनाकर भेजने को कहा। उसने बताया था कि यह जगहें उसे बम से उड़ानी हैं। इसके लिए बम, हथियार और पैसे गुर्जर नाम का आदमी मुहैया कराएगा। शहजाद भट्टी ने उसे टास्क देते हुए देहरादून के महत्वपूर्ण भवनों, संस्थानों आदि पर तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) लिखने को कहा जिससे टीटीएच का नाम हो सके और लोगों में दहशत फैल सके। भट्टी ने इसका वीडियो बनाकर भेजने को कहा, तब उसने सुभारती अस्पताल के पास गली में, सेलाकुई में एक फैक्ट्री की दीवार, अडवाणी पुल के निकट और बालाजी मंदिर झाझरा के निकट अलग-अलग स्थान पर स्प्रे पेंट से टीटीएच लिखा और वीडियो बनाकर भेजी। आनंद ने बताया कि इसके साथ ही उसने पुलिस चौकी झाझरा की लोकेशन का वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजी।

         हैंड ग्रेनेड फेंकने का भी मिला टास्क
        इसके अलावा गिरफ्तार संदिग्ध को पाकिस्तान हैंडलर द्वारा दिल्ली स्थित एक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का भी टास्क दिया गया था। इसको टास्क के बदले नेपाल के रास्ते दुबई में जाकर वहां सेटल करने और अच्छा पैसा दिये जाने का भी प्रलोभन दिया गया था। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी पूर्व में 2024 और 2025 में नाभा, पंजाब में ट्रक की बॉडी बनाने का काम किया करता था। उसके बरामद मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रकाश में आयी है जिस पर विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर आवश्यक वैधानिक कारर्वाई की जा रही है।   

        news desk2
        news desk2
            Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

            Related Posts

            देश दुनियां

            मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भव्य महा कुंभाभिषेक संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

            17/09/2026
            देश दुनियां

            यूपीआई को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, भुगतान से आगे बढ़कर क्रेडिट, बीमा और निवेश पर देना होगा जोर: पीएम मोदी

            09/09/2026
            देश दुनियां

            नेपाल त्रासदी : अबतक 768 शव बरामद, लापता लोगों की संख्या 2500 के पार

            30/08/2026
            देश दुनियां

            उत्तर कोरिया का पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण हमारा लक्ष्य: अमेरिका

            27/08/2026
            देश दुनियां

            कंगना रनौत ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की धांधली पर कहा, हमारे ‘जेन-जी’ सच में हर तरह की तकलीफ झेल रहे हैं

            06/08/2026
            देश दुनियां

            राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी, शीर्ष अदालत में अब न्यायधीशों की संख्या होगी 38

            05/08/2026
            Add A Comment

            Comments are closed.

            Top Posts

            मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

            10/09/20264 Views

            जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

            10/09/20264 Views

            विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती :  साव

            18/09/20262 Views

            निगम जोन 7 स्वास्थ्य, नगर निवेश, राजस्व की संयुक्त टीम फील्ड में उतरी, गन्दगी फैलाने , सड़क बाधा आदि पर किया लगभग 35000 रूपये ई चालान, सम्बंधित दुकान संचालकों को दी कड़ी चेतावनी

            09/09/20262 Views
            Don't Miss

            डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया

            By news desk229/09/20260

            बिलासपुर ब्रांड के 125 वर्षों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पुनर्निर्माण, जिसमें अतिरिक्त स्कॉच…

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री  साय

            29/09/2026

            न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

            29/09/2026

            राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में राजकुमार कॉलेज (RKC) के खिलाड़ियों का परचम

            28/09/2026
            Stay In Touch
            • Facebook
            • Twitter
            • Pinterest
            • Instagram
            Contact Us
            Contact Us

            Address : Raipur, Chhattisgarh 492001
            Mobile : +91-8871339995

            Email : localnews11live@gmail.com

            Facebook YouTube WhatsApp
            Important Pages
            • Home
            • Privacy Policy
            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Terms & Conditions
            Post Calendar
            September 2026
            MTWTFSS
             123456
            78910111213
            14151617181920
            21222324252627
            282930 
            « Aug    
            © 2026 LOCAL NEWS 11. Designed by Nimble Technology.

            Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.